पुरानी पेंशन बहाली और TET से मुक्ति की मांग को लेकर अटेवा का नगरा में संवाद
संजीव सिंह बलिया|अटेवा डेस्क, बलिया।ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर, नगरा में शनिवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच, नगरा के तत्वावधान में पेंशन संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली और TET अनिवार्यता से मुक्ति की मांग को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की।मुख्य अतिथि व प्रदेश उपाध्यक्ष (शेरे पूर्वांचल) सत्येंद्र राय ने कहा कि अटेवा का गठन देशभर में पुरानी पेंशन की पुनः बहाली के उद्देश्य से हुआ था और आज यह आंदोलन राष्ट्रीय मंच NMOPS के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि संगठन की निरंतर पहल से कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली संभव हुई है। आगामी 25 नवंबर को दिल्ली में अटेवा/NMOPS के तत्वावधान में प्रस्तावित पेंशन महारैली में बलिया के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति आंदोलन को नई दिशा प्रदान करेगी।मंडलीय महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अटेवा शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सतत संघर्षरत है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज देश का मार्गदर्शक होता है, लेकिन वर्तमान पेंशन व्यवस्था ने उनकी सामाजिक सुरक्षा को कमजोर किया है, जिसे हर हाल में पुनर्स्थापित किया जाना चाहिए।जिला संयोजक समीर कुमार पांडेय ने कहा कि नई पेंशन नीति पूरी तरह कर्मचारियों के खिलाफ है। इससे सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति अस्थिर हो जाती है। उन्होंने बलिया जनपद के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से 25 नवंबर की महारैली में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की।डॉ. जितेंद्र पटेल (एमएलसी प्रत्याशी) ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षकों को केवल शिक्षण कार्य तक सीमित नहीं किया जा सकता। समाज और व्यवस्था में उनके हितों की रक्षा आवश्यक है। अटेवा का यह आंदोलन शिक्षक वर्ग की आत्मा की पुकार है।ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आज सभी संगठनों को एकजुट होकर पुरानी पेंशन के लिए निर्णायक संघर्ष का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब केवल अधिकारों का नहीं, बल्कि सम्मान का प्रश्न बन चुका है।कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर अंजनी सिंह, विनय राय, मलय कुमार पांडेय, संजीव कुमार सिंह, राहुल उपाध्याय, राजकुमार यादव, जियाउल इस्लाम, निर्भय नारायण सिंह, गुड्डू यादव, सुभाष जी, संपूर्णानंद, ब्रजेश सिंह तेगा, पुष्पांजलि श्रीवास्तव, राजीव नयन पांडेय, सुधीर तिवारी, राजीव शुक्ल, सुदीप तिवारी, गिरिजेश उपाध्याय, कुसुम सिंह, निर्मल वर्मा, राजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
41.8k