राज्यपाल, CM सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने कोकर समाधि स्थल पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
झारखंड स्थापना दिवस: राज्यपाल और CM सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
रांची: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आज, राज्य के सर्वोच्च संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल (गवर्नर) और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज्य के वीर नायकों को नमन किया और झारखंड के निर्माण में उनके बलिदान को याद किया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री का एक साथ पुष्पांजलि अर्पित करना राज्य के निर्माणकर्ताओं के प्रति एकजुटता और सम्मान व्यक्त करने का प्रतीक है। आज का दिन झारखंड के लिए गौरव, आत्मसम्मान और संकल्प का दिवस है।
महिला नेतृत्व का उत्सव: रजत जयंती पर JSLPS द्वारा 21,000 ग्राम संगठनों में विशेष कार्यक्रम; सखी मंडलों ने लिया 5 वर्षों की विकास प्राथमिकताओं का
रांची: झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), ग्रामीण विकास विभाग द्वारा एक व्यापक पहल की गई। राज्यभर के 21,000 से अधिक ग्राम संगठनों (VOs) में एक साथ विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सखी मंडल की ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रगति, बदलाव और महिला नेतृत्व पर संवाद
इन आयोजनों का मुख्य केंद्र पिछले 25 वर्षों में झारखंड की प्रगति, सामाजिक-आर्थिक बदलावों और महिला नेतृत्व की बढ़ती भूमिका पर विस्तृत चर्चा करना था।
सखी मंडलों की महिलाओं ने सामुदायिक चर्चा के माध्यम से अगले पाँच वर्षों की विकास प्राथमिकताएँ तय कीं। महिलाओं ने निम्नलिखित विषयों पर संकल्प दोहराया:
वित्तीय अनुशासन: कम्युनिटी निवेश फण्ड (CIF) व बैंक ऋण की 100% वापसी सुनिश्चित करना।
आजीविका विस्तार: आजीविका गतिविधियों को बढ़ाना।
संवेदनशील परिवार: महिला प्रधान, एकल और अति-गरीब परिवारों को संवेदनशीलता कमी निधि (VRF) और आजीविका योजनाओं से जोड़ना।
सामाजिक संकल्प: लैंगिक-आधारित हिंसा, स्वास्थ्य, पोषण और समुदाय सुदृढ़ीकरण से जुड़े शपथ-पत्रों का पालन करना।
उत्कृष्ट समूहों का सम्मान
रजत जयंती वर्ष में आयोजित इस राज्यव्यापी कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कैडरों को सम्मानित किया गया।
JSLPS द्वारा आयोजित यह व्यापक पहल न केवल झारखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव है, बल्कि आने वाले वर्षों में एक मजबूत, समावेशी और समुदाय-केन्द्रित विकास मॉडल की दिशा में एक ठोस कदम भी है।
IITF 2025: भारत मंडपम में 'झारखंड पवेलियन' का भव्य शुभारंभ; राज्य को मिला 'फोकस स्टेट' का दर्जा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया उद्घाटन
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी प्रदर्शनी सह बिक्री, 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) का शुभारंभ शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में हुआ। इस ऐतिहासिक मेले में झारखंड को 'फोकस स्टेट' का दर्जा प्राप्त हुआ है।
झारखंड पवेलियन का विधिवत उद्घाटन झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने किया।
'एक भारत श्रेष्ठ भारत' थीम पर झारखंड की विशिष्टता
मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने उद्घाटन के बाद कहा कि झारखंड प्रदेश देश के अग्रणी प्रदेशों में से एक है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष IITF की थीम "एक भारत श्रेष्ठ भारत" है, और झारखंड इसमें अपनी विशिष्टता प्रदर्शित कर रहा है।
"भारत मंडपम का यह पटल राज्य की अलग-अलग उपलब्धियों और वस्तुओं को प्रदर्शित करने का उपयुक्त पटल है। हमें आशा है यहां आने वाले आगंतुक हमारे द्वारा प्रदर्शित की गई चीजों को पसंद करेंगे।"
माननीय मंत्री ने इस अवसर पर दीप प्रज्वलित किया और पवेलियन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
स्थापना दिवस और फोकस स्टेट
झारखंड इस वर्ष अपने स्थापना दिवस के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इसी कारण, मेले में झारखंड प्रदेश को फोकस स्टेट के रूप में प्रमुखता दी गई है। पवेलियन में प्रदेश के प्रमुख सरकारी संस्थानों के साथ-साथ शिल्पकारों के वस्तुओं की प्रदर्शनी सह बिक्री के स्टॉल लगाए गए हैं।
इस अवसर पर उद्योग सचिव श्री अरवा राजकमल, प्रबंध निदेशक जूडिको श्री वरुण रंजन, उद्योग निदेशक श्री विशाल सागर, संयुक्त निदेशक उद्योग श्री प्रणव कुमार पॉल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संघर्ष से सफलता तक का सफर… जानें कैसे मोदी सरकार ने बदली आदिवासी भारत की तस्वीर
![]()
एक दशक पहले तक आदिवासी शब्द संग पिछड़ेपन, दूरदराज गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, पानी के लिए मीलों चलती महिलाएं और रोजगार की तलाश में पलायन करते युवा… ये ही तस्वीरें जुड़ी रहती थीं. मगर, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ये तस्वीर बदल चुकी है. अब ये कहानी संघर्ष से आगे निकलकर सफलता और सम्मान की बन चुकी है. जो क्षेत्र कभी देश की भूली-बिसरी सीमा माना जाता था, वो अब विकास और गौरव का नया केंद्र बना है. पहली बार आदिवासी सशक्तिकरण नारा नहीं, बल्कि एक व्यापक आंदोलन बनकर उभरा है.
2014 में सत्ता में जब मोदी सरकार आई तो आदिवासी विकास का एक ढांचा मिला था. एक मंत्रालय और 4 हजार 498 करोड़ रुपये का बजट था. अब 42 मंत्रालय विकास कार्यों में सीधे जुड़े हैं. DAPST के तहत आदिवासी समुदायों पर केंद्रित खर्च 2014 के 24 हजार करोड़ से बढ़कर 202425 में .25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, यानी पांच गुना उछाल.
आदिवासी मामलों के मंत्रालय का बजट भी तीन गुना होकर 13 हजार करोड़ हो चुका है. DAPST के तहत अब 200 से अधिक योजनाएं चल रही हैं. 25 लाख वनाधिकार पट्टों से लेकर PMAY 2.0 के तहत 1.11 लाख मकानों तक आदिवासी विकास अब हाशिए का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय प्राथमिकता का विषय बन चुका है.
विकास को गांव-गांव तक ले जाने की पहल
PM जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (JUGA) आदिवासी विकास की नई पहचान बना है. 79 हजार 156 करोड़ की लागत और 17 मंत्रालयों की साझेदारी से यह अभियान 63 हजार 843 आदिवासी-बहुल गांवों और 112 आकांक्षी जिलों में 2029 तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य है.
सिर्फ एक साल में बड़े बदलाव दिखने लगे हैं, जिसमें 4 लाख से अधिक पक्के घर तैयार हैं. 700 के करीब छात्रावास निर्माणाधीन हैं. 70 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय हैं. 26 हजार 500 गांवों तक पेयजल आपूर्ति है. 8 हजार 600 से अधिक घरों में बिजली है. 2 हजार 200 गांवों में मोबाइल नेटवर्क है. 280 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्र चालू हैं.
साथ ही पीएम जनमन, जो 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) पर केंद्रित है, 19 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में समग्र विकास को गति दे रहा है. 90 हजार से अधिक पक्के घर, 92 हजार से ज्यादा घरों में बिजली, 700 मोबाइल मेडिकल यूनिट स्वीकृत, 6 हजार 700 गांवों तक पाइप जलापूर्ति, 1 हजार आंगनवाड़ी केंद्र सक्रिय हैं.
इन दोनों अभियानों ने यह सुनिश्चित किया है कि न कोई गांव दूर रह जाए और न कोई समुदाय पीछे, विकसित भारत की नींव अब जमीन पर दिखने लगी है. SEED स्कीम से डीएनटी समुदायों को नया आधार मिला है. 2019 में शुरू हुई सीड स्कीम ने विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के लिए पहली बार व्यवस्थित सहायता दी. अब तक ₹53 करोड़ की मदद जारी की जा चुकी है, जिससे 53 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हुए. 46 हजार को आजीविका सहायता, 551 को मुफ्त कोचिंग और 7 हजार लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिला.
झारखण्ड की जनता को जोहार": CM हेमन्त सोरेन ने रजत पर्व पर दी बधाई, 'आत्मनिर्भर और खुशहाल झारखण्ड' के निर्माण का लिया संकल्प
![]()
रांची झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज, राज्य स्थापना दिवस के रजत पर्व (25वीं वर्षगांठ) और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर राज्य की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा:
"जोहार! रजत पर्व के इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखण्ड की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर हम सभी वीर नायकों और राज्य निर्माण के योगदानकर्ताओं को नमन करते हैं।"
श्री सोरेन ने इस अवसर को संघर्ष, आत्मसम्मान और स्वाभिमान की गौरवशाली यात्रा का उत्सव बताया।
उन्होंने सभी राज्यवासियों से आह्वान करते हुए एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और खुशहाल झारखण्ड के निर्माण का संकल्प लेने के लिए कहा।
बिहार विधानसभा चुनाव में सुशासन,विकास और राष्ट्रवादी विचार की जीत.....बाबूलाल मरांडी*
![]()
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिलों ,मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्सव मनाया गया।
![]()
पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ,कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ प्रदेश पदाधिकारीगण,रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़ कर और लड़ू बांट खुशियां मनाई,बधाई शुभकामनाएं दी। पूरा कार्यालय भारत माता की जय, के साथ गूंज उठा।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को लड्डू खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी।
प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिहार झारखंड के कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम केलिए तथा जनता को एनडीए पर प्रचंड भरोसा जताने केलिए आभार प्रकट किया, तथा ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित एनडीए के नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री मरांडी ने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक जीत सुशासन की जीत है,सबका साथ, सबका विकास की,राष्ट्रवादी विचारों की जीत है।
कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए गठबंधन पर दिल खोलकर भरोसा जताया है। और यहीं भरोसा एनडीए की ताकत है।
कहा कि बिहार की जनता ने केवल विधानसभा चुनाव में बिहार को ही नहीं जिताया है बल्कि लोकतंत्र को मजबूत किया है और लोकतंत्र के विरोधियों को सबक सिखाया है।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम देश की राजनीति को नई दिशा देगा।
घाटशिला उपचुनाव परिणाम पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि यह जीत सहानुभूति की जीत है। हेमंत सरकार की नाकामियों पर सहानुभूति हावी रही।इस परिस्थिति में हुए उपचुनाव में ऐसा स्वाभाविक होता है।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि बिहार की जीत ने सुशासन विकास की राजनीति को गति प्रदान की है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम ने तुष्टीकरण की राजनीति को नकारा है।
प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की जनता जंगलराज ,लूट भ्रष्टाचार की सोच को दुबारा स्वीकार नहीं कर सकती। अब बिहार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नीतीश कुमार के साथ डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो चुका है।
प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने भी बिहार की जनता और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
वरिष्ठ नेता एवं मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की जीत ने इंडी गठबंधन के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार, सनातन पर हमला ,छठ पूजा के अपमान पर बड़ी चोट की है।
विधायक सीपी सिंह ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में विकास बनाम विनाश की सोच ही मुद्दा था।जनता ने सबका साथ, सबका विकास को प्रचंड बहुमत दिया है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही,विकास प्रीतम,आरती कुजूर,प्रदेश मंत्री सरोज सिंह,सुनीता सिंह,कार्यालय मंत्री हेमंत दास सहित शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाह देव,योगेंद्र प्रताप सिंह,अशोक बड़ाइक, पवन साहू,अमित मंडल ,सीमा सिंह,रविनाथ किशोर,रमेश सिंह,संदीप वर्मा, कमाल खान,लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, गंगोत्री कुजूर,लक्ष्मी कुमारी,केके गुप्ता,अरुण झा,ललित ओझा, जितेंद्र वर्मा, बलराम सिंह, तारिक इमरान,मनीष वैद्य ,रितेश तिवारी, संजय जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फर्जी जाति/EWS सर्टिफिकेट से मेडिकल एडमिशन: CM सोरेन का बड़ा एक्शन, जांच के लिए बनी अंतर विभागीय समिति; CID करेगी FIR
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सरकारी और निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में UG और PG मेडिकल पाठ्यक्रमों में गलत जाति, स्थाई निवासी, और EWS प्रमाण पत्रों के आधार पर प्रवेश लेने के गंभीर मामले पर कड़ा रुख अपनाया है।
आज, 14 नवंबर 2025 को, मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक अंतर विभागीय समिति गठित करने का निर्देश दिया है। जांच प्रतिवेदन के आलोक में, सीआईडी (CID) द्वारा प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने Stray Round काउंसलिंग की तिथि बढ़ाने हेतु भारत सरकार को पत्र भेजने का भी निर्देश दिया है, ताकि जांच पूरी होने के बाद ही काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
बाल दिवस पर मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद: "बच्चे-बच्चियां ही राज्य का भविष्य"; CM सोरेन बोले- गरीबी शिक्षा में बाधा न बने, छात्रवृत्ति से मिल
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों एवं युवाओं से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बाल दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी।
![]()
विकास और शिक्षा पर सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड ने आज से 25 वर्ष पहले एक राज्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी के बच्चों के समग्र विकास हेतु कई अलग-अलग योजनाओं का संचालन कर रही है, ताकि उन्हें बेहतर दिशा दी जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि:
"हमारे बच्चे-बच्चियां तथा युवा वर्ग ही राज्य एवं देश के भविष्य हैं, इन्हें हर रूप से मजबूत बनाकर ही एक समृद्ध और विकसित राज्य की परिकल्पना पूरी की जा सकती है।"
उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में एक सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है, जहाँ बच्चों के विकास की राह में गरीबी बाधा न बन सके।
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस: 80 सरकारी विद्यालयों को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में अपग्रेड किया गया है, जहाँ गरीब-जरूरतमंद परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।
छात्रवृत्ति योजनाएं: विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
योजनाओं का लाभ और आभार
कार्यक्रम में शामिल यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों और केजीबीवी/जेबीएवी की बालिकाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष झारखंड में 25 वर्षों की बाल अधिकार यात्रा के अनुभव साझा किए।
उन्होंने मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, समर अभियान, ज्ञान सेतु, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और मिड-डे मील में अंडे शामिल करने जैसी योजनाओं की सराहना की। युवाओं ने कहा कि इन योजनाओं ने उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास के लिए अवसरों के द्वार खोले हैं।
यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख, डॉ. कनिनिका मित्रा ने बच्चों एवं युवाओं के प्रति मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि ये युवा राज्य सरकार द्वारा किए गए निवेश का जीवंत परिणाम हैं।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ लेने वाले अपने साथियों को भी सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य करें।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k