उत्तर प्रदेश में 23 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले
लखनऊ / फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से शनिवार देर शाम प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। शासन स्तर से जारी आदेश के अनुसार 23 अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले किए गए हैं।
जारी सूची में फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह का नाम भी शामिल है।
शासन ने उन्हें उप सेनानायक पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी), सीतापुर के पद पर स्थानांतरित किया है।डॉ. संजय कुमार सिंह ने फतेहगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और मिशन शक्ति अभियान जैसे अभियानों में विशेष भूमिका निभाई। वे एक कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। स्थानीय नागरिकों और पुलिस विभाग के बीच वे अपनी सरलता, तत्परता और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए लोकप्रिय रहे हैं।
उनके स्थान पर शासन ने आलोक कुमार जायसवाल को फतेहगढ़ का नया अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। जायसवाल पूर्व में कई जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और सख्त अनुशासनप्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी माने जाते हैं।
नए एएसपी के आगमन को लेकर जिले में पुलिस महकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्सुकता का माहौल है। वहीं, डॉ. संजय कुमार सिंह के तबादले की खबर सुनते ही उनके शुभचिंतकों ने उनके भावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।सूत्रों के अनुसार, तबादलों की यह सूची प्रदेश में बेहतर प्रशासनिक संतुलन एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। शासन के निर्देश पर जल्द ही सभी अधिकारी अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.4k