हिसामुद्दीनपुर मिश्रौलिया में देव दीपावली पर ब्राह्मण समाज की एकजुटता का आह्वान — रमेश दूबे बोले, “संगठित होंगे तभी मिलेगा सम्मान और हक”
आजमगढ़। बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर मिश्रौलिया गांव स्थित पंडित जीवनाथ मिश्र ब्रह्म स्थान पर देव दीपावली के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवदूत बानर सेना एवं सुभासपा के वरिष्ठ नेता रमेश दूबे ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अपने संबोधन में रमेश दूबे ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि “ब्राह्मण समाज की भागीदारी हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण रही है, लेकिन आज हम बिखरे हुए हैं, जिसके कारण हमारी आवाज कमजोर हो गई है। यदि हम सब एक मंच पर आ जाएं, तो समाज में अपनी बात दमदारी से रख सकते हैं।” उन्होंने कहा कि आज जिन जातियों को पहले कमतर समझा जाता था, वे एकजुट होकर समाज में मजबूत स्थान बना चुकी हैं। ऐसे में ब्राह्मण समाज को भी एकजुट होकर अपनी भूमिका तय करनी होगी।रमेश दूबे ने कहा कि “अब समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज का एक नेता सामने आए जो समाज के हक और अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़े। जब तक हम संगठित नहीं होंगे, तब तक हमारा विकास और कल्याण संभव नहीं है।” कार्यक्रम में वक्ताओं ने देव दीपावली के पावन पर्व पर ब्राह्मण एकता और समाजिक चेतना को लेकर जागरूकता फैलाने की अपील की।इस अवसर पर आनंद तिवारी, सर्वेश पाण्डेय, विन्देश्वरी मिश्र, दिनेश मिश्र, गुडडू राजभर, विवेक मिश्र, कोदई मिश्र, उदयभान मिश्र, रविन्द्र मिश्र, श्रवण मिश्र, ज्वाला प्रसाद मिश्र, अशोक कुमार मिश्र सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में ब्राह्मण एकता के नारे लगाते हुए समाज के लोगों ने आपसी भाईचारा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Nov 06 2025, 10:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19.6k