शिक्षा उन्नयन गोष्ठी की तैयारी तेज, 2 नवम्बर को आमंत्रण मैरिज हॉल गोठाई नगरा में होगा भव्य आयोजन
संजीव सिंह बलिया। क्षेत्र के समस्त नोडल संकुल शिक्षक, प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं संबंधित शिक्षकों को आगामी 2 नवम्बर रविवार को आयोजित होने वाली शिक्षा उन्नयन गोष्ठी में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया गया है। यह कार्यक्रम आमंत्रण मैरिज हॉल, नगरा में प्रातः 9 बजे से आरंभ होगा।खंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह ने बताया कि गोष्ठी का उद्देश्य शैक्षिक प्रगति एवं नवाचारों को प्रोत्साहित करना है। सभी न्याय पंचायतों से टीएलएम तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में भागीदारी अनिवार्य होगी। शिक्षक पूर्व में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडल का उपयोग भी कर सकते हैं।प्रत्येक विद्यालय से प्रधानाध्यापक अथवा उनका प्रतिनिधि शिक्षक सक्रिय रूप से सम्मिलित हों, वहीं प्रत्येक न्याय पंचायत से एक उत्कृष्ट शिक्षक एवं एक निपुण छात्र का चयन कर उनके नाम आज ही भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इससे उनके प्रमाणपत्र समय से तैयार हो सकेंगे।सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु चयनित विद्यालयों—प्राथमिक विद्यालय गोठांई, उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठवां, यूपीएस खरूआंव, प्राथमिक विद्यालय बराईच , यूपीएस खरुवानव अनु बस्ती तथा प्रा.वि. विशुनपुर डंडा—के छात्रों के नाम कल तक उपलब्ध कराने को कहा गया है। सभी प्रतिभागी छात्र-शिक्षक सुबह 9 बजे तक स्थल पर उपस्थित हो जाएं, क्योंकि कार्यक्रम ठीक 9:30 बजे प्रारंभ होगा।खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
लंच व्यवस्था: अवधेश सिंह
जलपान: मनोज कुमार सिंह
मोमेंटो: रविन्द्र नाथ सिंह
रंगोली, माल्यार्पण: विष्णुदेव राम,
दुर्गेश कुमार
सांस्कृतिक कार्यक्रम: रजनीश दुबे,
राम प्रवेश वर्मा
स्वागत व उद्घोष: महबूब आलम
योग: नागेन्द्र कुमार
अकादमिक कार्यक्रम: श्रीमती कृष्णा देवी,
रामकृष्ण मौर्य
सम्मान एवं पुरस्कार: श्रीमती सरोज सिंह
प्रमाणपत्र व माइक: बच्चा लाल
मंच सज्जा: के.के. सिंह,
दयाशंकर राम
मीडिया प्रबंधन: संजीव कुमार सिंह
संचालन: विद्यासागर उपाध्याय, रामकृष्ण मौर्य
अभिलेख व्यवस्था: राम प्रवेश वर्मा, दयाशंकर राम।स्वागत समिति में विरेंद्र प्रताप यादव, ब्रजेश कुमार सिंह, सुधीर तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, सुदीप तिवारी, राकेश सिंह, राघवेन्द्र राही, नीता श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षाविद व संगठन पदाधिकारी शामिल रहेंगे। सभी पुरुष परिचारक प्रातः 7 बजे से स्थल पर उपस्थित रहेंगे।खंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों की लाने-ले जाने की जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापकों की होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम नगरा आपसी सहयोग और समन्वय से इस शैक्षिक आयोजन को सफल बनाएगी।
Nov 01 2025, 19:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.8k