देवघर- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने 16वीं बार रक्तदान कर जिलावासियों को रक्तदान हेतु किया प्रेरित
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज 31अक्टूबर 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाहरणालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने 16वीं बार रक्तदान कर जिलावासियों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जायेगी और वे बीमार पड़ जायेंगे; जो कि पूर्णतः मिथ्या है। रक्तदान महादान है एवं वास्तव में सच यह है कि रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय में हीं हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है। आगे उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान करने से जो खुशी व स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ हमें मिलता है, वह दूसरे किसी और तरीके से नहीं मिल सकता है। स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने रक्तदान के प्रति समर्पित रक्त दाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के निस्वार्थ सेवा भाव के कारण ही आज लोगों के रक्त की जरूरतें पूरी हो रही है। रक्त की पर्याप्त आपूर्ति के लिए मेरा आप सभी से आग्रह होगा कि आप सभी इस मानव सेवा में निस्वार्थ रूप से नियमित रक्तदान करने के समर्पण और इच्छा को कायम रखें। इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि कभी-कभी ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता होने से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें। वही आज उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा के अतिरिक्त जिला स्तर के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा 25 यूनिट रक्तदान किया गया।
देवघर-रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय देवघर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रैली आयोजित।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय देवघर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई 1 एवं इकाई 3 के स्वयं सेविकाओं सहित छात्राएं,प्राध्यापक प्राध्यापिकाओं ने शपथ लिया।
तत्पश्चात एक रैली महाविद्यालय से पटेल चौक जाकर सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ करुणा पंजियारा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं सहित सभी प्राध्यापक डॉ रेखा कुमारी गुप्ता, ममता कुजुर, डॉ किसलय सिन्हा, निमिषा होरो, आशा कुमारी, हेलेना किस्कू, जुगनू सिंह, विपिन कुमार, श्याम सुंदर महतो, जेनिस , शिखा सोनाली, सुशिला एक्का, शिखा सिंह, बंदना मुर्मू, जयब्रत माइती,शबा परवीन आदि मौजूद रहे।
देवघर- के वार्ड नंबर सात में मेयर प्रत्याशी सूरज ने लगाया रात्रि चौपाल।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: आगामी नगर निगम चुनाव में बतौर मेयर प्रत्याशी उतर चुके समाजसेवी सूरज झा ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या सात के सिंघवा मुहल्ले में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान वार्ड वासियों ने उनका स्वागत अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। चौपाल के दौरान लोगों ने उनसे वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया व समाधान की मांग को रखा। उन्होंने जनता की बातों को बहुत गंभीरता से सुनते हुए कहा कि निगम में समस्याओं का होना स्वाभाविक है लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने की बात पूरी तरह से अस्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि निगम गठन के डेढ़ दशक बाद भी सड़क नाली चापाकल या पेयजल की समस्या से जनता जूझ रही है। उन्होंने कहा कि यदि मौका मिलता है तो सभी समस्याओं को जनता के सहयोग और सुझाव के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जनता से समर्थन की अपील की है। मौके पर दर्जनों वार्डवासी मौजूद थे।
देवघर सेवा कार्य के आधार पर चुनाव लडूंगा , जनता देगी मौका : सूरज झा।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: नगर निगम चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही सरगर्मी तेज हो गई है। जनता लंबे समय से शहर में सरकार चुनने का इंतजार कर रही है। उम्मीद है कि साल के अंत तक मतदाताओं को अपना फैसला सुनाने का मौका मिल जाए। शहर के चर्चित समाजसेवी सूरज झा ने भी चुनावी मैदान में उतरने का निश्चय किया है। सूरज ने इस बात की जानकारी बकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए किया। उन्होंने कहा कि मैं विगत कई वर्षों से लगातार सेवा कार्य कर रहा हूं और अपने सामाजिक पृष्ठभूमि के ही आधार पर चुनावी मैदान में उतर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरी साफ सुथरी छवि है और जहां तक बन पड़ता है मैंने निगम क्षेत्र व उसके बाहर के भी लोगों का सेवा किया है। उन्होंने कहा कि यदि जनता मौका देती है तो विकास के कार्य को मूर्त रूप देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल और उससे पहले और बाद भी मैं जनता के साथ जुड़ा हुआ हूं। उनके हर सुख दुख में साथ रहता हूं। जनता को चाहिए हमदर्द, जहां वह आसानी से पहुंच सकें सूरज ने कहा कि बीते पांच वर्षों से नगर निगम अनाथ हो गया है। कोरोना संक्रमण के बाद कुछ कानूनी दाव पेंच आ गया और नतीजन चुनाव विलंब हो गया। उन्होंने कहा कि इससे सबसे अधिक खामियाजा निगम की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास का मूलभूत काम बाधित और अवरूद्घ हो गया है। गति धीमी हो गई है। निगम में अफसरशाही पूरी तरह से हावी है। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई की हालत पर कुछ बोलने की जरूरत नहीं है, दीपावली में भी शहर में कूड़े का अंबार सड़क किनारे देखने के लिए मिला। उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक है और जनता इस दर्द से कराह रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अब ऐसा नेता चाहिए जिसके पास वह आसानी से पहुंच सकें, जहां पहुंचने में उन्हें कोई परेशानी और बोलने में किसी भी प्रकार का झिझक नहीं हो। हर रोज करता हूं जनहित का काम, चुनाव कोई बड़ी बात नहीं उन्होंने कहा कि मैं हर रोज सेवा कार्य करता हूं और उन लोगों में से मैं बिल्कुल नहीं हूं जो चुनाव को देखते हुए अपने सेवा काम को करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं हर रोज जनहित का काम करता हूं। सालों भर पेयजल वितरण होता है, ठंड में विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था के साथ साथ कंबल का भी वितरण होता है। उन्होंने कहा कि साथ ही हर लोगों के सुख दुख में साथ खड़ा रहने का प्रयास करता हूं। उम्मीद है जनता बदलाव करेगी और मौका मिलेगा।
देवघर के नावाडीह छठ पूजा समिति द्वारा अजय नदी में आयोजित छठ पूजा का उद्घाटन करेंगे- डॉ सुनील खवाड़े
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े करेंगे नावाडीह छठ पूजा समिति का उद्घाटन। पूजा शुरू होने से पहले खुद से जाकर डॉ सुनील खवाड़े ने पूरे छठ घाट का निरीक्षण किया और आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होने वाले सुविधाओं का जायजा भी लिया। और व्यवस्था से पूरी तरह से संतुष्ट हुए। कुछ खामियों को देखते हुए समिति के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया और कहा कि आने वाले छठ व्रतियों को किसी प्रकार का कष्ट न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए। इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह,सचिव मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष भोला सिंह सहित रंजन जयकर,आशीष रवानी,सूरज गुप्ता, गौरव गुप्ता,सुरेश मोदी,अनिल गुप्ता,केशव सोनी,अभिषेक झा,लखन झा,दासों सिंह,रुद्र नारायण सिंह,मुकुंद सोनी,सिद्धार्थ सिंह,वीर सिंह, कुश सिंह,कुकी,अभिषेक सिंह, बिट्टू सिंह,वीणा सिंह,सूरज सिंह,अनिकेत सिंह,प्रिंस कुमार,मृत्युंजय सिंह,भूषण सोनी,सौरभ झा, जीतो दास,अंकुश सिंह,वीर सिंह ,गौरव झा सहित सभी सभी सदस्य मौजूद थे।
देवघर-स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान की छात्रा अनुश्री का स्वर्ण पदक के लिए चयन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा सत्र. 2023-2025 के स्नातकोत्तर विभाग के विभिन्न विषयों के छात्र-छात्राओं की मेघा सूची (स्वर्ण पद‌क के लिए चयनित ) जारी की गई। स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान से विश्वविद्यालय टॉपर देवघर कॉलेज, देवघर की छात्रा अनुश्री रही। अनुश्री ने स्नातक की परीक्षा रसायन विज्ञान से (प्रतिष्ठा) पटना वीमेन्स कॉलज से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। अनुश्री के पिता कृष्ण किशोर प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय के एक सेवानिवृत शिक्षक हैं तथा माता अनुराधा कुमारी एक कुशल गृहिणी हैं। अनुश्री की स्कूली शिक्षा विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों से सम्पन्न हुई। वर्तमान में इनका परिवार कालिका बिहार (वार्ड न0 - 26), भुरभुरा मोड़ के पास रहता है। अनुश्री बचपन से ही एक परिश्रमी व मेधावी छात्रा रही हैं, और हमेशा विभिन्न परीक्षाओं में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होती रही है।
देवघर-डीएवी भंडारकोला में आगामी दीपावली और छठ के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला देवघर में आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के उपलक्ष्य पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले सीनियर बच्चों ने इको फ्रेंडली दिवाली मनाने की प्रेरणा देते हुए नाटक का मंचन किया। इसके पश्चात सीनियर बच्चों ने छठ महापर्व की समस्त विधियों को दिखाते हुए संगीतमयी प्रस्तुति की तो दर्शकों को मंच पर छठ के घाट जैसी अनुभूति हुई और सबों ने आस्था के सैलाब में डुबकी लगाई। प्रस्तुति से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। जूनियर बच्चों ने दीपावली का धार्मिक संबंध श्रीराम से जोड़ते हुए सुंदर नाटक की प्रस्तुति की और प्रकाश पर्व पर अद्भुत नृत्य और छठ गीत की सुरीली प्रस्तुति की। इसके अलावा इंटर हाउस रंगोली और बोर्ड डेकोरेशन के द्वारा बच्चों ने अपनी भावनाओं को उकेरा। प्राचार्य बलराम कुमार झा ने अपने संबोधन में बच्चों की प्रस्तुति की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि सामूहिकता एवं सौहार्द की भावना को मजबूत करने हेतु और विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ने हेतु ऐसे कार्यक्रम की आवश्यकता आज के पीढ़ी के लिए आवश्यक है और छठ महापर्व के नियम, संयम और पवित्रता से विद्यार्थियों को सीख लेनी चाहिए़ और उसे अपने करियर बनाने में उपयोग करना चाहिए। इसकी जानकारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर- के डिवाईन पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: डिवाईन पब्लिक स्कूल देवघर में छात्र/छात्राओं के बीच दीपावली उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्लास डेकोरेशन, रंगोली, guess the item by song और Thombola कार्यक्रम को शामिल किया गया। यह प्रतियोगिता हॉउस वाइज और क्लास वाइज आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में बच्चों की खुशी, उनकी रचनात्मकता और एकजुटता देखी जा सकती थी। बच्चों ने अपनी कक्षाओं को काफ़ी सुंदर तरीके से सजाया जिसमें बच्चों ने पेपर वर्क, फूल व आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रयोग किया था जो काफ़ी मनमोहक लग रहा था। दीये को भी बच्चों ने बहुत सुंदर तरीके से सजाया था। कक्षाओं के दरवाजे पर व अंदर कई तरह के सुंदर रंगोली बनाकर बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता किरण ने विजेता छात्र/छात्राओं के बीच पुरुस्कार बाँटे व सभी को दीपावली व छठ की शुभकामनायें दीं तथा दीपावली से लेकर छठ तक विद्यालय में अवकाश रहने की घोषणा की।
देवघर- के डीएवी भंडारकोला में इंटर स्कूल संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में इंटर स्कूल संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल कोर्ट की जज, स्वाति उपाध्याय , विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा,देवघर सहोदया के अध्यक्ष, रामसेवक सिंह गुंजन, मुख्य विधिक सहायता रक्षा परिषद, साजन कुमार मिश्रा,आर.डी.बाजला कॉलेज के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. किशलय सिन्हा और डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन के प्राचार्य दिलीप सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सुमधुर स्वागत गीत एवं गणेश वंदना पर मनोरम नृत्य की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि ने इस तरह के कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि इससे भाषण कौशल में निखार आता है और डर तथा झिझक दूर होती है साथ ही साथ हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस प्रतियोगिता का विषय था विकास-समावेशी और अनन्य। इस प्रतियोगिता में कुल 14 विद्यालयों ने शिरकत किया। सभी प्रतिभागियों ने जबरदस्त कौशल का प्रदर्शन किया ।सत्ता पक्ष की ओर से विजेता सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस मातृ मंदिर स्कूल की साक्षी प्रिया बनी और विपक्ष की ओर से विजेता तक्षशिला विद्यापीठ की अंजली हेंब्रम बनी। सत्ता पक्ष की ओर से उपविजेता महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की तनुष्का सिंहा बनी और विपक्ष की ओर से उपविजेता संत जेवियर्स हाई स्कूल की मौसमी बरियार बनी । सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ.किशलय ने कहा कि इसमें भाग लेने से विद्यार्थियों को संसद के कार्यप्रणाली, लोकतंत्र और सामाजिक मुद्दों की गहरी समझ मिलती है। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि वाद–विवाद प्रतियोगिता विद्यालयी जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए।
इस तरह की प्रतियोगिता बच्चों को अनुशासन, सहनशीलता और टीम वर्क का पाठ पढ़ाती है। गुंजन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह एक ऐसा मंच है जो छात्रों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व गुणों को निखारने का अवसर प्रदान करता है। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-स्वामी गोपाल शरण महाराज पहुंचे देवघर, सूरज ने किया स्वागत।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: स्वामी गोपाल शरण महाराज रविवार को हवाई मार्ग से देवघर पहुंचे। वह इन दिनों द्वादश ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर है। कई ज्योतिर्लिंग का दर्शन करते हुए उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग में सर्वश्रेष्ठ मनोकामना लिंग बाबा वैद्यनाथ दर्शन के लिए दिल्ली से पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर समाजसेवी सूरज झा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने महाराज को पुष्पमाला व रेशम का पारंपरिक वस्त्र प्रदान किया। महाराज आज बाबा वैद्यनाथ का दर्शन करेंगे। साथ ही वह बाबा बासुकीनाथ धाम भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का गौरव है। इसका अतीत गौरवशाली है और इसका भविष्य और भी अधिक गौरवशाली होगा। उन्होंने कहा कि बाबा वैद्यनाथ समस्त लोगों को शांति व कृपा प्रदान करें इसकी कामना और सनातन धर्म के प्रचार के लिए आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा वैद्यनाथ की महिमा अपरम्पार है।