महाप्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह ने दिवाली के दिन किया प्रयागराज जंक्शन एवं मंडल नियंत्रण कार्यालय का व्यापक निरीक्षण
संजय द्विवेदी, प्रयागराज।दीवाली की शाम ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मयोगियो को दी दीपावली की बधाई महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज मंडलनियंत्रण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।उत्तर मध्य रेलवे के लगभग 70,000 कर्मचारी लगातार दीपावली एवं छठ पर्व के मौके पर भी अपने सम्मानित यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनो के कुशल संचालन सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु अपनी सेवा प्रदान कर रहे है।
उत्तर मध्य रेलवे ने दिवाली एवं छठ महापर्व के अवसर पर विशेष ट्रेन सेवाओं की व्यवस्था की है ताकि हर यात्री सुरक्षित सहज और समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच सके।साथ ही उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा हेतु प्रमुख स्टेशनो पर अतिरिक्त कोच टिकट काउंटर यात्री सहायता केन्द्र एवं May I Help You बूथ स्थापित किए गए है जहां यात्रियों को यात्रा संबंधी त्वरित जानकारी औरमार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।साथ ही 139 हेल्पलाइन नंबर पर सहायता मांगे जाने पर यात्रियों को तत्काल टीटीई मेडिकल किट या डॉक्टर की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित हो सके।
इसके अतिरिक्त वार रूम के माध्यम से सभी छोटी-छोटी गतिविधियों पर नज़र रखते हुए यात्रियो की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।प्रमुख स्टेशनों पर अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाए गए है जहाँ यात्रियों के बैठने स्वच्छ पेयजल एवं उद्घोषणा प्रणाली की सुविधा उपलब्ध है जिससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ न हो और यात्री व्यवस्थित रूप से ट्रेन में सवार हो सके।साथ ही यात्री शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु नियंत्रण कार्यालयो में वॉर रूम स्थापित किए गए है जिनके माध्यम से परिचालन एवं निगरानी तंत्र के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।
इन्ही कर्मयोगियो का उत्साहवर्धन करने एवं व्यस्त त्योहारी अवधि के दौरान परिचालन तैयारियो यात्री सुविधाओं और कर्मचारी कल्याण का जायजा लेने के उद्देश्य से महाप्रबंधक द्वारा यह निरीक्षण किया गया था।महा प्रबंधक के निरीक्षण की शुरुआत प्रयागराज जंक्शन के महत्वपूर्ण परिचालन और सुरक्षा क्षेत्रों के गहन अवलोकन से हुई।स्टेशन पर आगमन के बाद उन्होंने सर्वप्रथम क्रू लॉबी का दौरा किया जहाँ उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद लोको पायलटों से बातचीत की और उनके समर्पण एवं प्रतिबद्धता की सराहना की।इसके बाद उन्होने सुचारू और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन अधीक्षक (SS) कार्यालय पीआरएस काउंटर मुख्य टिकट निरीक्षक(CIT) कार्यालय आरपीएफ पोस्ट और सीसीटीवी रूम का निरीक्षण किया।
इसी क्रम में सिंह ने प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालयों और प्लेटफॉर्म पर मौजूद वेटिंग रूमो का भी निरीक्षण किया।उन्होंने यात्रियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और सेवाओं तथा सुविधाओ की गुणवत्ता पर प्रतिक्रिया ली।उन्होंने कैरिज एंड वैगन (C&W) कार्यालय का भी दौरा किया जहाँ उन्होंने रखरखाव प्रोटोकॉल की समीक्षा की।उन्होंने प्रयागराज एक्सप्रेस की स्वच्छता की प्रशंसा की और C&W कार्यालय के कर्मचारियों को ऐसे उच्च मानको को बनाए रखने का निर्देश दिया।महा प्रबंधक ने पर्व के दिन भी काम कर रहे स्टाफ के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए जंक्शन पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को अपनी दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मयोगियों के समर्पण की प्रशंसा भी की।
स्टेशन निरीक्षण के बाद महा प्रबंधक ने प्रयागराज मंडल के नियंत्रण कार्यालय का दौरा किया।उन्होंने मंडल भर में ट्रेन संचालन का प्रबंधन कर रहे कर्मचारियों के कामकाज का बारीकी से अवलोकन किया। सद्भावना और कर्मचारियों की पहचान के प्रतीक के रूप में सिंह ने वहां भी कर्मचारियों को त्योहार के दौरान आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने की उनकी प्रतिबद्धता को स्वीकार करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दी।नरेश पाल सिंह ने इस बात पर बल दिया कि त्योहारों के मौसम में जब यात्री यातायात में वृद्धि होती है तो सुरक्षा स्वच्छता और दक्षता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए यह निरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है।यात्रियो और स्टाफ के साथ उनका सीधा जुड़ाव सेवा वितरण और कर्मचारी कल्याण में निरंतर सुधार के प्रति उत्तर मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



Oct 22 2025, 17:38