नीबी लोहागरा में भगवान भागवत कथा का भव्य आयोजन 8 से 16 अक्टूबर तक

संजय द्विवेदी, प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत तहसील बारा क्षेत्र के ग्राम सभा नीबी लोहागरा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल चरम पर है।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जंगीराम दुबे के वंशजों की ओर से भगवान भागवत कथा कलश यात्रा और भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में आमजनमानस एवं मीडिया बन्धुओं को भी आमंत्रित किया गया है,ताकि समाज में आस्था और एकता का संदेश फैल सके।भारतीय किसान संघ के शंकरगढ़ ब्लॉक मंत्री अमिय शंकर दुबे ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 08 अक्टूबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ 08 अक्टूबर(बुधवार) को सुबह 9 बजे कलश यात्रा/शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा।इसके बाद 08 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक भागवत कथा की अमृतवर्षा होगी।15 अक्टूबर को हवन कार्यक्रम और 16 अक्टूबर को महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। आयोजकों ने इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की अपील की है।नीबी लोहागरा बाजार स्थित रुक्मिणी भवन में आयोजित यह कथा प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित निर्मल कुमार शुक्ल के ओजस्वी वाणी से सम्पन्न होगी।

इस कथा के मुख्य यजमान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाजसेवी एवं रण जीत पंडित इंटर कॉलेज लोहागरा तथा जंगीराम स्मारक रामलीला लोहागरा के संस्थापक रहे स्वर्गीय जंगीराम दुबे के पुत्र अमरनाथ दुबे एवं कान्ति दुबे होंगे।पंडित जंगीराम दुबे जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के अत्यंत करीबी रहे, उनके परिवार द्वारा किया जा रहा यह आयोजन समाज में धर्म संस्कृति और आदर्शों के संवर्धन का प्रतीक माना जा रहा है।बारा क्षेत्र के सभी मीडिया प्रतिनिधियों से इस कथा के हर कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का विशेष आग्रह किया गया है।

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन का सन्देश देते हुए महिलाओ को किया जागरूक

संजय द्विवेदी, प्रयागराज।पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त यमुनानगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कौधियारा के कुशल पर्यवेक्षण में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति 5.0"के तहत थाना घूरपुर की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना घूरपुर क्षेत्रान्तर्गत घूरपुर कस्बा बाजार में लगे दशहरा मेला के दौरान महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित झांकी का प्रस्तुति करण किया गया।

जिसके माध्यम से बालिकाओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण तथा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे-सुकन्या समृद्धि योजना वृद्धा पेंशन योजना विधवा पेंशन योजना उज्ज्वला योजना सामूहिक विवाह योजना चिकित्सा सम्बन्धी आयुष्मान योजना व हेल्पलाइन नंबर जैसे-वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090,महिला हेल्पलाइन नंबर 181,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076,पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112,फायर ब्रिगेड हेल्पलाइन नंबर 101आदि के बारे में जानकारी दी गई इसके साथ ही साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जागरूक किया गया इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह.उपनिरीक्षक भइयाराम विश्वकर्मा. उपनिरीक्षक अमित यादव.महिला उपनिरीक्षक छाया यादव.महिला उपनिरीक्षक निशा.महिला उप निरीक्षक आकांक्षा गुप्ता. महिला कांस्टेबल वन्दना यादव.महिला कांस्टेबल निशा यादव.महिला कांस्टेबल रेनू यादव आदि।

जीएसटी सुधार से बढ़ी अर्थव्यवस्था आमजन को मिला लाभ-प्रभाशंकर पाण्डेय।

मोदी सरकार का हर कदम जनकल्याण में ऐतिहासिक- जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी यमुनानगर विधान सभा बारा क्षेत्र में सोमवार को श्रीराम बाटिका शंकरगढ़ में नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने किया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमाशंकर पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि 2014 के पहले यूपीए सरकार में 13 तरह के टैक्स लगते थे जिनसे आमजन और व्यापारी दोनो परेशान रहते थे।1जुलाई 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी लागू कर उन तमाम करों को समाप्त किया और राज्य सीमाओ के बैरियर हटाकर लागत और समय दोनों की बचत सुनिश्चित की।उन्होंने कहा कि आज भारत आयातक से निर्यातक राष्ट्र बन चुका है— पहले रक्षा सामग्री आयात करते थे अब स्वदेशी के बल पर निर्यात करते हैं।उन्होंने कहा कि 2014 में जहां देश की अर्थव्यवस्था 5 लाख करोड़ के आसपास थी आज 22 लाख करोड़ से अधिक हो गई है।यह मोदी सरकार की नीतियों का परिणाम है कि जब दिल्ली से पैसा भेजा जाता है तो अब पूरा 100 पैसा जनता तक पहुंचता है पहले मात्र 15 पैसे पहुंचते थे।उन्होंने बताया कि 395 उत्पादों पर टैक्स में कमी की गई है गम्भीर बीमारियों की दवाओं पर शून्य कर लगाया गया है शिक्षा सामग्री को टैक्स फ्री किया गया है।यूपीए काल में पढ़ाई-लिखाई तक पर टैक्स देना पड़ता था अब मोदी सरकार ने चार टैक्स घटाकर दो कर दिए हैं —5% और 18%—जिससे राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार अन्त्योदय के भाव से झुककर जनता के हित में निर्णय लेती है यह कदम दीपावली से पहले जनता के लिए बोनस है।अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जनसाधारण को वास्तविक राहत दी है।जीएसटी में कमी से व्यापार बढ़ा है जनता की क्रय शक्ति बढ़ी है और बाजारो में रौनक लौटी है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का हर निर्णय जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण के लिए ऐतिहासिक बन जाता है।संचालन अभियान के जिला संयोजक सन्तोष त्रिपाठी व जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार ने किया।आभार व्यापार मंडल शंकरगढ़ अध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने व्यक्त किया।इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि छेदीलाल कोटार्य जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड कमलेश त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी आईटी जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह आशीष पाल दिनेश प्रजापति जगत नारायण शुक्ला अनूप केसरवानी सुजीत केसरवानी मंसुरिया दीन वर्मा वीरेंद्र शुक्ला रत्नाकर सिंह पटेल अनुज केसरवानी गोलू रामजतन वंसल उमा बारी दीपक केसरवानी टमाटर गुरु सहित अनेक पदाधिकारी व्यापारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वच्छ रेलगाड़ी अभियान के अंतर्गत ट्रेनो में की गयी गहन साफ-सफाई

संजय द्विवेदी, प्रयागराज।आज दिनांक 06.10.2025 सोमवार को स्वच्छ रेलगाड़ी अभियान के दूसरे दिन ट्रेनों की गहन सफाई की गई।यह अभियान 05 एवं 06 अक्टूबर को पूरे मंडल में विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है।भारत सरकार की राष्ट्रव्यापी पहल के अंतर्गत प्रयागराज मंडल में 01अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवधि में मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनो रेलगाड़ियो रेलवे कॉलोनियों एवं परिसरों में व्यापक स्तर पर सफाई एवं स्वच्छता कार्य किए जा रहे है।स्वच्छता को व्यवहार का हिस्सा बनाना है इस लक्ष्य के साथ आज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों में गहन सफाई कार्य किया गया।

मिर्जापुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 19603 दौराई–गोड्डा एक्सप्रेस एवं 15657 दिल्ली जंक्शन– कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल की विशेष सफाई की गई।टूंडला जंक्शन पर गाड़ी संख्या 12312 कालका–हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस की धुलाई एवं कोच क्लीनिंग की गई।इटावा जंक्शन पर मालगाड़ियों की सफाई एवं डस्ट रिमूवल कार्य किया गया।वही प्रयागराज जंक्शन कानपुर सेंट्रल फतेहपुर अलीगढ़ जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर भी ट्रेनों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।इस अवसर पर रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेनों के कोच शौचालय दरवाजे खिड़कियाँ फर्श एवं पेंट्री कार की गहन सफाई की तथा अपशिष्ट सामग्री का विधिवत निस्तारण सुनिश्चित किया।यात्रियों से भी स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया गया।

प्रयागराज मंडल के अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर सफाई कार्यो का निरीक्षण किया गया तथा कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान को सतत् बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

प्रयागराज जंक्शन पर चेकिंग अभियान में 400 किलोग्राम अनबुक्ड माल पकड़ा गया 8770 रुपये जुर्माना।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।मण्डल अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक/कोचिंग हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में विविध तरह के अभियान चलता रहता है। प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को उत्तम भोजन शुद्ध पेय जल स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनो एवं गाड़िंयों में टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है। दिनांक 06.10.2025 को देर रात्रि मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अमरीश राय मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पंकज रजक;टिकट निरीक्षक उत्तम कुमार एवं टिकट निरीक्षक राजेश कुशवाह के सुपरविजन में स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान में प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या12428,12802, 22450,20802,12582 एवं 15657 में औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उक्त गाड़ियों में 400 किलोग्राम बिना बुक किया हुआ माल पकड़ा गया।इस बिना बुक किए माल पर 8,770/-रुपए जुर्माना वसूल किया गया।रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं कूड़ा कूड़ेदांन में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करे।रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है।

प्रयागराज मंडल में सितम्बर माह में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान।

61039 यात्रियों से वसूला गया 3.89 करोड़ रुपये जुर्माना।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में विविध तरह के अभियान चलता रहता है। प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को उत्तम भोजन शुद्ध पेय जल स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है।प्रयागराज मण्डल द्वारा 01 सितम्बर,2025 से 30 सितम्बर 2025 चलाये गए टिकट चेकिंग अभियान में 61039 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 3.89.35.152/ -जुर्माना वसूल किया गया।इसमें से बिना टिकट यात्रा करने वाले 30493 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 2.43.41. 635/ -अनियमित यात्रा करने वाले 27249 यात्रियों को प्रभारित कर रु.1,41,18, 235/- एवं अनबुक्ड लगेज के 3297 मामलो में रु.4,75, 282/-जुर्माना वसूल किया गया।

प्रमुख स्टेशनो पर प्रभारित यात्रियों एवं जुर्माने का विवरण:-

प्रयागराज जंक्शन

15053 यात्रियों को प्रभारित कर रू.1,04,27,721/-जुर्माना वसूल किया।जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 7329 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 63,47, 275/-अनियमित यात्रा करने वाले 7638 यात्रियों को प्रभारित कर रु.40,47, 822/-एवं अनबुक्ड लगेज के 86 मामलो में रु. 32624/-जुर्माना वसूल किया गया ।

प्रयागराज छिवकी

रेलवे स्टेशन पर 5644 यात्रियों को प्रभारित कर रु 38,26, 725/-जुर्माना वसूल किया जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 2084 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 20,17, 195/-अनियमित यात्रा करने वाले 3419 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 17,89,785/-एवं अनबुक्ड लगेज के 141मामलो में रु. 19,745/-जुर्माना वसूल किया गया ।

कानपुर सेंट्रल

14765 यात्रियों को प्रभारित कर रू. 95,84,876/-जुर्माना वसूल किया। जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 7009 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 59,56,870/-अनियमित यात्रा करने वाले 6527 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 34,82,423/-एवं अनबुक्ड लगेज के 1229 मामलो में रु. 1,45,583/-जुर्माना वसूल किया गया।

सूबेदारगंज

रेलवे स्टेशन पर 1943 यात्रियों को प्रभारित कर रु.12,05, 340/-जुर्माना वसूला जिसमें, बिना टिकट यात्रा करने वाले 751 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 7,08,410/-अनियमित यात्रा करने वाले 919 यात्रियों को प्रभारित कर रु.4,66,355/- एवं अनबुक्ड लगेज के 273 मामलो में रु.30,575/-जुर्माना वसूल किया गया।

टूंडला जंक्शन

7968 यात्रियों को प्रभारित कर रू. 56,70,610/-जुर्माना वसूल किया जिसमें से बिना टिकट यात्रा करने वाले 4727 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 39,68, 465/-अनियमित यात्रा करने वाले 3164 यात्रियों को प्रभारित कर रु.16,88,130/ एवं अनबुक्ड लगेज के 77 मामलो में रु. 14015/-जुर्माना वसूल किया गया।

अलीगढ़ जंक्शन

6253 यात्रियों को प्रभारित कर रू.36,48,360/-जुर्माना वसूल किया जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 3578 यात्रियों को प्रभारित कर रु.24,89,770/ अनियमित यात्रा करने वाले 2378 यात्रियों को प्रभारित कर रु.11,21,070/-एवं अनबुक्ड लगेज के 287 मामलो में रु.37,520/-जुर्माना वसूल किया गया।

मिर्जापुर

रेलवे स्टेशन रेलवे 1110 यात्रियों को प्रभारित कर रू. 6,30,240/-जुर्माना वसूल किया, जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 392 यात्रियों को प्रभारित कर रु.2,89, 590/-अनियमित यात्रा करने वाले 678 यात्रियों को प्रभारित कर रु.3,34,990/- एवं अनबुक्ड लगेज के 40 मामलो में रु.5750/-जुर्माना वसूल किया गया।

इटावा जंक्शन

रेलवे स्टेशन पर 1950 यात्रियों को प्रभारित कर रू.9,63, 690/-जुर्माना वसूल किया जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 1382 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 7,43,240/-अनियमित यात्रा करने वाले 424 यात्रियों को प्रभारित कर रु.1,97,350/- एवं अनबुक्ड लगेज के 144 मामलो में रु.23100/-जुर्माना वसूल किया गया।रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं कूड़ा कूड़ेदांन में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करे।रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है।

किसानों के प्रदर्शन पर प्रशासन ने दिखाया तत्परता

संजय द्विवेदी, प्रयागराज।तहसील सोरांव क्षेत्र के जुड़ापुर दादू समिति पर किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बीच प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए समस्याओं का निस्तारण किया।भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे के नेतृत्व में किसानों ने समिति के सचिव के खिलाफ खाद वितरण में अनियमितता को लेकर प्रदर्शन किया।

सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सोरांव ज्ञानेन्द्र नाथ एवं अपर जिला कृषि अधिकारी विकास मिश्रा मौके पर पहुंचे और किसानों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने तत्काल समिति पर जाकर किसानो को खाद वितरण कराया और उनकी समस्याओं का समाधान कराया। उर्वरक निरीक्षक व अपर जिला कृषि अधिकारी विकास मिश्रा ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसी भी दशा में कालाबाजारी या ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

इस पर सतत निगरानी रखी जाएगी।अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि खाद क्रय के समय अपनी खतौनी साथ लाएं तथा संस्तुत मात्रा में ही उर्वरक का उपयोग करे ताकि खाद का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के अन्तर्गत जनपद स्तर पर स्वदेशी मेला का आयोजन।

 09अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक भारत स्काउट एवं गाइड इण्टर कॉलेज परिसर।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रयागराज ने बताया है कि दिनांक 09.10.2025 से 18.10. 2025 तक भारत स्काउट एवं गाइड इण्टर कॉलेज ममफोर्डगंज प्रयागराज परिसर में उद्योग एवं उद्यमिता विकास विभाग एवं उ0प्र0 व्यापार प्रोत्साहन प्राधिकरण के तत्वाधान में यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के अन्तर्गत जनपद स्तर पर स्वदेशी मेला आयोजित किया जा रहा है।उ0प्र0 सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश के विभिन्न विभागो(उद्योग विभाग खादी एवं ग्रामोद्योग हस्तशिल्प एम0एस0एम0ई0 युवा कल्याण महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण कौशल विकास)के विभिन्न योजनान्तर्गत विशेषकर एक जनपद एक उत्पाद मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना माटी कला बोर्ड व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थी तथा प्रदेश के समस्त जनपदों के उत्कृष्ट हस्तशिल्पियों/उद्यमियों द्वारा अपने उत्पाद का प्रदर्शन व विक्रय किया जायेगा।मेला प्रांगण मे प्रतिदिन सायंकाल उत्कृष्ट कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रदर्शन किया जायेगा।प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः11 बजे से सायं 9 बजे तक संचालित होगी। जन सामान्य से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या मे मेले मे भाग लेकर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करे।

वामा वेलनेस कैम्प: पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य के लिए एक समर्पित पहल।

9.527 पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों का 34 जनपदों में स्वास्थ्य परीक्षण।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मियों एवं उनके परिवार के कल्याणार्थ एक समर्पित संस्था के रूप में कार्यरत है जिसकी पदेन अध्यक्षा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की धर्मपत्नी मीनाक्षी सिंह है।वामा सारथी की अध्यक्षा मीनाक्षी सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में वामा सारथी को पिछले तीन माह में एक नई संजीवनी प्राप्त हुई है जो अब संवेदना, सहयोग और सशक्तिकरण का सजीव प्रतीक बन चुकी है।वामा सारथी अध्यक्षा द्वारा एक नवीन पहल करते हुए आज दिनांक 5-10-2025 को उत्तर प्रदेश के 34 जनपदो में डॉ.लाल पैथ लैब्स के सहयोग से वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य उनकी विभिन्न diagnostics, समग्र सेहत की जांच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोगों की समय से पहचान सुनिश्चित करना रहा।यह उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में पहली बार सामूहिक स्तर पर इतनी किफायती दरों पर उत्कृष्ट स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं ।

प्रथम चरण में वामा वेलनेस कैंप प्रदेश के 34 जनपदों में आयोजित किया गया जिनके नाम क्रमशःआगरा अलीगढ़ प्रयागराज आज़मगढ़ बागपत बहराइच बरेली बस्ती भदोही बिजनौर बुलंदशहर वाराणसी देवरिया अयोध्या फ़िरोज़ाबाद गाज़ियाबाद गाज़ीपुर गोरखपुर, हापुड़ हरदोई जौनपुर झांसी कानपुर नगर खीरी, लखनऊ मथुरा मऊ, मेरठ मुरादाबाद मुज़फ़्फ़रनगर रामपुर सहारनपुर शाहजहांपुर एवं सुलतानपुर है।इन सभी जनपदो में कुल 9.527 पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजन द्वारा वामा वेलनेस कैंप में सहभागिता की गयी जिसमें 5.498-पुरूषों तथा 2.221-महिलाओ एवं 221-बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।इस वामा वेलनेस कैंप में लखनऊ के 311प्रयागराज के 256 मेरठ के 140 खीरी के 225 सुलतानपुर के 175 बुलंदशहर के 160 झांसी के 332 कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा सहभागिता की गयी।यह आकड़े इस पहल की व्यापकता और पुलिस परिवारो में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है।इस कैंप में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों को अत्यंत रियायती CGHS दरों पर स्वास्थ्य जांच की विश्वस्तरीय सुविधा Dr. Lal Pathlab के सहयोग से उपलब्ध कराई गई।प्रदेश स्तर पर वामा सारथी के 06 Verticals का गठन किया गया है जिसमें Health and Wellness Committee में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पत्नियाँ-

1. डॉ0 चेतना गुप्ता 

2. डॉ0 रिचा चौधरी

3. डॉ0 कोमल

4. डॉ0 आंकाक्षा गुप्ता

5. डॉ0 अरूणिमा

शामिल है।इन सभी ने इस प्रदेश स्तरीय अभियान के संचालन में पूर्ण योगदान दिया।

जनपदों में वेलनेस कैम्प के कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन हेतु वामा सारथी की सचिव चारू गाबा के पर्यवेक्षण में हेल्थ एवं वेलनेस कमेटी एवं जनपद स्तर पर वामा सारथी की स्थानीय अध्यक्षा ने सक्रिय भूमिका निभाई।कमिश्नरेट प्रयागराज में वेलनेस कैम्प कार्यक्रम के सुचारु रुप से संचालन के दौरान डा0 संजीव गुप्ता अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज चेतना गुप्ता जोगेन्द्र कुमार पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज डॉ0 सुमन पूनिया व अन्य उच्च अधिकारी की उपस्थिति में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व पुलिस परिवार के सदस्यों के हेल्थ वेलनेस कैम्प के सफल आयोजन में पुलिस वालिन्टियर नें भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।यह स्वास्थ्य शिविर न केवल पुलिस बल की कार्य क्षमता और मानसिक सजगता को बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है,बल्कि यह वामा सारथी की उस मूल सोच का भी प्रतीक है जिसके अन्तर्गत एक स्वस्थ सशक्त और सुरक्षित पुलिस परिवार का निर्माण सुनिश्चित किया जा रहा है।

आम जनता को राहत देने के जीएसटी की दरें कम कर मोदी ने दिया उपहार-अमरनाथ यादव।

घटी जीएसटी मिला उपहार, भाजपा ने जताया प्रधानमंत्री मोदी सरकार को आभार।

करछना में सम्मेलन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आम नागरिकों को जागरूक।

प्रयागराज।घटी जीएसटी मिला उपहार-धन्यवाद मोदी सरकार विषयक सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी यमुनानगर के करछना विधान सभा में आयोजित।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल ने किया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव उपस्थित रहे।यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी सरकार ने व्यापारियों और आम जनता को राहत देने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर कर प्रणाली को सरल बनाया है।अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबो और मध्यम वर्ग के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।विधायक करछना पियूष रंजन निषाद ने कहा कि जीएसटी में कमी आम जनमानस के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का एक बड़ा कदम है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इसी अवसर पर इलाहाबाद-झांसी एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की बैठक भी करछना में आयोजित हुई।बैठक में संतोष त्रिपाठी ओमप्रकाश निषाद त्रिवेणी प्रसाद पाण्डेय ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल सहित भारी संख्या में व्यापारी कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।