मेडिकल कॉलेज में सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत निकाली गई स्वास्थ्य जागरूकता रैली
![]()
संजय द्विवेदी,प्रयागराज।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत आज सुबह स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय एवं मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के गेट से हनुमान मंदिर सिविल लाइंस तक निकाली गई जिस स्वतंत्र देव सिंह(कैबिनेट मंत्री जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार)एवं विधायक शहर उत्तरी हर्ष वर्धन बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर“स्वस्थ नारी– सशक्त परिवार अभियान”की शुरुआत हुई।मंत्री सिंह ने कहा“स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज का आधार है।
सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने का संकल्प है।प्रधानाचार्य डॉ. वी.के.पांडेय ने मंत्री का स्वागत किया और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।रैली में छात्र-छात्राओ संकाय सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं संकाय सदस्यों में डॉ.सूबिया अंसारी डॉ.रीना सचान डॉ. बादल सिंह डॉ.अमिता यादव डॉ. खुर्शीद परवीन डॉ.ऋचा सिंह डॉ.विधि सिंह डॉ.रविराज पाटिल सहित अन्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.संतोष सिंह रहे।
विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
स्त्री रोग व प्रसूति जाँच कैंसर स्क्रीनिंग हड्डी एवं पोषण मूल्यांकन।
बच्चों के लिए टीकाकरण पोषण जाँच एनीमिया परीक्षण।
किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन कैल्शियम ब्लड प्रेशर व शुगर की जाँच।
नेत्र परीक्षण एवं उपचार.रक्तदान शिविर.एनीमिया रोकथाम जागरूकता।
सभी जाँच एवं सेवाएँ पूर्णत निःशुल्क रहेंगी जिससे महिलाओ किशोरियो गर्भवती महिलाओ शिशुओं तथा रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।
7 hours ago