मुख्यमंत्री के मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं:-सुधीर शर्मा
![]()
ओबरा जनसुराज ने संजय जायसवाल पर फिर किया पलटवार, बोले- संजय जायसवाल का दुर्दिन आने वाला है इसलिए उछल रहे हैं, बिहार और दिल्ली में इनकी सरकार है जो करना है कर लें
ओबरा जन सुराज पार्टी के नेताओं ने ओबरा में अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज ओबरा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में ‘बिहार बदलाव यात्रा निकाला। ओबरा प्रखंड के खराटी शहीद जगतपति के स्मारक पर ओबरा से भावी बिधायक प्रत्याशी अभिमन्यु शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंच कर माल्यार्पण किया उसके बाद ओबरा बिहार सरकार के पुर्व मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह सहित कई महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और ओबरा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों को दौरा किया उसके बाद जन सुराज के प्रदेश संयोजक सुधीर शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर जोरदार हमला किया।
सुधीर शर्मा ने कहा कि हमारे नेता प्रशान्त किशोर पहले भी कह चुके हैं कि गीदड़ की मौत आती है तो शहर की ओर भागता है। संजय जायसवाल जैसे नेताओं का दुर्दिन आता है तब हम जैसे लोगों से उलझते हैं। अभी वो उछल रहे हैं लेकिन कुछ दिन में ही ठंडा हो जायेंगे। उन्होंने आगे भाजपा सांसद पर पलटवार करते हुए कहा कि वो हमारे नेता प्रशांत किशोर को सात जन्म में भी जेल नहीं भिजवा सकते। बिहार और दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार है, जो चाहें कर लें। सभी लोग जानते हैं कि संजय जायसवाल के पेट्रोल पंप पर नगर निगम की गाड़ियों की फर्जी बिलिंग होती है। सभी पेट्रोल पंप के मालिकों ने इसकी कंप्लेन की है।
बेतिया नगर निगम के प्रोसीडिंग में इस फर्जीवाड़ा का जिक्र है। हमारे नेता फिर से यह कह रहे हैं, हम गलत बोल रहे हैं तो हमपर केस कर दो, जेल भिजवा दो। और आगे कहा कि सम्राट चौधरी फर्जी डिग्री पर उपमुख्यमंत्री बने हैं नाम भी फर्जी है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में अब हमलोग नहीं बोलेंगे की उनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है ।
वहीँ अभिमन्यु शर्मा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू राबड़ी की सरकार में घर से भी निकलना मुश्किल हो गया था लेकिन तेजस्वी यादव इसी बहाने वो कम से कम घर से बाहर तो निकलेंगे। यह खुशी की बात है। है कि अपने माता पिता के किए हुए कार्यो को जनता के सामने रखेंगे। इस कार्यक्रम में जनसुराज के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ,जनसुराज नेता नन्दकिशोर यादव ,शशिकांत शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
8 hours ago