अर्ध गंगा अभियान से परियोजना को मिलेगा बढ़ावा
![]()
फर्रुखाबाद।जिला गंगा समिति,वन विभाग के तत्वाधान में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगा ग्राम धिमरपुरा में महिलाओं को रोजगार देने हेतु अभियान चलाया गया।यह अभियान नमामि गंगे परियोजना के प्रमुख स्तंभ अर्थ गंगा अभियान के अंतर्गत चलाया गया जिसका उद्देश्य है गंगा के किनारे निवास कर रहे लोगों को रोजगार के लिए आगे बढाना एवं गंगा संरक्षण के लिए जागरूक करना।
इसी कड़ी में गंगा ग्राम धिमरपुरा की महिलाओं को रोजगार के लिए जागरूक किया गया। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने अर्थ गंगा अभियान से नमामि गंगे परियोजना को बढ़ावा मिलेगा एवं वहां के
लोग सुदृढ होंगे साथ ही गांव का विकास होगा। यह अभियान में गंगा के किनारे वह गांव जो अन्य गांव की अपेक्षा बहुत ही पिछड़े हैं उन गांव में लोगों को रोजगार देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ऐसी सभी महिलाओं को जोड़ा गया जिनके लिए किसी प्रकार के कोई साधन उपलब्ध नहीं है। सभी महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिलाए जाएंगे जिससे वह अपने आप को स्वावलंबी एवं सशक्त बना सके। इस अभियान के तहत आज के कार्यक्रम में महिलाओं को कागज के थैले बनाना सिखाया गया।इन महिलाओं के द्वारा तैयार सभी थैलों को गंगा घाट पर दुकानदारों एवं अन्य दुकानों में बेचा जाएगा जिससे दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग ना करके कागज की थैले का प्रयोग करें।इस अभियान से प्लास्टिक मुक्त अभियान को बल मिलेगा एवं महिलाओं की आय बढ़ेगी।निहारिका पटेल ने बताया कि समर्पण फाउंडेशन संस्था की ओर से इस कार्य में सहयोग किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष रोहित दीक्षित ने भी महिलाओं के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किये। गांव के ही समाजसेवी राम रहीस ने सभी महिलाओं को जोड़ने का कार्य किया।इस क्रम में गंगा योद्धा सुमित कुमार ने भी महिलाओं को जागरूक किया।गंगा योद्धा रचना के द्वारा सभी महिलाओं को कागज के थैले बनाने की का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को गंगा संरक्षण के लिए भी जागरूक किया गया।महिलाओं को गंगा में किसी भी प्रकार की पूजा सामग्री, खंडित मूर्तियां एवं अपशिष्ट वस्तुओं को डालने से रोकने के लिए जागरूक किया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
Sep 14 2025, 18:24