देवघर- के IMA सदस्यों के द्वारा स्व० डॉ शिवचंद्र झा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा हुई।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: 11 अगस्त 2025 को शाम 6 बजे स्व डॉ शिवचंद्र झा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा हुई। इसमें आई एम ए देवघर के सादस्यों ने के दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। वे अपनी सेवा के शुरुआत में कोडरमा में रहे, फिर देवघर के सारठ में लंबे समय तक रहे, फिर करीब 2.5 साल देवघर जिला के सिविल सर्जन रहे और सेवा निबृत होने के समय संथाल परगना के क्षेत्रीय उपनिदेशक के पद पर थे. वे अपने साधरण लेकिन स्पष्ट अंदाज के लिए जाने जाते थे. उनके सिविल सर्जन रहते हुए देवघर सदर अस्पताल नए परिसर में स्थानांतरित हुआ और उसे कायाकल्प पुरस्कार के रूप में पचास लाख रूपये केंद्र सरकार से मिले. उनके बारे में सदस्यों ने अपना संस्मरण सबों से साझा किया. उनकी धर्मपत्नी का स्वर्गवास फ़रवरी 2025 में देवघर में हृदयाघात से हुआ था, जिसके बाद वो अपने लड़के के साथ हैदराबाद में रह रहे थे. 8 अगस्त को सुबह से उन्हें छाती में दर्द और साँस की तकलीफ शुरू हुई जो कई पुरानी मर्ज के कारण पाई गई जिसे पूरी कोशिश के बाद भी नियंत्रित नहीं किया जा सका और शाम को उन्होंने 73 साल की उम्र में अंतिम साँस ली. इसके अलावा इनकी दो बेटी हैं जो कुशल गृहिनी के रूप में अपने घर में व्यवस्थित हैं. इसमें आई एम ए देवघर के वरिष्ठ सदस्य डॉ ए के जैन, डॉ एस के साहू डॉ सुनील कुमार सिन्हा, डॉ रंजन पाण्डेय, डॉ एन एल पंडित, डॉ सुधीर प्रसाद, आई एम ए देवघर के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (चयनित ) डॉ धन्वंतरि तिवारी, झारखण्ड उपाध्यक्ष डॉ आर एन प्रसाद, उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष डॉ एन सी गाँधी, सेंट्रल कौंसिल सदस्य डॉ गोपाल प्रसाद बरनवाल, राज्य कौंसिल सदस्य डॉ वीरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ आर के चौरसिया, डॉ प्रभात रंजन एवं डॉ सौरभ साहा, डॉ चंद्रकांत के साथ कई सदस्य उपस्थित थे।
देवघर- आर एन बाॅस लाइब्रेरी में प्रगतिशील लेखक संघ का आठवां देवघर जिला सम्मेलन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित आर एन बाॅस लाइब्रेरी में प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का आठवां देवघर जिला सम्मेलन प्रलेस के देवघर जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रामनंदन सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। सभी विशिष्ट अतिथियों का शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ मिथिलेश ने प्रगतिशील शब्द को परिभाषित करते हुए वर्तमान दौर स्वान्तः सुखाय का हो चला है।
जबकि प्रगति का अर्थ निरंतर आगे बढ़ना और समाज को प्रेरित करना है। प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना 1936 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर पर की गई थी। आज देवघर में जो जिला सम्मलेन हो रहा है उसका मूल एकता की मिशाल पेश करना है। लेखक संघ की जो गरिमा क्षतिग्रस्त हो रही है, उसके पुनरनिर्माण हेतु यह सम्मलेन सहायक होगा ऐसी उम्मीद है। साथ ही बहुत से वक्ताओं ने अपने-अपने वक्तव्य रखें। साथ ही एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर प्रलेस के कार्यकर्ता के साथ सैकड़ो की संख्या में साहित्यकार एवं आमजन उपस्थित थे।
देवघर- बंगाली समाज के द्वारा राज नारायण बाॅस लाइब्रेरी में दिसोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: रविवार शाम 7:30 स्टेशन रोड स्थित राज नारायण बोस बंगला पाठागार में झारखंड के दिशोम गुरू स्वर्गीय शिवु सोरेन की याद में झारखंड बंगाली समिति की सौजन्य से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सबसे पहले उनके फोटो पर माला और पुष्प अर्पित किए गये, फिर झारखंड राज्य बनाने में उनके अहम योगदान, और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गये कार्य पर चर्चा किया गया। यह जानकारी पाठागार के सचिव पार्थो मुखर्जी ने दी। इस मौके पर डाक्टर एन सी गांधी, निर्झर चक्रवर्ती, मिहिर दास, रजत मुखर्जी सहित बंगाली समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे।
देवघर- मासव्यापी श्रावणी मेला समाप्त के बाद आज स्वर्ण व्यवसाई संघ शिविर का समापन आज किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: 10 अगस्त शनिवार संध्या 5 बजे स्वर्ण व्यवसाई संघ द्वारा चलाये जा रहे मासव्यापी कांवरिया सेवा शिविर का समापन एक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। मौके पर स्वर्ण व्यवसाई संघ के देवघर जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा ने बताया कि समाज द्वारा संचालित इस सेवा शिविर में कांवरिया श्रद्धालुओं के बीच पुरे मास शुद्ध पेयजल, निम्बू शरबत, फलाहार इत्यादि का वितरण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने शिविर में उपस्थित स्वर्ण व्यवसाई संघ के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया और सभी सदस्यों को शाॅल देकर सम्मानित किया गया। और स्वर्ण व्यवसाय संघ के अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने कहा अगले वर्ष इससे भी बृहद पैमाने पर शिविर लगाया जाएगा। मौके पर स्वर्ण व्यवसाय संघ के दर्जनों लोग उपस्थित थे।
देवघर- रोटरी क्लब का देवघर द्वारा पौधा वितरण सेवा शिविर का समापन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: आज 10 अगस्त रविवार रात्रि 8:00 बजे रोटरी क्लब ऑफ देवघर द्वारा आयोजित "पौधा वितरण सेवा शिविर" का समापन किया गया। मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष पीयूष जायसवाल ने बताया कि इस शिविर के अंतर्गत बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा के पवित्र जल (निर्जल) से सिंचित 251000 पौधों के निःशुल्क वितरण लक्ष्य रखा गया था। हालांकि हम इस लक्ष्य से पीछे रह गए। लेकिन फिर भी हमने 1 लाख से ज्यादा पौधों का वितरण किया। मौके पर डेंटिस्ट राजीव कुमार के द्वारा भी समापन के समय उनके हाथों द्वारा पौधा वितरण किया गया। पीयूष जायसवाल ने मौके पर बताया श्रावणी मेला का यह शिविर समाप्त हो रहा है लेकिन हम अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु इस अभियान को जारी रखेंगे क्यूंकि प्रकृति के लिए यह महत्वपूर्ण है। ज्ञात हो कि श्रावण मेला 2025 के अवसर पर दिनांक 12.07.25 को Viroy Foundation के मुख्य सहयोग से रोटरी क्लब ऑफ देवघर द्वारा आयोजित "पौधा वितरण सेवा शिविर" का शुभारंभ शिवलोक परिसर में किया गया था। जिसमें बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा के पवित्र जल (निर्जल) से सिंचित 251000 पौधों के निःशुल्क वितरण लक्ष्य रखा गया था। इस मौके पर रोटरी क्लब के आधिकारिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
देवघर- के इंडोर स्टेडियम में स्वर्गीय वर्धन खवाड़े मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ आयोजन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के इंडोर स्टेडियम में स्वर्गीय वर्धन खवाड़े मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन आज रविवार दोपहर 3:00 बजे किया गया। इस एक दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन करता डॉक्टर सुनील खवाड़े के द्वारा टूर्नामेंट में सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंट एवं गिफ्ट देकर सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। वही मौके पर खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह गोल्डन मौका है। कि समाजसेवी सुनील खवाडे हर समय देवघर में गेम कराते रहते हैं। खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है। वहीं इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कोच यशराज, संरक्षक डॉक्टर सुनील खवाड़े, संजय मालवीय, आशीष झा सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं वर्धन खवाड़े के पुण्यतिथि पर पॉम ट्री के करीब 15 पौधा रोपण किया गया । मौके पर कृष्ण कुमार कन्हैया, कोच सोनाली, नवीन सिंह, ऋषभ राज, अभिषेक कुमार मौजूद थे।
देवघर- के मंडल कारा में निर्मित नागपुष्प बाबा बैधनाथ एवं बासुकीनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: आज श्रावण पूर्णिमा को देवघर मंडल कारा में निर्मित बाबा बैधनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ श्रृंगार पुष्प नागमुकुट लेकर देवघर न्यायालय के जज मुकलेश चन्द्र नारायण एवं मंडल कारा, देवघर के जेलर प्रमोद कुमार देवघर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए गाड़ी व पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों के साथ पुरे ताम झाम के साथ बाबा बैधनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ मंदिर के लिए रवाना किया गया। अधिकारिद्वय ने कहा कि जानकारी के अनुसार यह परम्परा 1911 से चली आ रही है। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, पदाधिकारी एवं सेवा निवृत्ति आई ए एस उमेश प्रसाद सिंह, डॉ एस सी नायक, पवन रुंडा सहित सभी जेल कर्मी कक्षपाल उपस्थित थे।
देवघर- के ब्रह्माकुमारी द्वारा केंद्रीय कारागार में मनाया गया रक्षा बंधन का त्योहार।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के ब्रह्मा कुमारी के स्थानीय सेवा केंद्र की ओर से आज केन्द्रीय कारागार के सभी कैदियों को पवित्र रक्षा सूत्र बांधकर राखी का पावन त्योहार मनाया गया।आज के कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माकुमारी रीता दीदी ने केन्द्रीय कारा के जेलर प्रमोद कुमार को रक्षा सूत्र बांध कर की। इसके पश्चात ब्रह्मा कुमारी बहनो ने जेल के अंदर जाकर कैदियों के साथ त्योहार मनाया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने पहले कैदियों को आत्म स्मृति का तिलक लगाया फिर राखी बाँधकर मिठाई खिलाई एवं परमात्मा का संदेश दिया। स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका रीता दीदी ने बताया कि हमारे साथ आज जो भी हो रहा हैं उसके लिये हमारे स्वयं के ही बुरे पूर्व कर्म जिम्मेवार है। कर्मों की गति अति गुह्य होती है एवं इसके परिणाम से कोई भी नहीं बच सकता। हम आज जो सद्कर्म करेंगे हमें भविष्य में उसके अनुसार फल प्राप्त होगा. कर्मभोग के पश्चात हम पिछले कर्मों के ऋण से मुक्त हो जाते हैं. अत हमें पूर्व कर्मों का पश्चात्ताप न कर उत्तम भविष्य के लिए आज सद्कर्मों का प्रयास करना चाहिए। इस कार्यक्रम में सेवा केन्द्र संचालिका रीता दीदी के अलावा शिल्पी बहन, मधु बहन, मेघा बहन, पिंकी बहन, नीलू माता, सुनिल भाई,आशीष भाई , श्रवण भाई, मनीष भाई, सूरज भाई, एवं अन्य उपस्थित थे।
देवघर- के मोहनपुर स्थित चुल्हिया मैं राजद जिला सचिव पुरुषोत्तम यादव ने दिव्यांग बच्चों के साथ बनाया रक्षाबंधन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के मोहनपुर स्थित चुल्हिया में आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर स्पष्टिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय एवं अनाथालय, चुल्हिया, प्रखंड मोहनपुर, जिला देवघर में, विगत सात वर्षों से रक्षाबंधन राजद जिला सचिव पुरुषोत्तम यादव बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाते आ रहे हैं। इस बार भी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस आठवें वर्ष में भी राजद जिला सचिव पुरूषोतम यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के युवा साथियों ने हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों को राखी बांधी गई, मिठाई, कॉपी और कलम वितरित किए गए। इस अवसर पर राजद जिला सचिव पुरूषोतम यादव, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव, अनिल मुर्मू, विरु यादव, सिकंदर राव, प्रताप यादव, दीपक यादव, चंदन यादव, विद्या मलाकार, सोनू कुमार, ऋषिदेव यादव, राजकिशोर यादव, मिथलेश यादव, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे।
देवघर- के मोहनपुर में तिरंगा यात्रा को लेकर एक अति महत्वपूर्ण बैठक।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: भारतीय जनता पार्टी मोहनपुर प्रखंड के विवाह भवन में  तिरंगा यात्रा को लेकर एक अति महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक की अध्यक्षता विभूति झा ने की हर घर तिरंगा को लेकर बैठक की प्रभारी रीता चौरसिया सह प्रभारी के रूप में पंकज सिंह भदोरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम के गीत के साथ बैठक की शुरुआत हुई मंडल की प्रभारी रीता चौरसिया ने कहा हर घर तिरंगा को लेकर कार्यक्रम करना है और एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय भक्ति का जुनून जागना है। और 15 अगस्त को अपने घर के छत पर सुबह में तिरंगा लगाना है और शाम में तिरंगा को उतार लेना है। तिरंगा ही हमारी शान है तिरंगा ही भारत की जान है तिरंगा ही हिंदुस्तान की पहचान है कार्यक्रम सह प्रभारी पंकज सिंह भदोरिया ने कहा राष्ट्रव्यापी एक कार्यक्रम हर घर तिरंगा कार्यक्रम को मोहनपुर प्रखंड के सभी जनता के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाना है और राष्ट्रभक्ति की जोत को पूरे मोहनपुर प्रखंड में जलाना है साथ पंकज सिंह भदोरिया ने कहा आप सभी भारतीय जनता पार्टी की देवतुल्य कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर अपने-अपने बुथों पर जाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों को बतलावे और जनता जनार्दन को इस बार फिर केंद्र में और झारखंड राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम करें इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जगन्नाथ यादव सुनील यादव महेंद्र प्रताप शाह बबलू घोष शालिग्राम सिंह सुरेंद्र यादव बिंदी रावत बिरजू टाटी उषा दास राजेश यादव सौरभ सुमन यादव अशोक यादव पुतुल देवी गंगा सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।