अगर संविधान बचेगा तो देश बचेगा : आरिफ तुर्की
![]()
संभल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चल रहे प्रदेश भर में संविधान बचाओ सम्मेलन व संगठन पर एक कार्यक्रम का आयोजन असमोली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राया बुजुर्ग में पूर्व प्रत्याशी विधानसभा असमोली हाजी महबूब आलम साहब के आवास पर विधान सभा असमोली व ब्लॉक असमोली के संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारीयों कार्यकतार्ओं ने संविधान बचाओ सम्मेलन पर अपने-अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए।
जिला अध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि अगर संविधान बचेगा तो देश बचेगा इसलिए देश की आत्मा को बचाने के लिए संविधान को बचाना समय की आवश्यकता है। वर्तमान सरकार इसको खत्म करने का प्रयास कर रही है। शहर अध्यक्ष संभल शिवकिशोर गौतम जी ने कहा कि देश में वर्तमान सरकार संविधान के मूल ढांचे को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पूर्व शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद साहब ने कहा कि कांग्रेस संविधान और आजादी को बचाने की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोआॅर्डिनेटर परवेज आरिफ टीटू जी ने कहा कि भारत का संविधान भारत के हर नागरिक की आवाज है अगर इस आवाज को दबा दिया गया तो हिंदुस्तान गूंगा हो जाएगा। और बीजेपी इसी के लिए प्रयासरत है लेकिन हम उसके मंसूबों में उसे कामयाब नहीं होने देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी मरगूब आलम ने की और संचालन फाजिÞल अंसारी ने किया। इस कार्यक्रम में जिला को-आॅर्डिनेटर परवेज आरिफ टीटू, जिला अध्यक्ष श्री आरिफ तुर्की,संभल शहर अध्यक्ष श्री शिव किशोर गौतम जी,पूर्व शहर अध्यक्ष श्री तौकीर अहमद, निवर्तमान अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष आरिफ तनवीर, असमोली ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार,संभल ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा,न्याय पंचायत अध्यक्ष रोहित त्यागी, न्याय पंचायत अध्यक्ष कदीर, नेकपुर न्याय पंचायत अध्यक्ष राहुल चौधरी, भटपुरा न्याय पंचायत अध्यक्ष,आशु पाल, असमोली न्याय पंचायत अध्यक्ष गुरदीप सिंह, हरथला न्याय पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद हसन,सुबहानी भाई मोअज़्जम भाई, अकी़ल भाई, शफी सैफी, इरफान भाई, नुमान तुर्की, मुशर्रफ भाई, इसरार मलिक, गय्यूर भाई, शब्बू भाई सोशल मीडिया आउटरीच जिला अध्यक्ष दिलशाद सैफी हाजी मुस्लिम हाजी अहमद हुसैन वसीम नाजरे आलम अकील अहमद पनसुखा आरिफ फारूक निसार उर्फ भूरा इशरत जहां रानी परवीन आदि मौजूद रहे।
Jun 25 2025, 17:28