सीतामढ़ी में डेंगूपुर गंगा घाट पहुंचे DM:बाढ़ की तैयारियों का लिया जायजा, नावों की संख्या बढ़ाने, नाविकों को प्रशिक्षण देने के निर्देश
नितेश श्रीवास्तव,भदोही। जनपद में संभावित बाढ़ और सुचारू आवागमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने शनिवार को कोइरौना थाना क्षेत्र के डेगुंरपुर गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बारीकी से घाट की भौगोलिक परिस्थितियों, जल स्तर, सुरक्षा उपायों और परिवहन व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।
ग्रामीणों ने आवागमन में आ रही दिक्कतों, अस्थाई पीपा पुल की स्थिति, नाव की व्यवस्था और आपदा के समय सुरक्षा इंतजामों को लेकर अपनी बातें रखीं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नावों की संख्या बढ़ाई जाए। नाविकों को प्रशिक्षण दिया जाए। घाट पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। पीपा पुल की नियमित मरम्मत की जाए। निरीक्षण के जनप्रतिनिधि, प्रशानिक अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस दौर को सकारात्मक बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाढ़ की स्थिति में समय पर प्रशासनिक मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।


 
						




 
 
 
 
 
 
 
 
Jun 21 2025, 16:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k