नगर प्रखंड के धनसीर पंचायत के बिशुनगंज में कृषि विभाग के द्वारा शारदीय खरीफ फसल महा अभियान का आयोजन किया गया
गया जी: गया जी शहर के नगर प्रखंड के धनसीर पंचायत के बिशुनगंज में शनिवार को दोपहर 12 बजे कृषि विभाग के द्वारा शारदीय खरीफ फसल महा अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसान कल्याण चौपाल और विकसित कृषि संकल्प महाअभियान में किसानों को कम पानी में धान की फसल, मक्का , मड़ुआ, बाजरा, सामा, कोदो की फसल को लगाने के लिए उत्साहित किया गया।
मौके पर नगर प्रखंड के 20 सूत्री सदस्य सह युवा जदयू उपाध्यक्ष रंजीत कुशवाहा ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि ज्यादा रासायनिक उर्वरक फसलों में देने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर हो जाता है। कम पानी वाली ही फसल मक्का, मड़ुआ, बाजरा और सामा, कोदो फसल को ही लगाए, जिससे ज्यादा फसल होगा और आमदनी भी होगी।
साथी यह भी जानकारी दिया गया कि किसान रासायनिक उर्वरक का कम इस्तेमाल करे। हरित खाद में ढैचा, मूंग की फसल को ज्यादा बढ़ावा दे। और आपके धान की फसल में ज्यादा घास हो तो नॉमिनी गोल्ड दवा का मशीन से स्प्रे करे एक भी घास खेतों में नहीं रहेगा। ज्यादा जैविक खाद , ज्यादा बर्मी कंपोस्ट, और जिंक सल्फेट, जैम को अपने खेतों में डाले इससे मिट्टी की उर्वराशक्ति बढ़ जाएगी और फसल हरा भरा रहेगा।
उन्होंने कहा कि बिहार के विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्यादा जैविक खाद ही किसानों को प्रयोग करने के लिए लगातार किसान चौपाल लगाकर कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से किसानों को लाभकारी खेती के बारे में प्रोत्साहित कर रही है। चौपाल में मानपुर के कृषि वैज्ञानिक अशोक कुमार, मोनिका कुमारी, कृषि कार्डिनेटर राजीव प्रसाद,किसान सलाहकार आलोक कुमार, तकनीकी प्रबंधक, आलोक कुमार और धनसीर पंचायत के सैकड़ों किसान, जीविका दीदी, किसान जितेंद्र कुमार, छोटन कुमार, दिलचंद पंडित, रामप्रवेश पंडित, आशुतोष कुमार, कपिल महतो, सूर्यदेव महतो, महेंद्र पंडित, रघुनंदन महतो, करीमन महतो, गणेश प्रसाद , विभा देवी, अभय प्रसाद, शांति देवी सहित कई उपस्थित रहे।
Jun 08 2025, 10:09