Sambhal किसान संजीव सिंह को डिस्ट्रीब्यूटर आलम ने तरबूज का खराब बीज देकर किया बर्बाद
![]()
संभल। थाना नखासा के निवासी सिरसा नाल संजीव सिंह पिछले 20 साल से तरबूज की फसल कर रहा है। लेकिन आलम डिस्ट्रीब्यूटर मुरादाबाद जिले कुंदरकी का रहने वाला है। इस बार की तरबूज की फसल के लिए 26000 रुपए किलो तरबूज का बीज दिया था डिस्ट्रीब्यूटर आलम के द्वारा बताया गया था कि अच्छी क्वालिटी का बीज है। 10 से 15 किलो तक का तरबूज आपके खेत में निकलेगा लेकिन किसान लाल उर्फ यामी ने डिस्ट्रीब्यूटर के भरोसे ₹26000 किलो का बीज अपने खेत में लगा दिया अच्छी क्वालिटी की दवाइयां वह खाद लगाकर उसको पालते रहे।लेकिन जब तरबूज की फसल के दिन पूरे हो गए तो उन्होंने देखा की खेत में तरबूज 2 किलो से 3 किलो के ही रहे।
डिस्ट्रीब्यूटर आलम को बार-बार फोन करके बताते रहे की खेत में तरबूज मोटा नहीं हो रहा है। वह जैसी दवाई बताता रहा किसान लाल उर्फ यामीन लगाते रहे लेकिन तरबूज पर कोई फर्क नहीं पड़ा आलम डिस्ट्रीब्यूट किसान लाल को लगातार गुमराह करता रहा किसान संजीव सिंह ने डिस्ट्रीब्यूटर आलम पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आपने मुझे खराब क्वालिटी का बीज दिया है।जिससे तरबूज की फसल में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई किसान संजीव सिंह को तरबूज की फसल में तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। यह खामियाजा डिस्ट्रीब्यूटर आलम की वजह से भुगत रहा है।
किसान संजीव सिंह ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटर ने नकली बीज दिया है। इसके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए वरना में आत्महत्या करने को मजबूर होगा किसान अन्नदाता है। डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा घटिया क्वालिटी का बीज देने की वजह से मर जाता है। योगी सरकार में नकली बीज बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।लेकिन आलम डिस्ट्रीब्यूटर जो किसानों को असली बीच के पैसे लेकर नकली बीज वोच रहे हैं। उनके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
Jun 03 2025, 20:23