मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ नए मुख्यमंत्री आवास का रखा आधारशिला
![]()
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में नए मुख्यमंत्री आवास निर्माण के लिए आधारशिला रखा। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रही। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर दोनों ने विधिवत्त पूजा अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास के लिए आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री दंपति ने विधि विधान के साथ पूजा कर भगवान से शुभ शुरुआत का आशीर्वाद प्राप्त किया। नए मुख्यमंत्री आवास आधुनिकता के अनुरूप सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।
नया डीपीआर बनने के बाद अब इसका निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इस आवास को लेकर कई मिथक थे जो इसके पुनःनिर्माण की बड़ी वजह मानी जा रही है। ऐसी मिथक प्रचलित है कि इस आवास में जो कोई मुख्यमंत्री रहा उसने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री आवास को कैफोर्ड हाउस भी कहा जाता है। अगर इतिहास को देखे तो 1853 में बंगाल के लेफ्टिनेंट गर्वनर के प्रिंसिपल एजेंट कमिश्नर एलियन ने इस आवास की नींव रखी थी। भवन निर्माण पूरा होने से पहले ही एलियन का ट्रांसफर हो गया। इसके बाद कैफोर्ड ने पद संभाला और उनके आने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू हुआ। 1854 में ब्रिटिश सरकार ने कैफोर्ड को छोटा नागपुर का कमिश्नर बना दिया। कैफोर्ड इस आवास में रहने लगे तभी से इस आवास का नाम कैफोर्ड हाउस हो गया।फिर बिहार से झारखंड अलग होने के बाद अस्थायी सरकार बनने की वजह से मुख्यमंत्री के चेहरे बदलते रहे। इसी कड़ी में कैफोर्ड हाउस को अशुभ मान लिया गया। 2014 में रघुवर दास राज्य के मुख्यमंत्री बने, उन्होने मिथक तोड़ने की कोशिश की। उन्होने कहा कि वो इन सब बातों पर यकीन नहीं करते। हालांकि उन्होंने आवास में कुछ वास्तु बदलाव जरूर किए।
अब पुनः इस आवास को अत्याधुनिक आवास बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस आवास में हैलीपैड जैसी सुविधाएं रहेंगी। इसके अलावा बड़े बड़े कॉन्फ्रेंस हॉल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम भी होंगे।
रिपोर्टर जयंत कुमार
May 13 2025, 15:04