NPS/UPS तथा निजीकरण के विरोध एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु अटेवा ने सांसद बलिया सनातन पाण्डेय को सौपा ज्ञापन

संजीव सिंह बलिया। NMOPS केंद्रीय नेतृत्व विजय कुमार बंधु जी के निर्देशानुसार अटेवा पेंशन बचावो मंच बलिया के तत्वावधान एवं जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय तथा महामंत्री राकेश कुमार मौर्य के संयुक्त नेतृत्व में जनपद के सैकड़ो शिक्षकों कर्मचारियों ने नई पेंशन व्यवस्था(NPS)/ यूनिफाइड पेंशन व्यवस्था(UPS) को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए माननीय सांसद बलिया सनातन पाण्डेय को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन लेने के उपरांत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली एवं निजीकरण की समाप्ति हेतु प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखने का आश्वासन दिया और कहा कि उनकी पार्टी सदैव समस्त वर्गों के साथ-साथ शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में निर्णय लेती रही है। उन्होंने सदन में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को पार्टी फोरम और संसद में जोरदार तरीके से उठाने का आश्वासन भी दिया।
इस ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटेवा जिला कोषाध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला प्रवक्ता विनय राय, जिला संगठनमंत्री मलय पांडेय(अध्यक्ष DPA) द्वय जिला मीडिया प्रभारी पंकज कुमार सिंह संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा, जिला मंत्री गणेश सिंह, राजीव गुप्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य, राजेश पाण्डेय अध्यक्ष रा. क. महासंघ, अवनीश उपाध्याय महामंत्री जिला श्रमिक समन्वयक समिति, सत्येंद्र सिंह अध्यक्ष पशुपालन विभाग, डॉ सुशील तिवारी अध्यक्ष विकास भवन संघ, श्री प्रशांत सिंह महामंत्री विकास भवन संघ, अजय सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, राजेश सिंह जिला संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजेश तिवारी महामंत्री पी डब्लू डी, श्याम नारायण सिंह अध्यक्ष एल ए संघ, धनंजय चौबे अध्यक्ष एक्स-रे टेक्नीशियन, योगेन्द्र नाथ पांडे अध्यक्ष रा. क. सं. परिषद, प्रमोद सिंह अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, चंद्रशेखर यादव अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंचायती राज्य सफाई कर्मचारी संघ, रंजय कुमार कार्यकारी अध्यक्ष रा. क. महासंघ, राजकुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष एकजुट, आरती यादव मंत्री प्रयोगशाला संघ, अभिषेक राय पूर्व अध्यक्ष अटेवा बलिया, बीरेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष गड़वार, क्रांतिदेव सिंह अध्यक्ष ब्लॉक नवानगर, मदन यादव ब्लॉक मंत्री नवानगर, राकेश सिंह अध्यक्ष ब्लॉक नगरा, मुकेश गुप्ता अध्यक्ष पंदह, अंकुर द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष हनुमानगंज, विनय कुमार विशेन ब्लॉक अध्यक्ष चिलकहर, ओम प्रकाश सिंह ब्लॉक मंत्री रेवती, संजय खरवार बालक कोषाध्यक्ष बांसडीह, हरेंद्र कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष बांसडीह, रामप्रवेश चौधरी सक्रिय सदस्य पंदह, मनोज यादव, रोहित कुमार, राहुल कुमार, पिंकू उपाध्याय RSM, विक्रम यादव अध्यक्ष सफाई कर्मी, रमेश सिंह एकजुट, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, बृजेश सिंह, प्रभात राय, दीपक सिंह, विनोद दुबे, मदन जी, रजनीश राय, भरत जी, उर्वशी सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में शिक्षक कर्मचारियों ने पूरे जोर-शोर से भाग लिया।
Mar 20 2025, 20:12