आजमगढ़:-राष्ट्रीय स्वंय संघ के द्वितीय सरसंचालक की जयंती सुन्दरकाण्ड व यज्ञ के साथ मनाई गई
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फूलपुर,आर्यमगढ़ कार्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूजनीय माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर उपाध्याय श्री गुरु जी की जयंती के अवसर पर सुंदरकांड हनुमान चालीसा तथा वैदिक हवन यज्ञ का कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के बाद श्री गुरु जी के चित्र पर चंदन लगाकर पुष्पार्चन के पश्चात सभी को तिलक लगाकर सुंदरकांड तथा हनुमान चालीसा का पाठ समवेत स्वर से हुआ। तत्पश्चात विश्व मंगलार्थ वैदिक यज्ञ/हवन संपन्न हुआ। मुख्य यजमान माननीय जिला संघ चालक श्रीमान राम नगीना जी तथा यज्ञकर्ता वैदिक विद्वान डॉ० राजेंद्र"मुनि"जी थे। "शत नमन माधव चरण में" गीत अरविन्द जी कहलवाये। मिष्ठान्न फल प्रसाद वितरित हुआ।इस कार्यक्रम में माननीय नगर संघ चालक अरविन्द जी, श्री राजकुमार जी जिला प्रचारक,श्री राहुल जी नगर प्रचारक, विनोद जी जिला-बौद्धिकप्रमुख,रामप्यारे जी जिला-व्यवस्थाप्रमुख, विपिन जी जिला- सेवाप्रमुख, कुलभूषण जी,दुर्गेश जी खंड-बौध्दिक प्रमुख,शिवमजी खंडकार्यवाह, शैलेंद्रजी नगरसम्पर्क प्रमुख,आशीषजी सभासद, रत्नेश विन्द जी मंडल अध्यक्ष भानू चौहान जी पूर्व मंडल अध्यक्ष,आकाश जी युवा मोर्चा मंडलअध्यक्ष,दिशा शर्मा आदि अनेक जन उपस्थित रहे।
Feb 26 2025, 13:34