देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के सानिध्य में पल्थी बाजार में सम्पन्न हुआ खिचड़ी भोज
मार्टीनगंज-आजमगढ़
दीदारगंज क्षेत्र के पल्थी बाजार में रविवार को अपरान्ह देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के सानिध्य में सेंट तुलसीग्लोवल स्कूल आमगांव के द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के पल्थी, दरियापुर, मीरअहमदपुर शाहजादा, संग्रामपुर, बिहटा,लहेरवा,समुंदर पुर ,हड़वां,पुष्पनगर, बूंदा,चकियां,चरौवां,तिघरा, गद्दोपुर ,मलगांव आदि गांव के लोगों के साथ-साथ दीदारगंज अम्बारी मार्ग पर चलनें वाले सैकड़ो लोगों ने लजीज खिचड़ी भोज का स्वाद चखा। इस अवसर पर देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सदस्य एवम प्रबन्धंक सेंट तुलसी ग्लोवल स्कूल आमगांव के प्रबन्धंक दुर्गेश सिंह, गौरव कुमार सिंह, रमेश सिंह रामा,अभिषेक गुप्ता आदि देवदूत संस्थापक सदस्य, विनोद कुमार यादव प्रधानाचार्य, अभिषेक अस्थाना, दीपक मौर्य,रविकांत पटवा,उमाशंकर, अभिषेक मिश्र, दानिश, मनीराम, रामराज,राम बाबू,लालचंद,क्रांति सिंह, डा0नरेंद्र यादव, अमित सोनकर,जितेंद्र यादव, संतोष कुमार यादव जिला पंचायत सदस्य, राजकुमार सी आई एस एफ,रविंद्र उर्फ गुल्लू यादव, मन्नू यादव आदि लोग उपस्थित थे।
Feb 24 2025, 21:50