आज का पंचांग- 21 फरवरी 2025: जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - माघ

तिथि

कृष्ण पक्ष अष्टमी- 09:58 ए एम आरम्भ 20 अंत-11:58 AM फरवरी 21

कृष्ण नवमी - आरम्भ: 11:57 ए एम, फरवरी 21, अन्त: 01:19 पी एम, फरवरी 22

नक्षत्र

अनुराधा - फरवरी 20 01:30 PM- फरवरी 21 03:53 PM

ज्येष्ठा नक्षत्र-आरम्भ: 03:54 पी एम, फरवरी 21- अन्त: 05:40 पी एम, फरवरी 22

योग

व्याघात - फरवरी 20 11:33 AM- फरवरी 21 11:58 AM

हर्षण योग- आरम्भ: 11:59 ए एम, फरवरी 21- अन्त: 11:56 ए एम, फरवरी 22

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:54 ए एम

सूर्यास्त - 06:16 पी एम

चन्द्रोदय - 02:18 ए एम, फरवरी 22

चन्द्रास्त - 11:36 ए एम

अशुभ काल

राहु काल - 11:10 ए एम से 12:35 पी एम

यम गण्ड - 03:25 पी एम से 04:50 पी एम

गुलिक - 08:19 ए एम से 09:44 ए एम

दुर्मुहूर्त - 09:10 ए एम से 09:56 ए एम, 12:58 पी एम से 01:43 पी एम

वर्ज्यम् - 09:55 पी एम से 11:38 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:12 पी एम से 12:58 पी एम

अमृत काल - 04:26 AM- 06:11 AM

गोधुलि मुहूर्त - 06:13 पी एम से 06:39 पी ए

आज का राशिफ़ल: 20 फरवरी 2025 जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

1. मेष (Aries):

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

2. वृष (Taurus):

आज आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। धैर्य से काम लें और जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।

3. मिथुन (Gemini):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएंगे। यात्रा का योग है।

4. कर्क (Cancer):

आज आप भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। रिश्तों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

5. सिंह (Leo):

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

6. कन्या (Virgo):

आज आप व्यस्त रहेंगे। कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। यात्रा का योग है।

7. तुला (Libra):

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। रिश्तों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

8. वृश्चिक (Scorpio):

आज आप रचनात्मक रहेंगे। नए विचारों पर काम करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

9. धनु (Sagittarius):

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा का योग है।

10. मकर (Capricorn):

आज आप व्यावहारिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।

11. कुंभ (Aquarius):

आज आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। नए लोगों से मिलेंगे। यात्रा का योग है।

12. मीन (Pisces):

आज आप आध्यात्मिक रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कृपया ध्यान दें:

यह राशिफल सामान्य भविष्यवाणियां हैं और यह आपकी व्यक्तिगत जन्म कुंडली पर आधारित नहीं हैं। विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए, किसी अनुभवी ज्योतिषी से परामर्श करें।

आज का पंचांग- 20 फरवरी 2025: जानिए पंचाग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - माघ

तिथि

कृष्ण पक्ष सप्तमी- फरवरी 19 07:32 AM- फरवरी 20 09:58 AM

कृष्ण पक्ष अष्टमी- फरवरी 20 09:58 AM- फरवरी 21 11:58 AM

नक्षत्र

विशाखा - फरवरी 19 10:39 AM- फरवरी 20 01:30 PM

अनुराधा - फरवरी 20 01:30 PM- फरवरी 21 03:53 PM

योग

ध्रुव - फरवरी 19 10:48 AM- फरवरी 20 11:33 AM

व्याघात - फरवरी 20 11:33 AM- फरवरी 21 11:58 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:59 AM

सूर्यास्त - 6:21 PM

चन्द्रोदय - फरवरी 20 12:16 AM

चन्द्रास्त - फरवरी 21 11:56 AM

अशुभ काल

राहू - 2:05 PM- 3:31 PM

यम गण्ड - 6:59 AM- 8:24 AM

कुलिक - 9:50 AM- 11:15 AM

दुर्मुहूर्त - 10:46 AM- 11:32 AM, 03:19 PM- 04:05 PM

वर्ज्यम् - 05:54 PM- 07:40 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:17 PM- 01:03 PM

अमृत काल - 04:26 AM- 06:11 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:22 AM- 06:10 AM

शुभ योग

सर्वार्थसिद्धि योग - फरवरी 20 01:30 PM - फरवरी 21 03:53 PM (अनुराधा और गुरुवार)

आज का पंचांग- 18 फरवरी 2025:जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - माघ

तिथि

कृष्ण पक्ष षष्ठी [वृद्धि तिथि]- फरवरी 18 04:53 AM- फरवरी 19 07:32 AM

नक्षत्र

चित्रा - फरवरी 17 04:31 AM- फरवरी 18 07:35 AM

स्वाति - फरवरी 18 07:35 AM- फरवरी 19 10:39 AM

योग

गण्ड - फरवरी 17 08:54 AM- फरवरी 18 09:51 AM

वृद्धि - फरवरी 18 09:51 AM- फरवरी 19 10:48 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 7:00 AM

सूर्यास्त - 6:20 PM

चन्द्रोदय - फरवरी 18 11:23 PM

चन्द्रास्त - फरवरी 19 10:35 AM

अशुभ काल

राहू - 3:30 PM- 4:55 PM

यम गण्ड - 9:50 AM- 11:15 AM

कुलिक - 12:40 PM- 2:05 PM

दुर्मुहूर्त - 09:16 AM- 10:02 AM, 11:24 PM- 12:15 AM

वर्ज्यम् - 01:54 PM- 03:42 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM

अमृत काल - 01:04 AM- 02:52 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:24 AM- 06:12 AM

आज का राशिफल,18 फ़रवरी 2025,जानिये राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा...?

मेष राशि- मन आनंदित रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। बच्चों का साथ रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य , प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। थोड़ी परेशानी जरूर रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भावुक मन से लिया गया फैसला नुकसान करेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि का संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- योजनाएं फलीभूत होंगी। योजनाओं को कार्यरूप दें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। जुबान और निवेश पर नियंत्रण रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- यात्रा फलीभूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि-सरकारी तंत्र से लाभ होगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- वाहन धीरे चलाएं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

आज के रशिफल,17 फरवरी 2025: जानिए राशि के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा..?

​​मेष राशि, सरकारी क्षेत्र से लाभ का योग

आज मेष राशि के सितारे अनुकूल चल रहे हैं आपको आज सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा और आप मान सम्मान भी हासिल कर पाएंगे। आज आप लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आप अपने प्रयास में आज सफल होंगे। आज शाम के समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करते हुए शाम बिताएंगे। आपको आज बिजनेस में भी लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंदों को चावल का दान करें।

​वृषभ राशि, जल्दबाजी के काम से बचें

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप जिन कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। लेकिन ध्यान रखें, जल्दबाजी में कोई काम न करें। अगर आज आप अपना पैसा कहीं निवेश करने की योजना बनाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप अपने कारोबार में हो रहे लाभ से उत्साहित और संतुष्ट रहेंगे। वाणी की मधुरता बनाए रखें, अन्यथा आपके अपने नाराज हो सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव मंत्र का जप करें।

​मिथुन राशि,आर्थिक मामलों में संभलकर चलें

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से खर्चीला रहेगा। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आपके ऊपर आज पारिवारिक कार्यों के साथ कार्यक्षेत्र की भी जिम्मेदारी रहेगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित होंगे।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को दूध और जल अर्पित करें।

​कर्क राशि, शुभ औ लाभदायक दिन

कर्क राशि के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। कोई नया व्यवसाय शुरू करेंगे तो उसमें भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिलने का योग है। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की जरूरत होगी। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। आपको आज किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

​सिंह राशि, किसी का सहयोग भावुक करेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम के प्रति अधिक सजग रहना होगा। आप किसी भी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करके लेन-देन न करें, नहीं तो आपको आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिलने से खुशी होगी और आपका मन आज भावुक होगा। अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है तो आपकी परेशानी बढ सकती है, अधिक देर तक मोबाइल या स्क्रीन पर नजर टिकाने से बचें।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक करें।

​कन्या राशि, आत्मविश्वास का लाभ मिलेगा

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको नौकरी में कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसको पूरा करने के लिए आपको आज टीम वर्क से काम करना होगा। आज आपके अंदर आत्मविश्वास की भावना रहेगी और इसके परिणाम भी बेहद शुभ और सकारात्मक रहेंगे। अगर आपका अपने जीवनसाथी से कोई तनाव या विवाद चल रहा है तो इसमे आप आज सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको बिना मांगे किसी की भी मदद के लिए आगे आने से बचना होगा। छात्रों को पढाई पर फोकस करना होगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​तुला राशि, कोई खुश खबरी पाएंगे

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। अगर आज आपको कोई नया निवेश करना है तो बहुत सोच-समझकर करें। आपको अपनी संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपका प्रभाव बढेगा। अगर आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

​वृश्चिक राशि, घर बड़ों से सहयोग पाएंगे

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके मन में आज एक अजीब सी बेचैनी रह सकती और आप वैचारिक उलझन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज तालमेल बनाकर रहना होगा। आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। वैसे दिन के दूसरे भाग में आपकी समस्या का कुछ न कुछ निदान निकल आएगा। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप संयम और अनुभव का लाभ पाने में सफल होंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ लाभदायक रहेगा।

​धनु राशि,बुद्धि और विवेक से लाभ पाएंगे

धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको अपनी बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय का लाभ मिलेगा। अगर आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ योजना बनाएंगे तो आपको आज इसमें सफलता मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों से सहयोग और स्नेह पा सकेंगे। आपको आज पिता और घर के वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। पूर्व में किया गया काम और निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

​मकर राशि,लाभदायक दिन, सम्मान भी पाएंगे

मकर राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन लाभदायक है, कोई मूल्यवान वस्तु मिलने से आपको खुशी होगी। बच्चे की शिक्षा और उनके करियर को लेकर आपको आज अधिक सजग रहना होगा और उनकी मदद भी करनी होगी। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। कोई नया बिजनेस या काम शुरू करेंगे तो इससे फायदा हो सकता है।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

​कुंभ राशि,सेहत के प्रति लापरवाही से बचें

कुंभ राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको आज अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। आपको अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए चिंता और परेशानी का कारण बन सकता है, भावुकता से आपको आज बचने की जरूरत है। आज आप सांसारिक सुख सुविधाओं पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने परिवार वालों के साथ मनोरंजक बिताएंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।

​मीन राशि, सुखद और सफल रहेगा दिन

मीन राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन शुभ रहेगा। आपका कोई लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। बच्चों के विवाह के संबंधित उलझन भी सुलझने की राह बनेगी। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपको आज खुशी मिलेगी साथ ही आपका मनोबल भी आज बढेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी जान पहचान का दायरा भी आज बढ़ेगा और मित्रों से आप सहयोग भी पा सकते हैं।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आज शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

आज कापंचांग- 17 फरवरी 2025:जानिए पञ्चाङ्ग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - माघ

तिथि

कृष्ण पक्ष पंचमी- फरवरी 17 02:16 AM- फरवरी 18 04:53 AM

कृष्ण पक्ष षष्ठी- फरवरी 18 04:53 AM- फरवरी 19 07:32 AM

नक्षत्र

चित्रा - फरवरी 17 04:31 AM- फरवरी 18 07:35 AM

योग

शूल - फरवरी 16 08:05 AM- फरवरी 17 08:54 AM

गण्ड - फरवरी 17 08:54 AM- फरवरी 18 09:51 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 7:01 AM

सूर्यास्त - 6:20 PM

चन्द्रोदय - फरवरी 17 10:31 PM

चन्द्रास्त - फरवरी 18 10:02 AM

अशुभ काल

राहू - 8:26 AM- 9:51 AM

यम गण्ड - 11:16 AM- 12:40 PM

कुलिक - 2:05 PM- 3:30 PM

दुर्मुहूर्त - 01:03 PM- 01:48 PM, 03:19 PM- 04:04 PM

वर्ज्यम् - 01:32 PM- 03:20 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM

अमृत काल - 12:45 AM- 02:33 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:24 AM- 06:12 AM 

ये भी देखें

आज का राशिफल,16फरबरी 2024:जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा..?

​मेष राशि,अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज आप अपने व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से प्रसन्न रहेंगे। आज आप कई पारिवारिक अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे। लेकिन आपके परिवार के बढ़ते खर्च आज आपको चिंतित कर सकते हैं। आज आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कुछ सामाजिक कार्यों में भी आपकी सहभागिता बढेगी। आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आपके घर मित्रों का आगमन भी आज होगा। धार्मिक यात्रा का भी कार्यक्रम बन सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं और सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

​वृषभ राशि,शौक पूरा होने से खुशी मिलेगी

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज किसी सामाजिक और राजनीतिक कार्य में सहभागी बन सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको कोई मूल्यवान वस्तु भी मिल सकती है। प्रॉपर्टी के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आज आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगे। किसी शौक को पूरा कर पाने से आपको खुशी होगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न का दान देना चाहिए।

​मिथुन राशि,रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे।

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके मन में आज काम और कारोबार को लेकर कई तरह के विचार आते रहेंगे। और आप रचनात्मक कार्यों में भी भाग लेंगे। आज आप अपने कार्यस्थल में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। परिवार के कुछ जरूरी काम को निपटाने के लिए आपको धन और समय दोनों ही खर्च करना होगा। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता सकते हैं। मन पसंद भोजन मिलने से आपको आज खुशी होगी। लव लाइफ में आपके आज रोमांस बना रहेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज सूर्य पुराण का पाठ करना चाहिए।

​कर्क राशि,अधूरे कार्यों को पूरा कर पाएंगे

कर्क राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप आज दिन पहला भाग रिलैक्स होकर बिताएंगे। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक और राजनीतिक कार्य में भी आज आप भाग ले सकते हैं। आज आप अपने कुछ अधूरे कार्यों को भी पूरा कर पाएंगे। शाम का समय आज आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और आपके बीच किसी बात को लेकर तनाव है तो वह भी दूर होगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई आज अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ आप आज पार्टी मनोरंजन भी कर सकते हैं।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लाल गाय को गुड़ खिलाना शुभ रहेगा।

​सिंह राशि, लाभ और सम्मान मिलता नजर आ रहा है

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप अपने कुछ पारिवारिक कार्यों की वजह से व्यस्त रहेंगे। संतान की शिक्षा संबंधी कार्यों में भी आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। आज आपके शत्रु आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की भरपूर कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आप बुद्धि और समझदारी से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी लाभ और सम्मान मिलता नजर आ रहा है। आपके आस-पड़ोस में किसी से कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गुड़ मिश्रित जल के सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए।

​कन्या राशि, भाई बहनों से लाभ और सहयोग पाएंगे

कन्या राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में आज शुभ और मांगलिक कार्य का संयोग बनेगा। परिवार के सदस्य आपस में बैठकर किसी पारिवारिक मुद्दे का हल निकालने का प्रयास करेंगे। आपको आज भाई बहनों से लाभ और सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​तुला राशि,अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे

तुला राशि के लिए आज रविवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आप आज कई अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे। संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी आपको आज ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज जीवनसाथी से सहयोग और लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद से संबंधित कोई मुद्दा है तो आज उसका समाधान हो सकता है। आपको आज किसी संबंधी की ओर से खुशखबरी मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण काम जो आपका अटक रहा था वह पूरा होगा। सगे संबंधियों से मिलने का भी संयोग बन सकता है। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

​वृश्चिक राशि,वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा

आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आप आज कई लाभदायक अवसर पाएंगे। दिन के पहले भाग में आज आप परिवार के साथ सुकून के पल बिताना चाहेंगे। जबकि दिन में आज कुछ सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में व्यस्त हो सकते हैं। आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा और आपको कुछ वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। अगर परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ शाम का वक्त रोमांटिक बीतेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

​धनु राशि,ससुराल से बड़ा लाभ पा सकते हैं

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको व्यावसायिक मामलों में सावधान और सतर्क रहना होगा। काम और कारोबार में आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करेंगे तो यह नुकसान में रहेंगे। आज परिवार के सदस्यों के साथ आपको सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी मित्र या संबंधी सहयोग आपको भावुक कर सकता है। महिलाओं को आज ससुराल के बड़ों से लाभ मिल सकता है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

​मकर राशि, दिन आपका अनुकूल रहेगा

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपने पारिवारिक कार्यों के साथ किसी सामाजिक कार्य में भी आगे आएंगे। परिवार में लोग आपकी बातों को मानेंगे और आपको सम्मान देंगे। यदि आपके बच्चे के विवाह से संबंधित कोई समस्या है, तो आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से इसे हल कर सकते हैं। कारोबार के मामले में आज का दिन मकर राशि के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग किराना या वस्त्रों के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। पिता से आपको आज किसी विषय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। पड़ोसियों से कहासुनी होने की आशंका है, इसलिए आज ऐसा कुछ भी न करें जिससे कहासुनी हो।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।

​कुंभ राशि,जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खान-पान का ध्यान रखें। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो वह आज आपको अच्छा लाभ दे सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेंगे तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से खुशियां मिलेंगी। आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य भगवान को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।

​मीन राशि, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी

मीन राशि के जातक आज कारोबार में लाभ पाएंगे। आप आज कोई साहसिक कदम उठाकर भी लाभ पा सकते हैं। आपको आज किसी समस्या का समाधान दोस्तों के सहयोग से मिल सकता है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा। माता से भी आपको आज स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भी आप आज भाग ले सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आज आप अपने किसी परिचित की मदद के लिए आगे आएंगे इससे आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। भौतिक सुख साधनों की आप आज खरीदारी कर सकते हैं।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करना आज लाभदायक होगा।

आज का पंचांग- 16 फरवरी 2025:जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - माघ

तिथि

कृष्ण पक्ष चतुर्थी- फरवरी 15 11:52 PM- फरवरी 17 02:16 AM

कृष्ण पक्ष पंचमी- फरवरी 17 02:16 AM- फरवरी 18 04:53 AM

नक्षत्र

हस्त - फरवरी 16 01:39 AM- फरवरी 17 04:31 AM

चित्रा - फरवरी 17 04:31 AM- फरवरी 18 07:35 AM

योग

धृति - फरवरी 15 07:32 AM- फरवरी 16 08:05 AM

शूल - फरवरी 16 08:05 AM- फरवरी 17 08:54 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 7:02 AM

सूर्यास्त - 6:19 PM

चन्द्रोदय - फरवरी 16 9:41 PM

चन्द्रास्त - फरवरी 17 9:31 AM

अशुभ काल

राहू - 4:54 PM- 6:19 PM

यम गण्ड - 12:40 PM- 2:05 PM

कुलिक - 3:30 PM- 4:54 PM

दुर्मुहूर्त - 04:49 PM- 05:34 PM

वर्ज्यम् - 11:03 AM- 12:50 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM

अमृत काल - 09:47 PM- 11:34 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:25 AM- 06:13 AM

शुभ योग

अमृतसिद्धि योग - फरवरी 16 07:02 AM - फरवरी 17 04:31 AM (हस्त और रविवार)

सर्वार्थसिद्धि योग - फरवरी 16 07:02 AM - फरवरी 17 04:31 AM (हस्त और रविवार) 

ये भी देखें

आज का राशिफल:15 फरवरी 2025:जानिए राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा.?

मेष राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शत्रु उपद्रव संभव है। थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति। स्वास्थ्य, प्रेम व संतान है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- गृहकलह के संकेत हैं, बड़े गृहकलह हो सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें। स्वास्थ्य, प्रेम व संतान पर ध्यान दें। व्यापार आपका ठीक चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य में परेशानी। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यापार शनै-शनै बढ़ेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश वर्जित रहेगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन बैचेन व घबराहट में रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। खर्च की अधिकता रहेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। यात्रा में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापारिक उथल-पुथल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- यात्रा बचकर करें। थोड़ा भाग्य पर भरोसा करके इन दिनों कोई काम नहीं कर सकते हैं। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।