नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुई भगदड़ के बाद झारखण्ड में राज्य प्रशासन और रेलवे हुई अलर्ट
झारखंड से प्रयागराज जानेवाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर झारखंड पुलिस और रेलवे ने संयुक्त रूप से किया विशेष बैठक, जारी किया दिशा निर्देश
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगा महाकुंभ अंतिम पड़ाव पर है। 26 फरवरी को महाकुंभ का समापन हो जाएगा। लिहाजा, इस महाकुंभ का गवाह बनने के इस अवसर को कोई छोड़ना नहीं चाह रहा है। चाहे वह ट्रेन हो या निजी वाहन। सारी ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं। बीते दिनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए ट्रेन हादसा के बाद झारखंड पुलिस और रेलवे प्रशासन इस पर अपनी सतर्कता दिखाते नजर आई। राज्य के पुलिस अधिकारी और रेल अधिकारियों के साथ पुलिस मुख्यालय में बैठक साथ में कई जिलों के डीसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
इस बैठक में विशेष कर झारखंड से प्रयागराज जाने वाले सड़क व रेलवे के माध्यम से जाने वाले यातायात व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श हुआ है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं को लेकर चर्चा की गई और दिशा निर्देश भी जारी किया गया। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों में अतिरिक्त आरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए।
अधिकारियों द्वारा व्यापक टिकट जांच की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, भीड़भाड़ या भगदड़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ के पदाधिकारियों के साथ विशेष रूप से चर्चा हुई। बताते चलें कि जीटी रोड से सटने वाले शहरों जैसे पलामू गिरिडीह धनबाद जैसे क्षेत्रों में भी सड़क जाम की स्थिति बन रही है। इन चीजों पर भी पुलिस मुख्यालय का फोकस है ताकि अराजकता का माहौल ना बने। इस बैठक के दौरान रांची बोकारो, दुमका, पलामू के रेलवे आईजी, रांची, कोल्हान, बोकारो, पलामू, दुमका, हजारीबाग के रेल डीआईजी। समेत राज्य के विभिन्न जिलों के एसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए।
Feb 18 2025, 10:12