आज का पंचांग, 14फरबरी2025:, जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

आज फाल्गुन द्वितीय तिथि है। साथ ही आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 10 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ होगा। आइए जानते हैं आज शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक रहेगा।

राष्ट्रीय मिति माघ 25, शक संवत 1946, फाल्गुन कृष्ण, द्वितीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 03, शब्बान 15, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीया तिथि रात्रि 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 10 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग प्रातः 07 बजकर 20 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 05 बजकर 45 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 

14 फरवरी 2025 : सुबह में 7 बजे।

सूर्यास्त का समय 14 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 10 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 14 फरवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 34 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 14 फरवरी 2025 :

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 59 मिनट तक।

आज का उपाय : आज लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

आज का राशिफल, 13फरवरी 2025: जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

​मेष राशि, आर्थिक मामलों में लाभप्रद दिन

मेष राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव अधिक रहने की वजह से कुछ काम को आपको टालना पड़ सकता है इसलिए काम की प्राथमिकता बनाकर काम का प्रबंधन करना होगा। वैसे आर्थिक मामलों में दिन आपका लाभप्रद रहेगा, व्यापार में आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज वह आपको मिल सकता है। नौकरी में आपको सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको संयम रखना होगा, किसी भी बात को पूरी तरह समझे बिना कोई भी एक्शन लेने से आपको बचना होगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

​वृषभ राशि,कोई सरप्राइज मिल सकता है

वृषभ राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा लेकिन जिम्मेदारियों में वृद्धि होने से आपको अधिक जिम्मेदार और गंभीर होकर काम करना होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है। वरिष्ठों की सलाह से काम को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको आज के दिन आयात निर्यात के काम में भी लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज कोई सरप्राइज मिल सकता है। संतान की ओर से भी आपको आज खुशी मिलने वाली है।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​मिथुन राशि, परिश्रम करेंगे तो भाग्य भी साथ देगा

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, मित्रों और रिश्तेदारों से आप आज लाभ पा सकेंगे। आज आपको अपना कोई भी काम भाग्य पर नहीं छोड़ना चाहिए, लेकिन यह भी है कि जहां भी आप प्रयास करेंगे भाग्य भी आपकी मेहनत को सफल बनाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिता पाएंगे और उन्हें शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में दिन आपका व्यस्ता में बीतेगा। खर्च भी आपका सामान्य बना रहेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

​कर्क राशि, जल्दबाजी के काम से बचें

कर्क राशि के लोगों को आज वाणी व्यवहार को संयमित रखना चाहिए। आपको परिवार में किसी भी मामले पर सोच-समझकर बोलना चाहिए नहीं तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। आपने पहले कहीं निवेश किया था तो यह आपको मुनाफा दे सकता है। लेकिन आपको आज आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। परिवार में आज बच्चों की सेहत और उनकी शिक्षा को लेकर आपको चिंता हो सकती है। बाहरी खानपान से परहेज रखें।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक पंचाक्षरी मंत्र से करें।

​सिंह राशि, आत्मविश्वास से काम करें

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज आत्मविश्वास से काम लेना चाहिए और दूसरों पर निर्भर होने से बचना चाहिए। किसी पर भी जरूरत से अधिक भरोसा नुकसानदायक हो सकता है। नौकरी में आप अपना काम समय से पूरा कर पाएंगे, अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। लेकिन पारिवारिक जीवन में आज माता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आज आपके कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं,शत्रुओं से आप सतर्क रहें।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

​कन्या राशि, बुद्धि के साथ कारोबार भी चलेगा

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि अगर आप कोई नया व्यवसाय या रोजगार में करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपकी बुद्धि भी आज खूब साथ देगी और आप कला एवं रचनात्मक क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज शाम तक अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में आपके आपसी सामंजस्य बना रहेगा। कुछ बातों को लेकर आपको क्रोध भी आएगा लेकिन आपको किसी भी हाल में वाणी को संयम खोने से बचना चाहिए।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी का दूध से अभिषेक करें और तुलसी की मिट्टी से तिलक भी करें।

​तुला राशि,आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने पर आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा। बच्चो की सेहत को लेकर आज आपको चिंता परेशानी हो सकती है। पिता के मार्गदर्शन से किए गये कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको अपने दोस्तों पर भी आंख मू्ंदकर भरोसा करने से बचना चाहिेए। आपको किसी से धोखा मिलने की आशंका है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्च पर आप नियंत्रण बनाए रखें।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरुरतमंद को अन्न का दान करना चाहिए।

​वृश्चिक राशि, करियर में उन्नति का संयोग बनेगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि जो लोग नौकरी कारोबार में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आपको अपने करियर में उन्नति के लिए भी कुछ शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं। आप आज किसी नए कारोबार व्यवसाय में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। वैसे आज माता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद होने की भी आशंका है। आपको आज किसी पारिवारिक उलझन को सुलझाने के लिए संयम से काम लेना होगा और इसमें आपको घर के वरिष्ठ लोगों से मदद की भी जरूरत हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग बन सकता है।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को आज गुड़ के साथ रोटी खिलाएं।

​धनु राशि, वाणी व्यवहार पर आप संयम रखें

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी लव लाइफ मे आज प्रेम और सम्मान बना रहेगा। प्रेमी से अगर आप कोई दिल की बात कहने से हिचक रहे थे तो आज आप मन की बातों को जाहिर कर सकते हैं। वैसे आज कार्यक्षेत्र में आपको वाणी एवं व्यवहार पर संयम रखना होगा। किसी से कोई मतभेद या विवाद होता है तो आपको इससे बचना होगा। सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े जातकों को आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। लेकिन आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि किसी भी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

​मकर राशि, कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है

मकर राशि करे लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में व्यवहारिकता से काम लेना होगा। किसी बात को लेकर घर के बड़े आपसे नाराज हो सकते हैं। वैसे काम और कारोबार के लिहाज से आपका दिन आज अच्छा रहेगा, आपको आज बिजनेस में अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा। आप आज के दिन कुछ नया काम और कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। आज शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ आनंदपूर्वक बिताएं। तीर्थयात्रा अथवा देवस्थल की यात्रा का भी संयोग बन सकता है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दामोदर अष्टकम का का पाठ करना चाहिए।

​कुंभ राशि,पद प्रभाव का लाभ मिलेगा

कुंभ राशि के जातकों को आज किसी वजह से अपनी दिनचर्या और कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को पद प्रभाव का लाभ मिल सकता है, प्रमोशन अटका है तो इस मामले में शुभ संयोग बनेगा। वैसे आपके कुछ विरोधी और प्रतिद्वंद्वी आपको हानि पहुंचाने का भी प्रयास कर सकते हैं। व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए भी समय निकाल पाएंगे। लव लाइफ में आपके आज रोमांस बना रहेगा और प्रेमी के साथ आप वक्त भी बिताएंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

​मीन राशि, संपर्क का दायरा बढ़ेगा और लाभ पाएंगे

मीन राशि के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी का साथ सहयोग भी आज बना रहेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त हो सकता है। आज शाम के समय आपको यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके संपर्क का दायरा भी आज बढेगा। व्यापार में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जिनका आप समझदारी और संयम से समाधान निकाल पाएंगे। आज आपको अपने काम के बीच में आराम करने के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, पीठ और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

आज का पंचांग- 13 फरवरी 2025, जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - माघ

तिथि

कृष्ण पक्ष प्रतिपदा- फरवरी 12 07:23 PM- फरवरी 13 08:22 PM

कृष्ण पक्ष द्वितीया- फरवरी 13 08:22 PM- फरवरी 14 09:52 PM

नक्षत्र

मघा - फरवरी 12 07:35 PM- फरवरी 13 09:07 PM

पूर्व फाल्गुनी - फरवरी 13 09:07 PM- फरवरी 14 11:09 PM

योग

शोभन - फरवरी 12 08:06 AM- फरवरी 13 07:31 AM

अतिगण्ड - फरवरी 13 07:31 AM- फरवरी 14 07:20 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 7:04 AM

सूर्यास्त - 6:17 PM

चन्द्रोदय - फरवरी 13 7:08 PM

चन्द्रास्त - फरवरी 14 8:02 AM

अशुभ काल

राहू - 2:05 PM- 3:29 PM

यम गण्ड - 7:04 AM- 8:28 AM

गुलिक - 9:52 AM- 11:16 AM

दुर्मुहूर्त - 10:48 AM- 11:33 AM, 03:18 PM- 04:02 PM

वर्ज्यम् - 08:21 AM- 10:03 AM, 05:48 AM- 07:32 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM

अमृत काल - 06:32 PM- 08:14 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:27 AM- 06:15 AM

आज का पंचांग, 11 फरबरी 2025,जानिये पंचांग के अनुसार आज आप का मुहूर्त और ग्रहयोग ..?

विक्रम संवत - 2081, पिंगलविक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - माघ

अमांत - माघ

तिथि

चतुर्दशी - 06:55 पी एम तक

नक्षत्र

पुष्य - 06:34 पी एम तक

योग

आयुष्मान् - 09:06 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 7:06 AM

सूर्यास्त - 6:15 PM

चन्द्रोदय - फरवरी 10 4:15 PM

चन्द्रास्त - फरवरी 11 6:14 AM

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - माघ

अमांत - माघ

तिथि

चतुर्दशी - 06:55 पी एम तक

नक्षत्र

पुष्य - 06:34 पी एम तक

योग

आयुष्मान् - 09:06 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 7:06 AM

सूर्यास्त - 6:15 PM

चन्द्रोदय - फरवरी 10 4:15 PM

चन्द्रास्त - फरवरी 11 6:14 AM

अशुभ काल

राहू - 8:29 AM- 9:53 AM

यम गण्ड - 11:17 AM- 12:41 PM

कुलिक - 2:04 PM- 3:28 PM

दुर्मुहूर्त - 01:03 PM- 01:47 PM, 03:17 PM- 04:01 PM

वर्ज्यम् - 05:57 AM- 07:33 AM, 02:11 AM- 03:49 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM

अमृत काल - 03:34 PM- 05:10 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:29 AM- 06:17 AM

आज का राशिफल, 11 फरबरी, 2025:जानिये राशिफल अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा

​​मेष राशि,सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज सामाजिक क्षेत्र में किसी कारण से आगे आना होगा। आपका राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढेगा। बीमार चल रहे माता पिता के स्वास्थ्य में में आज सुधार होगा। आपको आज भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज अधिक मेहनत करनी होगी।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

​वृषभ राशि, ससुराल से लाभ और सहयोग मिलेगा

वृषभ राशि के जातक आज का दिन परिवार के साथ मनोरंजक बिता सकते हैं। आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से कोई उत्साहवर्धक खबर मिल सकती है साथ ही ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग भी मिलेगा। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। आज आप कोई व्यापार करते हैं तो वह आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। लव लाइफ में भी आप खुशियां पाएंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी को जल अर्पण करें और दीप दिखाएं।

​मिथुन राशि,अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा

मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज नौकरी कारोबार के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। अगर आप किसी मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको बिजनेस में जोखिम लेने से बचना होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह का फायदा मिलेगा

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

​कर्क राशि,अचानक लाभ का संयोग बनेगा

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। अगर कोई भी निर्णय जल्दबाजी और भावुकता में लेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। निवेश के मामले में आपको आज सतर्क रहना चाहिए। आज शाम के समय किसी शुभ और मांगलिक काम में शामिल हो सकते हैं। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस कर रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज साझेदारों से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें।

​सिंह राशि, शत्रुओं से सतर्क रहें

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज उम्मीद से बढकर लाभ मिलेगा। ग्रहों की शुभ स्थिति की वजह से आप आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज इस राशि के छात्र शिक्षा में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। वैसे आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए सलाह है कि आज बिना मांगे किसी की मदद के लिए आगे न आएं, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का पूजन और अभिषेक करें।

​कन्या राशि,अचानक आने वाले काम से मानसिक परेशानी होगी

कन्या राशि के लोगों को आज कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। लेकिन आपको आज अपने काम पर पूरा फोकस भी बनाए रखने की जरूरत है। कुछ अचानक से आने वाले काम आपको मानसिक परेशानी दे सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज काम में अधिक सजग रहना होगा नहीं तो अधिकारीगण किसी गलती से नाराज हो सकते हैं। आज शाम के समय आपको अपना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपको सामंजस्य बनाकर चलना होगा, किसी बात से आपका जीवनसाथी नाराज हो सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगो को आज अन्न का दान दें।

​तुला राशि, कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई शुरुआत का रहेगा। आप अपनी कुछ नई योजना का शुरुआत कर सकते हैं। आपके लिए अच्छी बात यह है कि आपको आज माता पिता से पूरा सहयोग और लाभ मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आप आज कोई नया काम शुरु करें तो माता पिता से आशीर्वाद जरूर लें। उच्च शिक्षा के लिए जो छात्र प्रयासरत हैं उनको शिक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में आज आपको जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव के प्रयास आपके सफल होंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ कीजिए।

​वृश्चिक राशि, अटके कार्य पूरा कर पाएंगे

आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आप आपके जीवन को एक नई दिशा दै सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से अपने अटके कार्यों को पूरा कर सकते हैं। आज शाम को आप किसी काम से यात्रा पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। दोस्तों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को दूर्वा चढ़ाएं।

​धनु राशि,उधार पैसा देने से बचें

धनु राशि के जातक आज परिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। आप आज माता पिता की खुशी के लिए उन्हें कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। परिवार के साथ आपका मनोरंजक समय बितेगा। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। शिक्षा के मामले में आज धनु राशि के जातक सफलता पाएंगे। अगर आप आज किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो उसके वापस मिलने की संभावना कम रहेगी इसलिए आज किसी को भी उधार देने से बचें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

​मकर राशि,अच्छी खबर मिलेगी

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, यदि आप अपने कारोबार में कुछ बदलाव करना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई बिजनेस किया है तो आपको साझेदारों के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आपको अपनी संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​कुंभ राशि, पैतृक धन संपत्ति का लाभ होगा

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज पैतृक धन संपत्ति का लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ आपका कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। आपके जीवनसाथी की सेहत नरम चल रही थी तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आपके लिए सलाह है कि सकारात्मक रहें और मन पर निराशा को हावी न होने दें।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान दें।

​मीन राशि,आर्थिक लाभ मिलेगा

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ यागदार पल बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आप अपने कारोबार के विस्तार के लिए किसी योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का आपको पाठ करना चाहिए।

आज का रशिफल,10 फरबरी 2025:जानिए राशिफ़ल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

​मेष राशि, कमाई अच्छी होगी, लेकिन खर्च भी बना रहेगा

​मेष राशि, कमाई अच्छी होगी, लेकिन खर्च भी बना रहेगा

आज आपको अपने रिश्तेदार या पड़ोसी से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको बेहद सतर्कता के साथ काम करना होगा। आज अचानक खर्च बढ़ सकता है, स्वास्थ्य कारणों से भी धन खर्च हो सकता है। बैंक से लोन पाने लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आप सफलता पाएंगे। भौतिक सुख साधनों में भी आज वृद्धि होगी।

आज भाग्य 88 % आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का अभिषेक करना शुभ रहेगा।

​वृषभ राशि, सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा पाएंगे

आज वृषभ राशि के जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका आत्म-सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी पूर्व परिचित के माध्यम से लाभ मिल सकता है। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी कोई अनबन चल रही है तो वह खत्म हो जाएगी। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं। बिजनेस में आपका फंसा हुआ माल निकल सकता है। दफ्तर में आज बॉस के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है। वैसे नौकरी में बदलाव के प्रयास आपके सफल होंगे

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

​मिथुन राशि, पारिवारिक जीवन में उलझन

आज सप्ताह के पहले दिन मिथुन राशि के लोगों को शांति और संयम से काम लेना होगा। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है लेकिन आप चतुराई और अनुभव से समस्या का समाधान कर सकते हैं। आज आपके कुछ विरोधी आपकी प्रगति को देखकर मन ही मन ईर्ष्या कर सकते हैं। आज आप अपने भाई-बहनों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। लव लाइफ के मामले में भी दिन आपका अनुकूल रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आप सफलता पाएंगे। कोई डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का शहद से अभिषेक करना शुभ होगा।

​कर्क राशि, लाभ और प्रशंसा दोनों पाएंगे

आज का दिन कर्क राशि के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपकी राशि में चंद्रमा आकर शुभ लाभ दिलाएंगे। आपकी बातचीत की कला प्रभावशाली रहेगी। आप अपनी व्यवहार कुशलता से कल लाभ पा सकेंगे। बड़े-बड़े लोग भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज निवेश करने से पहले आपको सभी पक्षों का आकलन जरूर कर लेना चाहिए, अनुभवी व्यक्ति सलाह से भी फायदा होगा। शाम के समय आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। लेकिन बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

​सिंह राशि,धन संपत्ति में वृद्धि होगी

सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि का योग बना है। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में अपना ध्यान रखना जरूरी होगा। अगर आप पिछले कुछ दिनों से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आज आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बच्चों के दाखिले का प्रयास सफल होगा। लव लाइफ में आपको वाणी पर कंट्रोल करना होगा। राजनीतिक संपर्क का लाभ पा सकेंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

​कन्या राशि,वाणी की मधुरता से लाभ पाएंगे

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि,कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में आपको आज सफलता मिलेगी। धन लाभ का आप आज अवसर पाएंगे। किसी बुजुर्ग व्यक्ति आपकी बातों से आज नाराज हो सकता है इसलिए बातचीत में मर्यादा का ध्यान रखें। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंग। वाणी की मधुरता बनाए रखें। लव लाइफ के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्तुओं का दान करें।

​तुला राशि,लंबे समय से अटका धन मिलेगा

तुला राशि के लोगों को आज अपने सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। साझेदारी के कारोबार में आपकी कमाई बढेगी। आप आज परिवार के साथ भी मनोरंजक समय बिता सकते हैं। विद्यार्थियों को आज सफलता पाने के लिए मानसिक भटकाव से बचना होगा। शाम को आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज आपको अपना लंबे समय से रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लें।

​वृश्चिक राशि,गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें

वृश्चिक राशि के लिए आज सप्ताह का पहला दिन भाग्यशाली रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से लेकिन सावधान रहना होगा क्योंकि वे पीठ पीछे आपका नुकसान करवा सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज सुलझ जाएगा। बिजनस के मामले में कमाई के लिहाज से दिन आपका अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

​धनु राशि, खर्च बढ़ने से मानसिक परेशानी होगी

धनु राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आपको आज कारोबार व्यापार में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना होगा। किसी सहकर्मी की बातों से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। आपके खर्च भी आज बढ़ने वाले हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें उनको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। जो लोग अकाउंट या बैंकिंग क्षेत्र में काम करते हैं उनके लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आपको शेयर मार्केट में आज जोखिम से बचना चाहिए।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

​मकर राशि,मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि जो लोग नौकरी पाने के लिए अथवा नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में आज अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आपको कोई सोचा हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माता पिता से आप सहयोग पा सकेंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमः शिवाय मंत्र से शिवजी का अभिषेक करें।

​कुंभ राशि, प्रसन्नता दायक खबर पाएंगे

कुंभ राशि के लिए आज सप्ताह का पहला दिन शुभ रहेगा। आपको आज प्रसन्न करने वाली खबर भी मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास और मनोबल आज बढा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और सामंजस्य रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर जीवनसाथी आपसे शिकायत भी कर सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा, किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी की मिट्टी से माथे पर तिलक करें।

​मीन राशि, किसी फैसले से लाभ पाएंगे

मीन राशि के लिए आज के दिन सितारे बताते हैं कि, बिजनेस करने वाले लोगों को आज खूब लाभ मिलेगा। आपके किसी फैसले से आपको भविष्य में विशेष फायदा मिलने वाला है। सायंकाल के समय आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ में आज आपको संयम और समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं।

आज का पंचांग, 10 फरवरी 2025 : आज सोम प्रदोष व्रत, जानिये आज का शुभ मुहूर्त का समय और ग्रहयोग

राष्ट्रीय मिति माघ 21, शक संवत 1946, माघ शुक्ल, त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 28, शब्बान 11, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। त्रयोदशी तिथि सायं 06 बजकर 58 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।

पुनर्वसु नक्षत्र सायं 06 बजकर 01 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग पूर्वाह्न 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 06 बजकर 58 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 57 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार सोम प्रदोष व्रत।

सूर्योदय का समय 10 फरवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 3 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 10 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 7 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 10 फरवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 5 मिनट से 6 बजकर 31 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 10 फरवरी 2025 :

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 3 मिनट से 8 बजकर 26 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 58 मिनट से 1 बजकर 42 मिनट तक।

आज का उपाय : आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

आज का रशिफल 9 फरबरी 2025:जानिए राशि के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा..?

​मेष राशि,कमाई में वृद्धि होगी

​मेष राशि,कमाई में वृद्धि होगी

मेष राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके पक्ष में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकता है। भाग्य की प्रबलता से काम बनेंगे। आपको अपनी मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, कमाई में वृद्धि होगी। मन में दूसरों के प्रति प्रेम की भावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन में सुखमय समय रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी और आपसी सद्भाव बना रहेगा।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु पूजा करें और तुलसी को दीप दिखाएं।

वृषभ राशि, सुखद और लाभदायक रहेगा दिन

वृषभ राशि, सुखद और लाभदायक रहेगा दिन

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। यात्रा भी आपके लिए सुखद और लाभदायक रहेगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। लव लाइफ में आज प्रेम बना रहेगा, असंतुलित आहार के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है, आज आपको कुछ शुभ समाचार मिलेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

​मिथुन राशि, आर्थिक मामलों में सतर्क रहें

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, कारोबार व्यापार में आपको आज लाभ मिलेगा। लेकिन किसी पारिवारिक और सामाजिक विषयों को लेकर आपके मन में परेशानी रहेगी। बिजनेस में आपको आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य भी आपका आज कमजोर रह सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपको आज दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान दें।

​कर्क राशि, लव लाइफ में तनाव

आज कर्क राशि के जातक किसी बात को लेकर मानसिक रूप से उलझन में रह सकते हैं। कारोबार व्यापार में आपको आज अच्छा लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में कुछ तनाव चल रहा है तो इससे आपको मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत सफल रहेगी। लव लाइफ में किसी बात को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। शाम के समय आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। कोई खोई हुई चीज मिलने की खुशी होगी।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी चालीसा का पाठ करें और तुलसी को दीप दिखाएं।

​सिंह राशि, सफलता से मन प्रसन्न होगा।

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। आपका जीवनसाथी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। किसी परीक्षा में सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। बिजनेस में आपको आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है लेकिन आज खर्च भी आपका बढा रहेगा। कामकाज के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। कमाई वृद्धि होगी।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। पिता से चरण छूकर आशीर्वाद लें।

​कन्या राशि,प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिताएंगे

कन्या राशि के जातकों को आज परिवार का पूरा साथ और समर्थन प्राप्त होगा। बच्चों की खुशी के लिए आज आप उन्हें कोई सरप्राइज दे सकते हैं। परिवार में कुछ तनाव रहेगा और परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको आज किसी परिवार के सदस्यों की मदद के लिए आगे आना होगा। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिताएंगे। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत सफल होगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

​तुला राशि, अच्छी खबर मिलेगी

तुला राशि के लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आप किसी शुभ और मांगलिक काम में शामिल हो सकते हैं। परिवार में आपको आज किसी निकट संबंधी से अच्छी खबर मिल सकती है। आप आज घर की साजसज्जा पर धन और समय दोनों खर्च करेंगे।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।

​वृश्चिक राशि, दिन खर्चीला रहेगा

आज वृश्चिक राशि के लिए दिन खर्चीला रह सकता है। आपको आज घर की जरूरतों पर भी धन खर्च करना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी को आज आपको कहीं घुमाने ले जाना पड़ सकत है। रिश्तेदारों में आपका प्रभाव बढेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ यादगार पल बिताएंगे। कामकाज से जुड़े मामलों में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी बदलने के प्रयास में सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

​धनु राशि,कमाई में भी आज वृद्धि होगी

धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। किसी बात को लेकर परिवार में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा। किसी पारिवारिक कार्य को लेकर आपकी मेहनत सफल होगी। आपको आज मित्रों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस भरपूर रहेगा। आप प्रेमी के लिए कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

​मकर राशि, परिश्रम से शुभ लाभ पाएंगे

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। किसी चली आ रही समस्या से आपको आज राहत मिलेगी। कामकाज से जुड़े मामलों में आपको परिश्रम का शुभ परिणाम प्राप्त होगा।। परिवार में आपका समय आज आनंददायक बीतेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज आपसी सहयोग बना रहेगा। आपको आज मनपसंद भोजन भी मिलेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

​कुंभ राशि, कमाई में वृद्धि होगी

कुंभ राशि के लिए आज का दिन मनोरंजक रहेगा। आज कमाई में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा लेकिन आज सुख सुविधाओं पर भी आपका धन खर्च हो सकता है। यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसी व्यक्ति से होगी जिनसे आपको कुछ रोचक जानकारी मिलेगी और भविष्य में भी लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

​मीन राशि, घरेलू काम को लेकर व्यस्त रहेंगे

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कुछ घरेलू कार्यों को लेकर व्यस्त रहना होगा। जीवनसाथी से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। पिता से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आप घर के लिए आज कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपके घर में आज किसी मित्र या मेहमान का भी आगमन हो सकता है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें।

आज का पञ्चाङ्ग,9 फरबरी 2025: जानिए पञ्चाङ्ग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

राष्ट्रीय मिति माघ 20, शक संवत 1946, माघ शुक्ल, द्वादशी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 27, शब्बान 10, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। द्वादशी तिथि सायं 07 बजकर 26 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।

आद्र्रा नक्षत्र सायं 05 बजकर 53 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग मध्याह्न 12 बजकर 07 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। बव करण प्रातः 07 बजकर 51 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार भीष्म द्वादशी, तिल द्वादशी।

सूर्योदय का समय 9 फरवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 3 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 9 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 6 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 9 फरवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 4 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 9 फरवरी 2025 :

शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 49 मिनट से 11 बजकर 12 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 4 बजकर 38 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक।

आज का उपाय : आज सूर्यदेव के मंत्रों का जप कम से कम 108 बार करें।

आज का राशिफल, 8 फरबरी 2024: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। चंद्रमा और मंगल मिथुन राशि में। गुरु व मंगल दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। केतु कन्या राशि में। सूर्य और बुध मकर राशि में। शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है व व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश करना वर्जित रहेगा इस समय। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी व व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- निस्तेजता के शिकार होंगे। कमजोरी का अनुभव करेंगे। प्रेम, संतान में दूरी रहेगी। व्यापार भी मध्यम है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी व व्यापार अच्छा है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। शारीरिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।