कटिहार मे बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल मे चल रहा इलाज
डेस्क : बिहार मे पुलिस की सक्रियता के बाद भी अपराधी घटना को अंजाम देने से बाज नही आ रहे है। प्रदेश के किसी न किसी जिले अपराधिक घतना की खबर मिलना आम बात हो गई है।
![]()
ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां बाईक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना मे गंभीर रूप से घायल युवक का कटिहार मेडिकल कॉलेज मे इलाज रहा है।
![]()
प्राणपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के इस घटना के बारे मे बताया जा रहा है कि बाइक सवार हथियार बंद दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया।खाद व्यवसाय से जुड़े उत्तम कुमार मंडल सूद व्याज का काम भी करता था।
बताया जा रहा है कि सूद के पैसे का कलेक्शन कर जब वो घर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान रामचंद्रपुर चौक के पास बाइक पर सवार हथियारबंद दो अपराधी ने उत्तम को गोली मार दिया। जिसमे पहली गोली मुंह लगी जबकि दूसरी गोली हाथ के उंगली मे लगा है।
घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल उत्तम को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
परिजनों की माने तो उत्तम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। जिस कारण गोली मारने की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट हुई है।
कटिहार से श्याम
Feb 09 2025, 19:02