अमेरिका द्वारा भारतीय प्रवासियों के साथ अमानवी व्यवहार को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
गोरखपुर। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गोलघर गांधी प्रतिमा से इंदिरा गांधी की मूर्ति तक भारी भीड़ के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि अमेरिका द्वारा प्रवासी भारतीय जबरन और अन्यायपूर्ण अमानवीय निष्कासन से आर्थिक संकट का शिकार हुए।हिरासत में उन्हें अपमानजनक व्यवहार झेलना पड़ा, और पूरी यात्रा के दौरान हथकड़ियों बेड़ियों, में रखा गया। यह हमारे नागरिकों की गरिमा पर सीधा हमला है।
केंद्र में भाजपा सरकार पूरी तरह विफ़ल रही है। इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने के बजाय इसे सही ठहराने में लगी है। यह हमारे नागरिकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा में सरकार की अक्षमता को दर्शाता है मोदी का 56 इंच का सीन कहां है सिर्फ गरीबों को दबाने के लिए इनके 56 इंच का सीना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्यारे दोस्त से क्यों नहीं पूछ रहे हैं कि हमारे भारतीयों का अपमान क्यों किया गया नरेंद्र मोदी इस्तीफा दें इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ मिश्रा, तौकीर आलम ने कहा कि अमेरिका ,भारत के नागरिकों को बंधक बनाकर कैदियों की तरह लाना शर्मनाक है यह हमारे देश को कमजोर करने की साजिश है नरेंद्र मोदी जवाब दें। इसी क्रम में प्रदेश सचिव दिलीप निषाद, गुलाब साहनी, निशक्त पोस्ट, सच्चिदानंद त्रिपाठी, राम समर, रामस्वरूप सांवरा, अभिनंदन द्विवेदी, निर्मला गुप्ता, राजकुमार यादव, मुन्ना तिवारी, शिवाकांत यादव, पंकज पासवान, पिंटू भारद्वाज, रंगेश पासवान, अमन पासवान ध्रुव पासवान, सुमेरनाथ पांडे, देवेंद्र धनुष, गोपाल पांडे रंगनाथ त्रिपाठी दिनेश मौर्य, वशिष्ठ मुनि विश्वकर्मा सैकड़ो कांग्रेस जन की उपस्थिति रही।


Feb 08 2025, 17:16