चार दिनों से लापता युवक का शव पचंबा में नाली से बरामद,परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Image 2Image 3

गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र के भवानी चौक के समीप मंगलवार को सड़क किनारे नाली में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान पचंबा थाना इलाके के परसाटांड़ निवासी ननकू मल्लाह के 28 वर्षीय पुत्र संजय मल्लाह के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि संजय विगत एक फरवरी से लापता था. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सड़क पार करते समय कुछ लोगों की नजर नाली में पड़े शव पर पड़ी. 

शव मिलने की खबर से आसपास के लोगों की भी भीड़ मौके पर जुट गयी और मामले की जानकारी पचंबा थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर पचंबा थाना की पुलिस मौके कर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गयी. इसी क्रम में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. इसके बाद युवक की पहचान की गयी. इसके बाद मृतक के परिजन व ग्रामीण हत्या की बात कहते हुए मौके पर हंगामा करने लगे. 

कहा कि संजय की हत्या करके शव को नाली में फेंक दिया गया है. घटना की सूचना पर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाकर मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

सरस्वती पूजा का प्रसाद बनाने के लिए घर से निकला था युवक:

मृतक के परिजन ने बताया कि युवक बीते एक फरवरी को सरस्वती पूजा का प्रसाद बनाने के लिए घर से पचंबा इलाके के गर्ल्स हाई स्कूल गया हुआ था. शाम हो जाने के बाद जब वह वापस घर नहीं लौटा तो घर के सभी सदस्य उसे ढूंढने के लिए इधर-उधर निकल गये. 

इसके अलावा रिश्तेदारों से भी फोन पर बातचीत की गयी. लेकिन संजय का कुछ भी पता नहीं चला. इसके बाद अंत में परेशान होकर बीते सोमवार को पचंबा थाने में युवक की गुमशुदगी का रिपोर्ट भी दर्ज करवायी थी.

 मंगलवार को सूचना मिली कि भवानी चौक के समीप एक युवक का शव पाया गया है. वहां जाकर देखा गया तो पता चला की शव संजय का है. मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगायी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की स्पष्ट हो पायेगा मौत का कारण

इधर मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इसकी मौत कैसे हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की स्पष्ट हो पायेगा. वहीं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

गिरिडीह में खलिहान में ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार को शार्ट सर्किट होने से लगी आग,खलिहान में रखे अनाज जलकर हुए राख
Image 2Image 3

* झा.डेस्क गिरिडीह के तेलोनारी गांव में एक ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में करेंट आ जाने से सद्दाम अंसारी नामक किसान के खलिहान में अचानक आग लग गयीजिसके कारण उसका अनाज जलकर राख हो गया। बिजली लाइन की झनझनाहट सुनकर किसान खलिहान से बाहर भागकर जान बचायी। इस दौरान किसान के खलिहान में रखे पांच सौ से अधिक धान के बंडल, बिचाली व धान जल गयी। लाइन कटवाने के बाद ग्रामीण आग को बुझाने में जुट गये। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक धान पूरी तरह बर्बाद हो गया। बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर के बगल में ही किसान का खलिहान है। खलिहान में खेत से कटाई कर धान को रखा गया था। दोपहर में ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार में करंट आ गया। करंट से खलिहान में आग लग गयी। तार में करंट से आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर से तेज आवाज निकलने लगी। आग को बुझाने में ग्रामीण जुट गए। आगजनी की इस घटना में किसान ने 25000 से अधिक मूल्य के धान के बंडल, बिचाली व झाड़ा हुआ धान जलने की बात कही है। बता दें कि उक्त ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार में बराबर करंट आते रहती है जिससे अबतक दो मवेशियों की मौत भी हो चुकी है। किसानों ने विभाग को इसकी जानकारी भी दी लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया. ग्रामीणों ने विभाग से मुआवजा देने की मांग की है।
सैलानियों से गुलजार होने लगा है प्रकृति की गोद में बसा बराकर नदी तट
Image 2Image 3


* गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर प्रकृति की गोद में बराकर नदी तट दिसंबर की शुरुआत से ही सैलानियों से गुलजार होने लगा है. पीरटांड़ एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की सीमा स्थित बराकर में पिकनिक के लिए लोगों की आवाजाही शुरू हो गयी है. प्रकृति की अनुपम छटा, कल-कल निनाद करती नदी के प्रवाह एवं संगमरमर की खूबसूरत कलाकृतियों के बीच भीड़ का आगमन शुरू हो गया है. अद्भुत प्राकृतिक छटा को देखने व इसके बीच समय बिताना सभी को पसंद है. कल-कल बहती बराकर नदी तट पर पिकनिक मनाने और दोस्तों की मस्ती करने का अपना अलग मजा है. बराकर नदी तट पर भगवान शंकर का काफी पुराना मंदिर है. यहां भगवान भोलेनाथ का मंदिर है. यहां से थोड़ी दूर बराकर नदी उत्तरवाहिनी है. उत्तरवाहिनी नदी में स्नान कर भगवान भोलेनाथ को जलार्पण करने के लिए लोगों की काफी भीड़ रहती है. बड़ी-बड़ी चट्टानों के पत्थरों से चूल्हा बनाकर जंगल-झाड़ियों से जलावन चुनकर खाना बनाने में बेहद आनंद है. बराकर नदी तट के बगल ऋजुबालिका स्थित जैनियों का भव्य मंदिर है. संगमरमर की आकर्षक कारीगरी से बने मंदिर लोगों को मोहित करते हैं. बराकर नदी तट पर कुंजरकिया पहाड़, पानी टंकी, रणवा हीर, चंपानगर घाट आदि में सैलानियों की भीड़ रहती है. दिसंबर माह के शुरू होते ही पर्यटकों की भीड़ प्रकृति की गोद में बसे बराकर आना शुरू कर देते हैं. यह भीड़ 18 जनवरी तक बरकरार रहती है. *अंग्रेजों के दौर का टूटा हुआ पुल आज भी लुभाता है* अंग्रेजों के जमाने में बने पूल भी आकर्षण का केंद्र है. हालांकि यह पूल टूट गया है, पर आज भी काफी लोग इस पुल पर फ़ोटो लेना पसंद करते हैं.
जानिये गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले विधानसभा के मतगणना के 2nd राउंड का परिणाम

गांडेय विधान सभा

Image 2Image 3

1. कल्पना मुर्मू सोरेन JMM- 8444 मत 

2. मुनिया देवी BJP --12354

सेकंड राउंड मे मुनिया देवी (BJP) 3910 मत से आगे 

गिरिडीह विधान सभा

निर्भय सहाबादी BJP -9143

सुदिब्य कुमार सोनू

 JMM------10908

अंतर 1765 वोट से JMM आगे 

जमुआ विधान सभा

1. केदार हाजरा -----7408

2. मंजू देवी ------10828

बगोदर

 नागेंद्र महतो -------10944

बिनोद सिंह ------11149

डुमरी 3rd

.  1. बेबी देवी ------12114

2. यशोदा देवी -----5507

 

3. जयराम महतो ---8799

गांडेय सीट (3rd Round)

Image 2Image 3

गांडेय सीट से बीजेपी की मुनिया देवी जेएमएम की कल्पना सोरेन से 4593 वोटों से आगे। 

#कल्पना सोरेन, जेएमएम - 12350

# मुनिया देवी, बीजेपी - 16943

धनवार सीट. (4th Round)


Image 2Image 3

धनवार सीट से बीजेपी के बाबूलाल मरांडी भाकपा माले के राजकुमार यादव से 8720 वोटों से आगे। 

#बाबूलाल मरांडी, बीजेपी - 14679

# निजामुद्दीन अंसारी, जेएमएम - 4961

# राजकुमार यादव, भाकपा माले - 5959

जमुआ सीट (5th Round)

Image 2Image 3

जमुआ सीट से बीजेपी की मंजु देवी जेएमएम के केदार हाजरा से 2411 वोटों से आगे। 

#मंजु देवी, बीजेपी - 22862

#केदार हाजरा, जेएमएम - 20451

गिरिडीह सीट (4th Round)


Image 2Image 3

गिरिडीह सीट से बीजेपी के निर्भय शाहाबादी जेएमएम के सुदिव्य कुमार से 6050 वोटों से आगे। 

#निर्भय शाहाबादी, बीजेपी - 19473

#सुदिव्य कुमार, जेएमएम - 13423

जानिये गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले विधानसभा के मतगणना के 2nd राउंड का परिणाम


Image 2Image 3

गांडेय विधान सभा

मतगणना रिपोर्ट 2st राउंड


Image 2Image 3

गांडेय विधान सभा