*अयोध्या में युवती का शव मिलने के बाद सियासत तेज, सपा नेता तेजनारायण पांडेय ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात*

अयोध्या- आज पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व अयोध्या महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने शहनवां गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि दलित परिवार की बेटी 3 दिन से गायब थी परिवार के लोग प्रशासन के चक्कर लगाते रहे लेकिन प्रशासन ने कोई मदद नहीं की, आज बिटिया के दोनों हाथ पैर बांधकर नग्न अवस्था में शव मिला है उसकी दोनों आँखें फोड़ दी गई है उसके साथ दुर्दांत व्यवहार हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को परिवार ने 3 दिन पहले सूचना परिवार द्वारा दी गयी थी। अगर प्रशासन ने ईमानदारी से अपना कार्य किया होता तो शायद बिटिया के साथ ऐसी घटना न होती और बिटिया जीवित रहती। हम प्रशासन से मांग करते है कि जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाही करे तथा परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा दे।

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है। आज भाजपा सरकार में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। अपराधी निडर होकर इस तरह के कामों को अंजाम देते हैं। हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते है कि जो भी पुलिसकर्मियों ने इस मामले में लापरवाही बरते हैं और दोषी हैं। उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिया जाए।

*योगी सरकार में अपराधियों पर लगाई गई है लगाम - स्वतंत्र देव सिंह*

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा के निवाज का पुरवा, उधई, मांझगांव में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक रामचन्दर यादव ने घर-घर जाकर सम्पर्क किया। जनचौपाल लगा कर ग्रामीणों से चर्चा की। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सरकारी योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से शहर से लेकर ग्रामीणांचल का विकास किया है। हजारों करोड़ की योजनाओं से अयोध्या को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। योगी सरकार में अपराधियों पर लगाम लगाई गई है। सपा के माफियाओं से प्रदेश को मुक्त कराया गया है। भय भ्रष्टाचार विहीन समाज की स्थापना की गई है।

विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि सपा में केवल अपने परिवार की चिंता होती है। भाजपा का हर कायकर्ता देशहित प्रथम सिद्धान्त के साथ जनसेवा में लगा हुआ है। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*कमजोर बूथों पर करें विशेष फोकस - जेपीएस राठौर*

अयोध्या। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, एमएलसी अवनीश पटेल व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने इनायत नगर के ऑस्कर केरला पब्लिक स्कूल में मंडल प्रभारी, मंडल पालक तथा शक्ति केन्द्र के संयोजक के साथ चुनाव प्रबंधन पर चर्चा की। बैठक में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि बूथ की ग्रेडिंग की गई है। शक्ति केन्द्र संयोजक बूथ के पदाधिकारियों से समन्वय बना कर कमजोर बूथ पर विशेष फोकस करें। कमजोर बूथ विजय के लिए वहां पदाधिकारियों की चौपालों का आयोजन करें। लगातार जनसम्पर्क व जनसंवाद की प्रक्रिया जारी रखें। पन्ना प्रमुख हर मतदाता से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति को लेकर जनसम्पर्क पर निकले। जनसम्पर्क की सभी टोलियों से मंडल के पदाधिकारी सम्पर्क में रहें।

एमएलसी अवनीश पटेल ने कहा मतदान में गिनती के दिन शेष रह गए है। मंडल से लेकर बूथ के पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में एक्टिव रहें। जनसम्पर्क में कोई घर कोई मतदाता न छूटे। इसका विशेष ध्यान रखें। हर घर- हर मतदाता से प्राथमिकता के आधार पर सम्पर्क करें। मुख्यमंत्री की सभा के लिए लोगों को आमंत्रित करते रहे। हर बूथ हर गांव से मुख्यमंत्री की सभा में सहभागिता सुनिश्चित करें।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा मतदान की तैयारियों में जुट जाएं। अपने मतदाताओं को चिन्हित कर लें। मतदान के दिन अपने सभी वोटरों का शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। इसके लिए पन्ना प्रमुखों को एक्टिव करें। उन्होंने कहा शक्ति केन्द्र पदाधिकारी रोजाना बूथ समिति से वार्ता अवश्य करें। दिन भर के जनसम्पर्क व चौपाल को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करें। बैठक में जिलाध्यक्ष अम्बेडकर नगर त्रयंबक तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अशोक कसौंधन, सोमनाथ वर्मा, सरयू दूबे, शिव गोविन्द पाण्डेय, अमित तिवारी सहित सभी मंडल प्रभारी, पालक व शक्ति केन्द्र संयोजक मौजूद रहे।

वरिष्ठ युवा भाजपा नेता राजेंद्र गोस्वामी के साथ किया ताबड़तोड़ प्रचार

मिल्कीपुर अयोध्या ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी जी के नेतृत्व में डीली सरैया ग्राम पंचायत के प्रभात पुरवा चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी चन्द्र भानु पासवान जी को 5 फरवरी को बहुमत से जिताने के लिए जन चौपाल का कार्यक्रम किया गया ,कार्यक्रम के आयोजक राम नायक गोस्वामी,मंडल उपाध्यक्ष राम सागर गोस्वामी हरीशचंद्र गोस्वामी ,राजेंद्र गोस्वामी , राजेश गोस्वामी,अवध राज गोस्वामी ,जितेंद्र गोस्वामी,वीरेंद्र गोस्वामी ,हनुमान गोस्वामी,राधेश्याम गोस्वामी,कमलेश गोस्वामी,अंशुल दूबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

*बाबा साहब के स्वप्न को मोदी व योगी सरकार कर रही है पूर्ण - कमलेश पासवान*

अयोध्या। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने मंझनपुर, अहरौली सलोनी, जनचौपाल लगाया। कुचेरा के मजनाई में जनचौपाल में विधायक रामचन्दर यादव मजनाई जनचौपाल में राज्य मंत्री ने कहा कि सपा ने लोक सभा चुनाव में भ्रम फैलाया। लोगों को गुमराह किया। जनता इसे अब जान चुकी है। भाजपा सरकार आने के उपरांत संविधान मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर का स्वप्न था कि हर गरीब के पास अपना घर हो रोजगार हो उसे चिकित्सा तथा शिक्षा की सुविधा मिले। बाबा साहब के स्वप्न को मोदी व योगी सरकारें पूर्ण कर रही है। पीएम आवास योजना, आयुष्मान योजना से बाबा साहब के स्वप्न को धरातल पर लाया जा रहा है। तीन तलाक पर कानून बना कर मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा से मुक्ति दी गई। कांग्रेस ने संविधान की हत्या करते हुए देश में आपात काल लगाया था। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना। पीएम मोदी ने इसमें आने वाली सभी अड़चनों को दूर करने का काम किया। अयोध्या में राममंदिर बनने के बाद यहां रोजगार क लागों को नए अवसर मिले है।

विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि सरकार में ग्रामीण सड़कों को मुख्य मार्गो से जोड़ा गया है। मौके पर जिला पंचायत सदस्य बब्लू पासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

*मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या रोली सिंह का निशाना*

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव पर अयोध्या की जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने डिंपल यादव पर अपनी ही पार्टी की महिला मोर्चा की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला सशक्तिकरण की बातें तो करती है, लेकिन जब सम्मान देने की बारी आती है तो अपनी ही महिला नेताओं को नजरअंदाज कर देती है। उन्होंने कहा, "डिंपल यादव महिलाओं के हक की बात करती हैं, लेकिन क्या उन्होंने कभी अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया?" रोली सिंह ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी के अंदर महिलाओं की भागीदारी केवल दिखावे के लिए रखी गई है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाली महिलाएं जब नेतृत्व से उम्मीद रखती हैं, तो उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। रोली सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।" रोली सिंह के इस बयान के बाद अयोध्या और मैनपुरी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सपा के नेताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान भाजपा और सपा के बीच सियासी टकराव को और बढ़ा सकता है।

आध्यात्मिक ऊर्जा का केन्द्र है महाकुम्भः प्रो0 रत्नेश द्विवेदी

अयोध्या।डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में शुक्रवार को पूर्वांह्न ‘वैश्विक आध्यात्मिक संस्कृति का महापर्व कुम्भ‘ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता इण्टरनेशल एसोसिएशन आॅफ जर्नलिज्म पेरिस के निदेशक प्रो0 रत्नेश द्विवेदी ने पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयागराज के महाकुम्भ को तार्किक एवं वैज्ञानिक ढ़ग से समझना होगा। यह कुम्भ सृष्टि का द्योतक है। पूरी दुनिया की दृष्टि हमारे अध्यात्मिक नगरी प्रयागराज कुम्भ क्षेत्र पर है इसके महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। वैश्विक स्तर पर लोग उस ऊर्जा के रहस्य को जानने की उत्सुकता में वही पहुॅचना चाहते है। वैदिक काल से चली आ रही परम्परा कितनी वैज्ञानिक है। उन्होंने कहा कि धर्म को शिक्षा से जोड़ा जाना चाहिए। वर्तमान में पूरी दुनिया में 265 धर्म है। सभी को अपने धर्मो के बारे में जानने की उत्कंठा होती है। सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है। इसलिए हमें भी अपने धर्म के बारे जानना चाहिए। कार्यक्रम में प्रो0 द्विवेदी ने कहा कि यह महाकुम्भ करोड़ों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। यह उत्सव सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और आध्यात्मिकता का समावेश है। गंगा में पवित्र डुबकी लगाना आध्यात्मिक रूप से आत्मा में ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आध्यात्मिक संस्कृति का महत्व यह है कि लोगों की जिदंगी को अध्यात्मिकता से जोड़ती है। इससे सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ शांति मिलती है।

कार्यक्रम में एमसीजे समन्वयक डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि कुम्भ वैश्विक जनमानस का लोकमंगल है। यह जितना आध्यात्मिक है उतना ही सांस्कृतिक और सामाजिक भी है। धर्म, जात-पात से उपर उठकर सभी में विश्वबन्धुत्व का संदेश देता है। यह महाकुम्भ दुनियाभर के शोधार्थी एवं वैज्ञानिक इस वैदिक विरासत को समझने की खोज में आते है और इस प्रबंधन तकनीक से काफी कुछ सीखते है। इस महाकुम्भ में विश्वभर की संस्कृतियों की झलक दिखती है। पूरी दुनिया कह रही है यह त्रिवेणी स्थल अद्भुत, आलौकिक और अप्रतिम है। कार्यक्रम में डाॅ0 आरएन पाण्डेय ने कहा कि इस महाकुम्भ से आध्यात्मिकता को अच्छी से जाना एवं परखा जा सकता है। यह जितना वैज्ञानिक है उतना ही अलौकिक है। यह सांस्कृतिक पर्व सभी को एक सूत्र में बाधने का कार्य करता है। विश्वबंधुत्व और एकता का प्रतीक महाकुम्भ है। कार्यक्रम में अतिथि का स्वागत अगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर आदित्य उपाध्याय, दयानंद तिवारी, तन्या सिंह, दिवाकर चैरसिया, श्रेया श्रीवास्तव, एकता वर्मा, गार्गी पाण्डेय, कल्पना पाण्डेय, ब्रजेश गुप्ता, अक्श पाण्डेय, नेहा, साभ्वी गुप्ता, शगुन जायसवाल, विवेक वर्मा, सोनिया कुमारी, अनुश्री यादव, राजेश कुमार, कामिनी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समाजसेवी राजन पांडेय के आवास पर हुए भव्य स्वागत से गदगद दिखे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

मिल्कीपुर अयोध्या । मिल्कीपुर उपचुनाव के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी पहुंचे थे

। कार्यक्रम खत्म करने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समाजसेवी राजन पांडेय जी के आवास पर पहुंचे

। आवास पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग अयोध्या के खोए हुए गौरव को वापस लाना चाहते है तो भाजपा के प्रत्याशी चन्द्र भानु पासवान को भारी बहुमत से जिता कर भेजे

। इस अवसर पर समाजसेवी राजन पांडेय ने लोगों से कहा कि वर्तमान सरकार जितना गरीबों के लिए कार्य कर रही है इतना कार्य कोई अन्य सरकार ने नहीं किया था । उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आवास पर जलपान करने के पश्चात दिल्ली किए रवाना हो गए । इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ भाजपा के युवा नेता विशाल मिश्रा गिरीश पांडे डिप्पुल कुंवर बहादुर मिश्रा बम बहादुर पांडेय बैजनाथ यादव हरीश मिश्रा शंकर पांडेय बिंद्रा यादव राजा पांडेय विराट अमित पांडेय अंकित पांडेय सदस्य जिला पंचायत ,अर्पित पांडेय लव कुमार मिश्रा आदर्श पांडेय बब्बू पांडेय सुरेंद्र शुक्ल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

परिवारवाद को शिकस्त देगा मिल्कीपुर का विकास-धर्मेंद्र सिंह

अयोध्या। मिल्कीपुर में आयोजित वृहद चुनावी सभा में भाजपा नेताओं की ललकार,मतदाताओं द्वारा उत्साह के साथ जनसमर्थन के ऐलान तथा दर्जनों ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों की भारी मौजूदगी से विपक्षीदलों में बेचैनी,चुनावी परिणाम को लेकर बढ़ी धड़कने।मिल्कीपुर के चमनगंज चौराहे पर भाजपा नेता विनय सिंह राणा द्वारा आयोजित चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के साथ केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह,ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह व गोसाईगंज विधायक अभय सिंह सहित दर्जनों भाजपा नेताओं को सुनने उमड़ी मतदाताओं की भारी भीड़।

वृहद चुनावी सभा में भाजपा नेताओं के आह्वान पर मुदित मतदाताओं के जयकारों की गूंज से घंटों गूंजता रहा चमनगंज चौराहा।चुनावी सभा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का मतदाताओं से आह्वान,अब तक मिल्कीपुर में चली है परिवारवाद की राजनीति।उपचुनाव में परिवारवाद को शिकस्त देगा मिल्कीपुर का विकास।ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह का बयान,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में मिल्कीपुर क्षेत्र का किया गया है सर्वांगीण विकास।

क्षेत्र के अंतिम देवतुल्य मतदाता के समुचित विकास के लिए पूरी तरह से है प्रतिबद्ध है मोदी और योगी सरकार।उपचुनाव के बाद मिल्कीपुर में फिर से बहेगी विकास की गंगा।गोशाईगंज विधायक अभय सिंह का ऐलान, वृहद चुनावी सभा में देवतुल्य मतदाताओं के उत्साह की तस्वीर से साफ हो चुका है मिल्कीपुर उपचुनाव का परिणाम,केवल औपचारिक घोषणा होनी है बाकी।वृहद चुनावी सभा में गोठवारा प्रधान गजेंद्र सिंह गुड्डू,पलिया प्रधान जगमोहन सिंह,मीठे गांव प्रधान अनिल सिंह,सोनियांवा प्रधान लल्लन दुबे,मजनाई प्रधान कैलाश जयसवाल,करमदंडा प्रधान

मुकेश पंडित,आमार्रूपीपुर प्रधान धर्मचंद मौर्य,इसौली भारी प्रधान आशीष सिंह,ईंटगांव प्रधान रणजीत सिंह,डोबीहारा प्रधान जितेंदर सिंह,खिहारन प्रधान अजीत मौर्य,ढूंढी प्रधान

बब्लू सिंह,भागीपुर प्रधान

अजीत जैसवाल,देवरिया प्रधान

हरिओम कौशल,किन्हूपुर प्रधान

अभय सिंह,टड़वा प्रधान

महेंद्र सिंह,जोरियम प्रधान

अखिलेश सिंह,कुचेरा प्रधान

रामकेवल शर्मा, अमानीगंज प्रधान अजय सिंह,महुवा प्रधान

विमलेश कुमार तथा मेहदौना

प्रधान अमानुल्लाह सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य और देवतुल्य मतदाता मौजूद रहे।

*श्री अयोध्या न्यास द्वारा आयोजित भंडारे में लगभग डेढ़ लाख लोगों की हुई भोजन सेवा*

अयोध्या। श्री अयोध्या न्यास के तत्वाधान में पूर्व सांसद लल्लू सिंह द्वारा तीन दिवसीय भंडारे के तीसरे दिन भारी भीड उमड़ी। तीन दिवसीय भण्डारे में लगभग डेढ़ लाख से अधिक लोगों की भोजन सेवा की गई। सिविल लाइन पार्टी कार्यालय अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के निकट होने के कारण रेलगाड़ियों से आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में भंडारे में पहुंच रहे है। भंडारा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, विश्राम की व्यवस्था की गई है। भंडारे की व्यवस्थाओं के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लगे हुए है।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि मौनी अमावस्या स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे। उनके लिए भण्डारे के माध्यम से उनके लिए भोजन का प्रबंध किया गया है। देर शाम तक हजारों लोगों ने भोजन किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की है।

भंडारें की व्यवस्थाओं के लिए जिला जीत सिंह, विपुल सिंह, सूरज सोनकर, अंकित दुबे, अनूप पांडे, आकाश गुलानी, अंकुर सिंह, नन्हे गुप्ता, जय नारायण सिंह रिंकू, पार्षद संतोष सिंह, श्री कृष्ण , बृजेन्द्र मनोज श्रीवास्तव, गणेश गुप्ता, राजकुमार सचदेवा को लगाया गया है।