महाकुंभ में मची भगदड़ में डेढ दर्जन से अधिक की लोगों की मौत, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने जताया दुख
डेस्क : उत्तर-प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा हुआ है। प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के लिए पहुंची भीड़ में मची भगदड़ 17 लोगों की जान चली गई है। जबकि कई घायल हुए है। जिन्हे इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात 1।30 बजे के आसपास की है।
इधर इस घटना पर बिहार विधान सभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने गहरा दुख जताया है। तेजस्वी यादव ने लिखा है कि प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दिन संगम तट पर भगदड़ एवं श्रद्धालुओं के घायल होने एवं मौत की अत्यंत दुःखद खबर हृदय विदारक है। ईश्वर दिवगंत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व हादसे में घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। भगवान सबको सकुशल रखें।
बता दें बीते मंगलवार को दूसरे शाही स्नान के लिए काफी संख्या में लोग संगम पर मौजूद थे। इस दौरान अफवाह के चलते भगदड़ मच गई। महिला-पुरुष समेत तमाम लोग जमीन पर गिर गए। इसके बाद लोग उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गए। इससे हालात बिगड़ गए। इस घटना में मरने वालों का सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आ पाया है। संगम तट पर से एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
इधर, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ मची। इसमें कई लोगों की जान चली गई। जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गई। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने आज के शाही स्नान को रद्द करने का फैसला लिया है। घटना के बाद संगम तट पर NSG कमांडो की तैनाती कर दी गई है। वहीं आम लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। सीमा वाले पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। अब लोगों को महाकुंभ में आने से रोका जा रहा है।
Jan 29 2025, 09:22