आजमगढ़: पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में 76वें गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास, गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का होगा आयोजन
![]()
![]()
निजामाबाद ( आजमगढ़)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना* के नेतृत्व में पुलिस लाईन्स आजमगढ़ में 76वें गणतंत्र दिवस का पूर्वाभ्यास किया गया। परेड में कुल 08 टोलियां शामिल हुयी। प्रथम परेड कमाण्डर अनन्त चन्द्रशेखर (स0पु0अ0), द्वितीय परेड कमाण्डर शुभम तोड़ी (क्षेत्राधिकारी सगड़ी), तृतीय परेड कमाण्डर एस0आई0ए0पी0 विजय कुमार सिंह हैं।। इन टोलियों में पु0का0, नागरिक पुलिस, सीईआर, एईआर, महिला पीएसी, होमगार्डस, सीटीएस के कर्मियों ने प्रतिभाग किया है। पुलिस विभाग के अन्य दस्ता जैसे मोटर साईकिल स्क्वायड, वायरलेस, फिल्ड यूनिट, डाग स्क्वायड, डायल 112 मोटर साइकिल, डायल 112 इनोवा, डायल 112 बोलेरो, इगल मोबाइल मो0 साइकलि एन्टी रोमियो, सर्विलांस, क्यूआरटी दस्ता/स्वाट टीम (वज्र), कैम्मो फ्लाइज वाहन (आधुनिक दस्ता) फायर सर्विस सहित अन्य दस्ता द्वारा प्रतिभाग किया गया है।


निजामाबाद ( आजमगढ़)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना* के नेतृत्व में पुलिस लाईन्स आजमगढ़ में 76वें गणतंत्र दिवस का पूर्वाभ्यास किया गया। परेड में कुल 08 टोलियां शामिल हुयी। प्रथम परेड कमाण्डर अनन्त चन्द्रशेखर (स0पु0अ0), द्वितीय परेड कमाण्डर शुभम तोड़ी (क्षेत्राधिकारी सगड़ी), तृतीय परेड कमाण्डर एस0आई0ए0पी0 विजय कुमार सिंह हैं।। इन टोलियों में पु0का0, नागरिक पुलिस, सीईआर, एईआर, महिला पीएसी, होमगार्डस, सीटीएस के कर्मियों ने प्रतिभाग किया है। पुलिस विभाग के अन्य दस्ता जैसे मोटर साईकिल स्क्वायड, वायरलेस, फिल्ड यूनिट, डाग स्क्वायड, डायल 112 मोटर साइकिल, डायल 112 इनोवा, डायल 112 बोलेरो, इगल मोबाइल मो0 साइकलि एन्टी रोमियो, सर्विलांस, क्यूआरटी दस्ता/स्वाट टीम (वज्र), कैम्मो फ्लाइज वाहन (आधुनिक दस्ता) फायर सर्विस सहित अन्य दस्ता द्वारा प्रतिभाग किया गया है।














आजमगढ़। आजादी के जननायक नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंती प्रयास सामाजिक संगठन के बैनर तले नगर के नरौली स्थित मंडल कार्यालय पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम नेता जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करके उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा किया गया। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह व संचालन आदित्य आजमी ने किया। आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष राणा बलवीर सिंह ने कहाकि भारत की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लोग इन्हें प्यार से नेताजी भी कहकर पुकारते थे। 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस का जन्म ओडिशा के कटक में हुआ था। सुभाष चंद्र बोस को साहस, देश भक्ति और त्याग के मिसाल के तौर पर भी जाना जाता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिविल सेवा की परीक्षा पास कर ली थी लेकिन फिर भी इन्होंने अंग्रेजी सरकार के लिए काम करने से मना कर दिया था। उन्होंने अपने जीवन को आजादी की लड़ाई में न्यौछावर कर दिया। शिवप्रसाद पाठक ने कहा कि देश को आजाद हिन्द फौज की स्थापना नेताजी ने अंग्रेजो से देश को आजाद कराने के लिए किया था। उनके जीवन के आदर्श पाठ को पढ़कर आत्मसात कर नये भारत के सृजन में अपना योगदान देने की आवश्यकता है। उनके योगदान को देशवासी कभी भूला नहीं सकते। इस अवसर पर सचिव इजीं सुनील यादव, धनश्याम मौर्या, अमित यादव, राजीव शर्मा, हरिगोविन्द विश्वकर्मा, शाह आलम, डा भानू प्रताप, डीएन सिंह, प्रकाश नरायन श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, शनिप्रकाश आदि मौजूद रहे।
निजामाबाद (आजमगढ़)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव के एक मैरेज हाल में शिक्षाविद, हाकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, समाज सेवी पंडित यज्ञनाथ मिश्र की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। एम एल सी विक्रांत सिंह उर्फ रिशु सिंह और ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह समेत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर 220 जरूरत मंदों को कम्बल बांटा गया। उनके जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि एम एल सी विक्रांत सिंह उर्फ रिशु सिंह ने कहाकि पंडित यज्ञनाथ मिश्र ने अपने जीवन काल में शुरू से प्रतिभावान व्यक्ति थे। वे हाकी प्रतियोगिता में ब्रिटिश सरकार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेशो में खेले थे। ब्रिटिश सरकार द्वारा दर्जनों एवार्ड प्राप्त किया और आजमगढ़ के लालगंज, चण्डेश्वर व निजामाबाद में कई विद्यालय के फाउंडर कमेटी में भी रहे। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह ने यज्ञनाथ मिश्र के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहाकि पूरे क्षेत्र के लोकप्रिय व्यक्ति थे। उनके द्वारा किये गये कार्यो को लोग सदैव याद करेंगे और कहा कि आज से तीन दशक पहले पंडित यज्ञनाथ मिश्र तत्कालीन निजामाबाद के विधायक चन्द्रबली ब्रह्चारी के प्रतिनिधि रहे। पूरे क्षेत्र के लोग उन्हें जग्गी बाबू के नाम से जानते थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश पाठक ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक नेता ओमप्रकाश मिश्रा ने किया। इस मौके उपनिरीक्षक निजामाबाद चंद्रजीत यादव, डॉ.मनीष त्रिपाठी, बालगोविंद यादव सतेन्द्र चौहान, जगदंबा चौहान प्रवीण सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष, मोहन ,लालमन यादव,,, ओमप्रकाश मिश्र , शाह आलमै फराही, जावेद वकील दिनेश चंद्र मिश्र, इमरान शेख, अबुजर आजमी, अतुल मिश्र, अनुराग मिश्र समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उनके पुत्र वीरेन्द्र नाथ मिश्र क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
निजामाबाद (आजमगढ़)। तहबरपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी का वितरण किया गया। तहबरपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। तत्पश्चात स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत यादव व संचालन सहायक विकास अधिकारी आई एस वी दुर्गा राय ने किया।। खण्ड विकास अधिकारी मनोज शर्मा ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक विकास सहकारिता अतुल कुमार सत्संगी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार शर्मा, सहायक विकास अधिकारी एस टी हेमंत कुमार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय खदेरु, ओमकार नाथ पाण्डेय,राज्स्व लेखपाल , ग्राम पंचायत अधिकारी आदि मौजूद रहे।
।निजामाबाद पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वादिनी ने निजामाबाद थाने पर लिखित तहरीर दिया कि वादिनी एक अनुसूचित जाति की महिला है। जिसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त शालु चौहान पुत्र योगेन्द्र चौहान निवासी मिट्ठनपुर हादी अली थाना निजामाबाद द्वारा बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। जिसके आधार निजामाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 584/24 धारा 137(2),87 BNS व 3(2)5 SC/ST Act बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत विवेचना कर दिया। साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1)BNS व 3/4(2) POCSO ACT की बढोत्तरी की गयी। थाने के उ0नि0 कमला प्रसाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शालू चौहान को नन्दनगर तहसील के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
Jan 24 2025, 21:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.4k