आजमगढ़: समाज सेवी पंडित यज्ञ नाथ मिश्र की मनाई गई पुण्य तिथि
![]()
निजामाबाद (आजमगढ़)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव के एक मैरेज हाल में शिक्षाविद, हाकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, समाज सेवी पंडित यज्ञनाथ मिश्र की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। एम एल सी विक्रांत सिंह उर्फ रिशु सिंह और ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह समेत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर 220 जरूरत मंदों को कम्बल बांटा गया। उनके जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि एम एल सी विक्रांत सिंह उर्फ रिशु सिंह ने कहाकि पंडित यज्ञनाथ मिश्र ने अपने जीवन काल में शुरू से प्रतिभावान व्यक्ति थे। वे हाकी प्रतियोगिता में ब्रिटिश सरकार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेशो में खेले थे। ब्रिटिश सरकार द्वारा दर्जनों एवार्ड प्राप्त किया और आजमगढ़ के लालगंज, चण्डेश्वर व निजामाबाद में कई विद्यालय के फाउंडर कमेटी में भी रहे। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह ने यज्ञनाथ मिश्र के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहाकि पूरे क्षेत्र के लोकप्रिय व्यक्ति थे। उनके द्वारा किये गये कार्यो को लोग सदैव याद करेंगे और कहा कि आज से तीन दशक पहले पंडित यज्ञनाथ मिश्र तत्कालीन निजामाबाद के विधायक चन्द्रबली ब्रह्चारी के प्रतिनिधि रहे। पूरे क्षेत्र के लोग उन्हें जग्गी बाबू के नाम से जानते थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश पाठक ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक नेता ओमप्रकाश मिश्रा ने किया। इस मौके उपनिरीक्षक निजामाबाद चंद्रजीत यादव, डॉ.मनीष त्रिपाठी, बालगोविंद यादव सतेन्द्र चौहान, जगदंबा चौहान प्रवीण सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष, मोहन ,लालमन यादव,,, ओमप्रकाश मिश्र , शाह आलमै फराही, जावेद वकील दिनेश चंद्र मिश्र, इमरान शेख, अबुजर आजमी, अतुल मिश्र, अनुराग मिश्र समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उनके पुत्र वीरेन्द्र नाथ मिश्र क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

निजामाबाद (आजमगढ़)। तहबरपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी का वितरण किया गया। तहबरपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। तत्पश्चात स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत यादव व संचालन सहायक विकास अधिकारी आई एस वी दुर्गा राय ने किया।। खण्ड विकास अधिकारी मनोज शर्मा ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक विकास सहकारिता अतुल कुमार सत्संगी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार शर्मा, सहायक विकास अधिकारी एस टी हेमंत कुमार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय खदेरु, ओमकार नाथ पाण्डेय,राज्स्व लेखपाल , ग्राम पंचायत अधिकारी आदि मौजूद रहे।
।निजामाबाद पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वादिनी ने निजामाबाद थाने पर लिखित तहरीर दिया कि वादिनी एक अनुसूचित जाति की महिला है। जिसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त शालु चौहान पुत्र योगेन्द्र चौहान निवासी मिट्ठनपुर हादी अली थाना निजामाबाद द्वारा बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। जिसके आधार निजामाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 584/24 धारा 137(2),87 BNS व 3(2)5 SC/ST Act बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत विवेचना कर दिया। साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1)BNS व 3/4(2) POCSO ACT की बढोत्तरी की गयी। थाने के उ0नि0 कमला प्रसाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शालू चौहान को नन्दनगर तहसील के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
निजामाबाद (आजमगढ़)। मा0 न्यायालय विशेष न्यायाधीश (भ्र0नि0अधि0) कोर्ट संख्या 2 वाराणसी SPE.ST 598/2024 सरकार बनाम राजकुमार रंजन सम्बंधित मु0अ0स0 204/20 धारा 13(1) बी , 13(2) पीसी एक्ट थाना कछवा मिर्जापुर से सम्बंधित अभियुक्त राजकुमार रंजन पुत्र रामलाल निवासी फुलवरिया थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ( वर्तमान नियुक्त अवर अभियन्ता सिचाई विभाग बदलापुर) जिला आजमगढ़ के विरुद्ध जारी 82 सीआरपीसी ( उद्दघोषणा) की कार्यवाही 16 जनवरी 2025 को की गयी। कार्यवाही में उ0नि0 अभिषेक कुमार , हे0का0 मुकेश सिंह यादव भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर, उ0नि0 अक्षयदीप सिंह ,का0 उदयभान पासवान थाना बिलरियागंज आजमगढ मौजूद रहे।
निजामाबाद (आजमगढ़ )। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव में उन्नीस जनवरी को अस्सी मैरेज हाल में समाज सेवी पंडित यज्ञनाथ मिश्र उर्फ जग्गी बाऊ कि छठवीं पुण्यतिथि मनाई जायेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह रिशु विधान परिषद सदस्य होगें ।और कार्यक्रम कि अध्यक्षता विपिन सिंह ब्लाक प्रमुख रानी कि सराय होगें । आयोजक क्षेत्र पंचायत सदस्य बीरेंद्र नाथ मिश्र ने दी है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष कि जरूरत मंद लोगों को कम्बल वितरण किया जायेगा।
निजामाबाद (आजमगढ़)। तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में अधिकारियों कर्मचारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सरकार द्वारा प्रदत्त जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र व्यक्तियों की आवास का सर्वेक्षण कर सूची तैयार करने के गुण बताए गए।
। शहर के अम्बेडकर पार्क में बहुत समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती 69 वें जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बसपा सुप्रीमो के जन्म को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ जलूस के सक्ल में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे थे। लोगों ने बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर व बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर बसपा सुप्रीमो को जन्म दिन की बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोन इन्चार्य हरिश्चन्द्र गौतम व पूर्व सांसद डा0 बलिराम रहे। वक्ताओं ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती शोषित दलित वंचित समाज को सम्मान से जीने का राह दिखाई। उनके कार्य काल में विकास अगाध गति से हुआ। लोग बेटियों को बोझ समझते थे। लेकिन बसपा सुप्रीमो ने संदेश दिया कि बेटी घर सम्हालने के साथ साथ प्रदेश और देश सम्हाल सकतीं हैं। लोग आज बेटियों को पढ़ा लिखा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि 2027 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाना ही जन्म दिन मनाने की सार्थकता होगी। लड्डू खिलाकर लोगों का मुंह मीठा कराया गया। बसपा सुप्रीमो के जन्म दिन दर्जनों लोग ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।कार्यक्रम में नीलम निहारिका, सहित कई कलाकारों ने बसपा सुप्रीमो के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षताअरुण पाठक व संचालन जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने किया। जोन इन्चार्य व जिला प्रभारी ओंमकार शास्त्री मंडल प्रभारी डा0 इन्दू चौधरी शबिया अंशारी जगदीश गुप्ता आदि ने सम्बोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो को जन्म दिन की बधाई दी। इस अवसर पर कुसुम बौद्ध, शंकर यादव , शाहिद सिन्दूरी, मंडल प्रभारी विजय कुमार ,रामजीत चौहान , निजामाबाद विधानसभा अध्यक्ष रामपूजन , ओमप्रकाश प्रजापति, डा0 बाबूराम , ओमप्रकाश डा0 महबूब आंजम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jan 22 2025, 21:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.3k