प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक
![]()
नितेश श्रीवास्तव
भदोही । जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन ज्ञानपुर स्थित कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकतार्ओं ने केक काटकर भगवान से दीघार्यु की कामना की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दूबे व विधानसभा प्रत्याशी वसीम अंसारी ने कहा कि प्रियंका गांधी जी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के रूप में या उसके पश्चात भी प्रदेश के किसी कोने में किसी भी वर्ग पर अत्याचार हुआ,मुखर होकर उनके न्याय व अधिकार की लड़ाई लड़ी।
सोनभद्र के उम्भा गांव में आदिवासी भाई व बहनों पर अत्याचार हो, अलीगढ़,मुरादाबाद या आजमगढ़ में एनआरसी सीएए आंदोलन में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो,या हाथरस में दलित बहन पर अत्याचार का मामला हो ,प्रियंका गांधी ने निडरता से उनके न्याय की लड़ी।उनके जन्मदिन के मौके पर उनके दीघार्यु की कामना करते है ताकि वह इसी तरह शोषितों वंचितों पीड़ितों की आवाज को बुलंद कर सके।इस अवसर पर सत्येन्द्र प्रकाश तिवारी,राजेश्वर दूबे,दीनानाथ दूबे, माबूद खान,हसनैन अंसारी, सुरेश गौतम, संजू कन्नौजिया, नाजिम अली,सुबक तगीन अंसारी, शमशीर अंसारी,शक्ति मिश्रा,शिवपूजन मिश्रा , अवधेश पाठक,महेशचंद्र मिश्रा, मो अब्दुल,आजाद हुसैन,संतोष धोबी,,पिंटू पांडे, शमशाद,अकबर अंसारी,नरेश मिश्रा,मुन्ना तिवारी, शाह आलम,विनोदसरोज इत्यादि लोग उपस्थित रहें।


ब्रह्म प्रकाश शर्मा
ब्रह्म प्रकाश शर्मा
उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार ने नायब तहमीलदार अजय सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल अमित कुमार के साथ दोनों पक्षों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया । उसके उपरांत विवाद की अभिलेखीय स्थिति को भी जांचा तथा दोनों पक्षों को अपने समक्ष बैठा कर उनकी बातों को सुना और दोनों पक्षों को अभिलेखीय स्थिति को समझाते हुए दोनों पक्षों के मध्य समझौते का प्रयास किया तथा विवाद की स्थिति को देखते हुए राजस्व टीम गठित की गई और लोगों को शांति व्यवाया बनाए रखने की हिदायत दी इसके अलावा नगला चढाव से प्राप्त जनसुनवाई के निस्तारण के लिये पीड़ित पक्ष के साथ मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण कराया गया।
Jan 12 2025, 22:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.2k