जिला पुलिस का अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान जारी, 61 एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया नष्ट
Image 2Image 3


झारखंड डेस्क
खूंटी. जिला पुलिस का अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. अब तक एक हजार एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में लगी फसल को पुलिस द्वारा नष्ट किया जा चुका है. इसी कड़ी में बुधवार को भी अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 61 एकड़ खेत में लगी अफीम की अवैध फसल को नष्ट किया गया. खूंटी थाना क्षेत्र के ग्राम नयलडीह में 04 एकड़, मुरहू थाना क्षेत्र के ग्राम जुरमू, रूबुआबीरडीह में 15 एकड़, मारंगहादा थाना क्षेत्र के ग्राम जोरदाग में 08 एकड़, अड़की थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर बारुबेड़ा में 22 एकड़, सायको थाना क्षेत्र के ग्राम आयूबहातु में करीब 12 एकड़ में लगी फसल को नष्ट किया गया.

*मुरहू में ग्रामीणें ने स्वयं नष्ट की अफीम की खेती*

पुलिस और जिल प्रशासन की ओर से अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चलाये जा रहे जागरूकाता अभियान का असर दिखने लगा है. इसी के तहत मुरूह प्रखंड के मुरूद गांव में गामीणों ने 12 एकड़ खेत में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया.
टाटा ट्रस्ट में फिर बड़ा बदलाव! अब नोएल टाटा की दोनों बेटियां लीह और माया को ट्रस्ट में क़ी गयी शामिल, मिली बड़ी जिम्मेबारी
Image 2Image 3
झारखंड डेस्क
जमशेदपुर : रतन टाटा के निधन के बाद टाटा समूह में कई बदलाव हो रहे हैं. रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा के हाथों में Tata Trusts की बागडोर आ गई. अब उनकी दोनों बेटियों को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. दरअसल नोएल टाटा की दोनों बेटियां माया टाटा और लीह टाटा को सर रतन टाटा इंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट (SRTII) के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में शामिल किया गया है. रतन टाटा के निधन के बाद बोर्ड में बड़े बदलाव किए गए हैं. नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं और अब तीनों टाटा के ट्रस्ट में शामिल हैं.

39 साल की लीह टाटा, 36 साल की माया टाटा और 32 साल के नेविल टाटा, टाटा के सभी छोटे ट्रस्ट्स में शामिल है, हालांकि उन्हें अभी दो मुख्य ट्रस्टों सर रतन टाटा ट्रस्ट एंड अलाइड ट्रस्ट्स और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और अलाइड ट्रस्ट्स में शामिल किया जाना बाकी है.

माया और लीह को जिस ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल किया गया है, वह सर रतन टाटा ट्रस्ट का एक सब सेट है,जो कंपनी की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के दो प्रमुख शेयर धारकों में से एक है.
मंईयां सम्मान योजना से वंचित सैकड़ों महिलाओं ने धनबाद अंचल कार्यालय में किया हंगामा, सीएम कर विरुद्ध लगाए नारे
Image 2Image 3

धनबाद के अंचल कार्यालय में मंईयां सम्मान योजना से वंचित सैकड़ों महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। योजना का लाभ न मिलने से नाराज महिलाओं ने चिरागोडा-हीरापुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने योजना के प्रचार-प्रसार वाले पोस्टरों को फाड़कर आग के हवाले कर दिया।

महिलाओं का आरोप है कि योजना की घोषणा के बावजूद अब तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है। बार-बार आवेदन देने और कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

अंचल कार्यालय के सीओ की गैरमौजूदगी से महिलाओं का आक्रोश और बढ़ गया।

महिलाओं ने कहा कि या तो मंईयां सम्मान योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को मिले या फिर किसी को भी न दिया जाए। यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहयोग और सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन सही लाभार्थियों तक न पहुंच पाने के कारण यह विवादों में है।
मंईयां सम्मान योजना से वंचित सैकड़ों महिलाओं ने धनबाद अंचल कार्यालय में किया हंगामा, सीएम कर विरुद्ध लगाए नारे
Image 2Image 3

धनबाद के अंचल कार्यालय में मंईयां सम्मान योजना से वंचित सैकड़ों महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। योजना का लाभ न मिलने से नाराज महिलाओं ने चिरागोडा-हीरापुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने योजना के प्रचार-प्रसार वाले पोस्टरों को फाड़कर आग के हवाले कर दिया।

महिलाओं का आरोप है कि योजना की घोषणा के बावजूद अब तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है। बार-बार आवेदन देने और कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

अंचल कार्यालय के सीओ की गैरमौजूदगी से महिलाओं का आक्रोश और बढ़ गया।

महिलाओं ने कहा कि या तो मंईयां सम्मान योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को मिले या फिर किसी को भी न दिया जाए। यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहयोग और सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन सही लाभार्थियों तक न पहुंच पाने के कारण यह विवादों में है।
रांची जिले में दो दिन के भीतर SP द्वारा 16 पुलिस पदाधिकारियों का किया गया तबादला
Image 2Image 3

झा. डेस्क
रांची : जिले में दो दिन के भीतर SP द्वारा 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. छह जनवरी को तोरपा थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय को सायको थाना प्रभारी बनाया गया. जबकि सायको थाना प्रभारी मुकेश हेम्ब्रम को तोरपा का थाना प्रभारी बनाया गया. वहीं, नितेश गुप्ता को तपकारा का नया थाना प्रभारी बनाया गया।

एसपी अमन कुमार ने खूंटी जिले के एसआई और एएसआई स्तर के 14 पुलिस पदाधिकारियों को बुधवार तबादला किया है. सभी पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नव पदास्थापित स्थान पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमान से सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर,जानिए विमानों के समय सारणी
Image 2Image 3

* झा.डेस्क झारखंड के रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हर दिन 27 विमान उड़ान भरती है. 9 जनवरी 2025 को कौन सा विमान कब उड़ान भरेगा और किस विमान की कब रांची में लैंडिंग होगी, उसका पूरा टाइम-टेबल एयर पोर्ट प्रबंधन ने जारी किया है जो पूरे जनवरी के लिए है. इस सूचना में जानकारी दिया गया है कि कौन-सा विमान रांची से कब प्रस्थान करेगा. कौन-कौन से विमान देश के अन्य हिस्सों से कब यहां लैंड करेंगी. अगर आप रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज के विमानों का शेड्यूल जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. रांची से हर दिन 27 विमान संचालित होते हैं. 9 जनवरी 2025 को कौन सा विमान कब उड़ान भरेगा और किस विमान की कब रांची में लैंडिंग होगी, उसका टाइम-टेबल यहां देखें. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विमानों का पूरा शेड्यूल पुणे-रांची-बेंगलुर (6ई6484-6799) आगमन सुबह 8:25 बजे, प्रस्थान सुबह 8:55 बजे मुंबई-रांची-मुंबई आईएक्स (1237-1238) आगमन सुबह 8:20 बजे, प्रस्थान सुबह 8:50 बजे दिल्ली-रांची-दिल्ली (6ई5044-5043) आगमन सुबह 8:40 बजे, प्रस्थान सुबह 9:10 बजे कोलकाता-रांची-कोलकाता (6ई7561-7562) आगमन सुबह 8:50 बजे, प्रस्थान सुबह 9:20 बजे हैदराबाद-रांची-हैदराबाद (6ई6083-6084) आगमन सुबह 9:00 बजे, प्रस्थान सुबह 9:35 बजे रांची-दिल्ली-रांची (आईएक्स 1116-1117) आगमन सुबह 10:00 बजे, प्रस्थान सुबह 10:30 बजे हैदराबाद-रांची-हैदराबाद (6ई421-398) आगमन सुबह 10:20 बजे, प्रस्थान सुबह 10:55 बजे बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु (आईएक्स 2722-2723) आगमन सुबह 11:20 बजे, प्रस्थान सुबह 11:50 बजे कोलकाता-रांची-कोलकाता (6ई6152-6893) आगमन सुबह 11:55 बजे, प्रस्थान दोपहर 12:30 बजे देवघर-रांची देवघर (6ई7965-7964) आगमन दोपहर 12:30 बजे, प्रस्थान दोपहर 12:50 बजे दिल्ली-रांची-दिल्ली (आईएक्स 1102-1103) आगमन दोपहर 12:50 बजे, प्रस्थान दोपहर 1:20 बजे पटना-रांची-पटना (6ई6902- 925) आगमन दोपहर 1:00 बजे, प्रस्थान दोपहर 1:30 बजे कोलकाता-रांची-कोलकाता (6ई198-264) आगमन दोपहर 1:40 बजे, प्रस्थान दोपहर 3:00 बजे दिल्ली-रांची-दिल्ली (6ई 5071-5220) आगमन दोपहर 2:20 बजे, प्रस्थान दोपहर 2:50 बजे दिल्ली-रांची-दिल्ली (एआई2753-2754) आगमन दोपहर 2:55 बजे, प्रस्थान दोपहर 3:50 बजे मुंबई-रांची-मुंबई (6ई2348-298) आगमन शाम 4:15 बजे, प्रस्थान शाम 4:45 बजे बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु (आइएक्स 2708-2710) आगमन शाम 4:40 बजे, प्रस्थान शाम 5:10 बजे दिल्ली-रांची-दिल्ली (6ई2093-2349) आगमन शाम 5:25 बजे, प्रस्थान शाम 5:55 बजे अहमदाबाद-रांची-अहमदाबाद (6ई6493-6184) आगमन शाम 5:45 बजे, प्रस्थान शाम 6:15 बजे दिल्ली-रांची-दिल्ली (आइएक्स 1113-1114) आगमन शाम 5:55 बजे, प्रस्थान शाम 6:35 बजे भुवनेश्वर-रांची-भुवनेश्वर (6ई7361-7362) आगमन शाम 6:30 बजे, प्रस्थान शाम 6:55 बजे चेन्नई-रांची-चेन्नई (6ई6113-209) आगमन शाम 6:35 बजे, प्रस्थान शाम 7:05 बजे बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु (आइएक्स2975-2976) आगमन शाम 6:45 बजे, प्रस्थान शाम 7:15 बजे दिल्ली-रांची-दिल्ली (6ई5339-6031) आगमन शाम 7:50 बजे, प्रस्थान रात 8:20 बजे बेंगलुरु-रांची-पुणे (6ई221-6272) आगमन रात 8:20 बजे, प्रस्थान रात 9:00 बजे कोलकाता-रांची-कोलकाता (6ई7674-7235) आगमन रात 8:30 बजे, प्रस्थान रात 8:50 बजे हैदराबाद-रांची-हैदराबाद (6ई186-191) आगमन रात 8:30 बजे, प्रस्थान रात 9:10 बजे
झारखण्ड से रेलवे ने कुम्भ मेला जाने के लिए दी कई स्पेशल ट्रैन जानिए उसका समय और प्रस्थान आगमन का तिथि
Image 2Image 3

* झा. डेस्क रांची: झारखंड से प्रयागराज महाकुंभ जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें जनवरी और फरवरी में चलेंगी। झारखंड के कई स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा। राउरकेला, हटिया, रांची और मुरी जैसे स्टेशनों से श्रद्धालु महाकुंभ के लिए प्रस्थान कर सकेंगे। ये ट्रेनें तिरुपति और नरसापुर से चलकर बनारस पहुंचेंगी। वहां से श्रद्धालु प्रयागराज जा सकेंगे। *महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन* दक्षिण-पूर्व रेलवे महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। ये ट्रेनें श्रद्धालुओं को प्रयागराज कुंभ मेले में जाने में मदद करेंगी। तिरुपति से बनारस के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 18 जनवरी, 8, 15 और 22 फरवरी को तिरुपति से रात 8.55 बजे चलेगी। यह ट्रेन तीसरे दिन दोपहर 3.45 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 20 जनवरी, 10, 17 और 24 फरवरी को शाम 5.30 बजे बनारस से चलेगी। और तीसरे दिन सुबह 5.30 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची और मुरी में रुकेगी। *नरसापुर से बनारस के लिए स्पेशल ट्रेन* नरसापुर से बनारस के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 25 जनवरी और 1 फरवरी को सुबह 6 बजे नरसापुर से चलेगी। यह ट्रेन तीसरे दिन दोपहर 3.45 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 27 जनवरी और 3 फरवरी को शाम 5.30 बजे बनारस से चलेगी। और तीसरे दिन सुबह 5 बजे नरसापुर पहुंचेगी। यह ट्रेन भी झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची और मुरी में रुकेगी। इन ट्रेनों से झारखंड के लोगों को महाकुंभ जाने में काफी सुविधा होगी। *समय से करा लें टिकट* ये ट्रेनें विशेष रूप से महाकुंभ के लिए चलाई जा रही हैं। इसलिए इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी टिकटें पहले से बुक कर लें। इससे उन्हें यात्रा में कोई परेशानी नहीं होगी। माना जा रहा है कि रेलवे की इस सुविधा से झारखंड के श्रद्धालुओं को महाकुंभ में जाने का अवसर मिलेगा।
झारखंड में आज 9 जनवरी 2025 का मौसम: झारखंड में आज आसमान रहेगा साफ*
Image 2Image 3

, *न्यूनतम तापमान 10.22 डिग्री सेल्सियस दर्ज,जानिए पूरे सफ्ताह का हाल* झारखंड में आज का मौसम सामान्य रहेगा,ठंड के मौसम के कारण ठंड तो रहेगी.आज न्यूनतम तापमान 10.22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 16.41 सेल्सियस रहने की उम्मीद है। झारखंड में कल का न्यूनतम तापमान 9.86 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26.16 सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह आर्द्रता 31% दर्ज की गई। सूर्योदय 06:32:03 बजे हुआ है और सूर्यास्त 17:17:37 बजे होगा। *झारखंड में AQI 208.0 है* स्वीकार्य स्तर से काफी अधिक AQI होने की वजह सभी के लिए खतरा है। सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्या संभव है। AQI जितना अधिक होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा और स्वास्थ्य संबंधी चिंता उतनी ही अधिक होगी। 50 या उससे कम का AQI अच्छी वायु गुणवत्ता को दर्शाता है, जबकि 300 से अधिक का AQI खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। *झारखंड में पूरे हफ्ते के मौसम का ब्योरा नीचे है* शुक्रवार : झारखंड में 10 जनवरी 2025 का मौसम, अधिकतम तापमान 26.16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.86 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है। शनिवार : झारखंड में 11 जनवरी 2025 का मौसम, अधिकतम तापमान 26.43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है। रविवार : झारखंड में 12 जनवरी 2025 का मौसम, अधिकतम तापमान 27.88 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार : झारखंड में 13 जनवरी 2025 का मौसम, अधिकतम तापमान 25.78 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है। मंगलवार : झारखंड में 14 जनवरी 2025 का मौसम, अधिकतम तापमान 26.66 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.52 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है। बुधवार : झारखंड में 15 जनवरी 2025 का मौसम, अधिकतम तापमान 27.89 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.83 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
झारखंड में अभी और सताएगी सर्दी, अगले 24 घंटे में 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

Image 2Image 3

डेस्क: झारखंड में अभी और सर्दी सताएगी. 24 घंटे में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आएगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि एक पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है, जिसके असर से झारखंड में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. सर्दी और बढ़ जाएगी. झारखंड में बुधवार को सुबह कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा. बाद में आसमान साफ हो गया. आने वाले 24 घंटे में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड काफी बढ़ जाएगी. इसके बाद 2-3 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

मौसम विभाग ने कहा है कि 9, 10, 11 और 12 जनवरी को कुछ जगहों पर सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहने का अनुमान है. 11 और 12 जनवरी को आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान भी मौसम विभाग ने जारी किया है. मौसम केंद्र ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में एक दो जगहों पर बहुत हल्के दर्जे की वर्षा हुई.

मौसम केंद्र के मुताबिक, कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी देखा गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में रहा. लातेहार का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेंटीग्रेड और चाईबासा का उच्चतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. डाल्टेनगंज में मामूली बारिश हुई.

होमगार्ड जवानों के एरियर्स के मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर सरकार क़ी उदासीनता से हाईकोर्ट नाराज, कहा हाईकोर्ट के आदेश को हलके में ना लें

Image 2Image 3

झारखंड डेस्क 

रांची होमगार्ड जवानों के एरियर्स के मामले में हाईकोर्ट ने नाराजगी जतायी है। हाईकोर्ट ने कड़े लहजे में कहा कि कोर्ट के आदेश को हल्के में नहीं लिया जाये। इससे पहले झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की पीठ में होमगार्ड जवानों को समान काम के बदले समान वेतन का बकाया एरियर नहीं देने के खिलाफ दाखिल दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान डीजीपी को हाजिर होने को कहा था, लेकिन डीजीपी के उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने मामले में अब डीजी होमगार्ड को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। सुनवाई अब आठ जनवरी को होगी। हाई कोर्ट के आदेश पर गृह सचिव वंदना दादेल कोर्ट में हाजिर हुईं।

इससे पूर्व में कोर्ट ने राज्य सरकार को 25 अगस्त 2017 से होमगार्ड जवानों को बढ़े वेतन का लाभ देने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने पुलिसकर्मियों के समान होमगार्ड जवानों को काम के लिए समान वेतन का लाभ देते हुए दो माह में एरियर का भुगतान करने का निर्देश दिया था। आदेश का अनुपालन नहीं होने पर कोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया था।

इस संबंध में प्रार्थी झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने अवमानना याचिका दाखिल की है। उनकी ओर से कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है।इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट के आदेश को सही मानते हुए सरकार की अपील खारिज कर चुकी है।प्रार्थियों का कहना था कि होमगार्ड भी पुलिसकर्मियों की तरह सेवा देते हैं, इसलिए उन्हें भी नियमित पुलिसकर्मियों की तरह लाभ दिया जाए।