आरटीई मान्यता विवाद के बाद संशोधित निर्देश, अब इच्छुक गैर मान्यता प्राप्त स्कूल भी कर सकते हैं आवेदन


Image 2Image 3

धनबाद : गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय यदि आरटीई मान्यता की इच्छा रखते हैं, तो वह आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से शुद्धि पत्र गुरुवार को जारी कर दिया गया है. 

इसमें कहा गया है कि झारखंड उच्च न्यायालय एवं अन्य संबद्ध वाद में विभिन्न पारित न्यायालय का आदेश है, उसका पालन करना है. गौरतलब है कि पहले जारी पत्र में कहा गया था कि सभी विद्यालयों को आरटीई मान्यता के लिए आवेदन करना है. झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से जुड़े विद्यालयों के विरोध के बाद संशोधित निर्देश जारी किया गया है.

एसोसिएशन कर रहा विरोध :

 झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव इरफान खान ने कहा था कि 2019 में विभाग द्वारा आदेश निकाला गया था. इसके आलोक में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने हाइकोर्ट में रिटदायर कर रखी है. केस नंबर डब्ल्यूपीसी 5455 है. हाईकोर्ट ने इस नियम के खिलाफ झारखंड में स्टे लगा रखा है. उसके बाद फिर से झारखंड सरकार के शिक्षा सचिव द्वारा आदेश निकाला गया है. लेकिन जब तक इस नियमावली में संशोधित नहीं किया जायेगा, तब तक कोई विद्यालय मान्यता के लिए आवेदन नहीं करेंगे. इसके बाद गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों ने पूरे झारखंड के एसोसिएशन की बैठक की गयी. इसके बाद अब जाकर संशोधित निर्देश जारी हुआ है।

पारा लुढ़का ,5 जनवरी तक रहेगा यह हाल ,मौसम विभाग ने जारी किया सूचना


Image 2Image 3



झारखंड: पहाड़ों पर बर्फबारी व ठंडी हवा का असर बिहार व झारखंड के कई जिलों पर पड़ा है. उत्तर भारत के कई जिलों में बारिश और ठंडी हवा भी चल रही है, जिस कारण देवघर में तेजी से पारा लुढ़का है. मौसम विभाग के अनुसार, दो जनवरी को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, दो जनवरी को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है. गुरुवार को देवघर का न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है. सुबह देवघर के कई इलाके में कोहरा छाया था, जबकि 10 बजे धूप खिली है. धूप होने के बाद भी कनकनी थी, शाम में ठंड बढ़ गयी व पारा तेजी से लुढ़क कर सात पर आ गया. 

मौसम विभाग के अनुसार, पांच जनवरी तक ठंड का असर रहेगा. पांच जनवरी को आसमान में बादल भी छाये रहने की संभावना है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने की संभावना है. चार जनवरी को रात में ठंडी और बढ़ जायेगी. पांच जनवरी के बाद तापमान बढ़ने की संभावना जतायी गयी है. ठंड की वजह से रोजमर्रा के कामकाज में भी असर पड़ा रहा है. शाम में अन्य दिनों के मुकाबले पहले ही बाजार में चहल-पहल कम हो गयी. आठ बजे तक कई दुकानें बंद हो गयी. चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर लोग ठंड से राहत ले रहे थे. जिला प्रशासन से कंबल कई प्रखंडों में भेज दिया गया है, लेकिन वितरण चालू नहीं हो पाया है.

आर्मी से रिटायर होने पर लोगों ने किया स्वागत,जुलूस निकाल कर कुष्ण गोराईं को उसके गांव नावाडीह पहुंचाया


Image 2Image 3

  

बोकारो: चास प्रखंड के नावाडीह पंचायत निवासी कृष्ण कुमार गोराईं के आर्मी से रिटायर होकर बुधवार को घर आने के दौरान तलगड़िया मोड़ में लोगों ने उनका स्वागत किया. स्वागत समारोह के बाद स्थानीय लोगों ने जुलूस निकाल कर उन्हें उनके पैतृक गांव नावाडीह पहुंचाया, जहां भी ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत किया. 

मौके पर सृष्टिधार महतो,अरविंद राय, विमल महतो, मनोज महतो, दिनेश महतो, मनोज रजवार, निमाई महथा, राजू गोस्वामी, विक्की राय, मंतोष राय, शरण गोराईं, महेश्वर गोराईं, गंगाधर रजक, मदन रजक, सुभाष कर्मकार, भागीरथ रजवार, साजन रजक, अबोध महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.

लॉयन्स क्लब ऑफ धनबाद सवेरा ने बरमसिया रिहेबलिटेशन सेंटर में 35 परिवारों के बीच बांटे खाद्य सामग्री
Image 2Image 3

धनबाद :लॉयन्स क्लब ऑफ धनबाद सवेरा ने आज यहां बरमसिया स्थित रिहेबलिटेशन सेंटर में 35 परिवारों के बीच चावल,दाल, आलू,तिलकुट और सेव व केले का वितरण किया ।उल्लेखनीय है कि ये एक कुष्ठ केंद्र है और यहां के लोग इधर नहीं जा पाते हैं।सामान पाकर ये लोगों की खुशी देखते ही बनती थी।उन्होंने कहा कि ये हम लोगों को नए साल का पहिला तोहफा मिला है।

ये कार्यक्रम जोन चैयर पर्सन लायन कमल किरण कौर की माता जी गुरुविंदर कौर वालिया जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम को सफल बनाने जोन चेयरपर्सन कमल किरण कौर,लायन हरदयाल सिंह ढींगरा,अध्य्क्ष आर पी सिंह,गुरविंदर कौर वालिया  ,विनोद भाटिया ,अनमोल रतन सिंह,दिनेश पूरी व हीरालाल की भूमिका अहम रही।
धनबाद : SSP व टुंडी विधायक मथुरा महतो ने बिरहोरों के साथ मनाया नववर्ष
Image 2Image 3

धनबाद: टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो व धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दनन ने बुधवार को तोपचांची के चलकरी में आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के नववर्ष का जश्न मनाया. इस मौके पर जिले के कई आला अधिकारियों ने भी बिरहोर परिवा रों के साथ नए साल की खुशियां बंटीं

विधायक व एसएसपी ने केक काटा और बिरहोर बच्चों को खिलाया. ठंड से बचाव के लिए बच्चों व परिवार के लोगों को ऊनी वस्त्र व कंबल देकर नए साल की सौगात दी. बिरहोर परिवार के लोगों ने कहा कि उनके लिए आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है. मौके पर कई अधिकारी और झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.

विधायक मथुरा महतो ने कहा कि वे आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के साथ नव वर्ष मनाने के लिए यहां आए हैं और उनके साथ जश्न मनाने में खुशी महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल बिरहोर परिवार को खुशी देगा, बल्कि समाज में उनके प्रति एक संदेश भी जाएगा. एसएसपी एचपी जनार्दन ने भी आयोजन की सराहना की. मौके पर मथुरा महतो, एसएसपी एच पी जनार्दन, डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह , पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा, बीडीओ एजाज अंसारी, सीओ डॉ संजय सिंह, इंस्पेक्टर सह तोपचांची थाना प्रभारी डोमन रजक, एडवोकेट राधेश्याम गोस्वामी, जगदीश चौधरी, अकबर अंसारी,अलाउद्दीन अंसारी, लालचंद महतो, मुमताज आलम, दिनेश महतो, विकाश महतो, सहित सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.
धनबाद मंडल बस्ती में जमकर चले ईंट-पत्थर, 10 लोग घायल
Image 2Image 3
धनबाद :जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल बस्ती में गुरुवार की दोपहर जमकर लाठी, डंडे, ईंट व पत्थर चले। जिसमे लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
सर्द हवाओं ने रांची समेत झारखंड के अधिकांश जिलों में ठिठुरन और बढ़ा दी,जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Image 2Image 3

रांची: सर्द हवाओं ने रांची समेत झारखंड के अधिकांश जिलों में ठिठुरन और बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

नए साल के पहले दिन बुधवार को राज्य के 11 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम केंद्र के आंकड़े के अनुसार, गुमला का न्यूनतम पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, रांची का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और अधिकतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

राज्य के विभिन्न हिस्सों में सर्द हवा की औसत रफ्तार चार से पांच किमी प्रतिघंटा रही। आइए जानते हैं अगले तीन दिन प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिम और उत्तरी दिशा से आनेवाली हवाओं का प्रवाह जारी रहा। वहीं कोल्हान क्षेत्र में सुबह के दौरान घना कुहासा छाया रहा। दृश्यता भी एक हजार मीटर की रही। रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की कमी दर्ज की गई। वहीं जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.4 और मेदिनीनगर का 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 राज्य में अधिकताम तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा का 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार बढ़ने से अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रही।

राज्यभर में अगले तीन दिन ठंड कायम रहेगी : रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, रांची समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। पिछले 24 घंटे की तुलना में तापमान काफी नीचे गिरा है। दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे हैं। आनेवाले तीन दिनों के दौरान कनकनी वाली ठंड की स्थिति बरकरार रहने की संभावना है।

 इसके बाद ही कुछ बदलाव के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक रांची का न्यूनतम पारा 10 डिग्री के करीब रह सकता है।

देवघर, बोकारो समेत झारखंड के 10 शहरों में जानिए आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत.

Image 2Image 3

झारखंड में 2 जनवरी 2025 को एलपीजी सिलेंडर की न्यूनतम कीमत 842.50 रुपए और अधिकतम कीमत 862 रुपए है. आज हम आपको बताएंगे कि झारखंड के 10 बड़े शहरों में 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कितनी है.

 राजधानी रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो समेत 10 जिलों के सिलेंडर के दाम क्या हैं, यहां जान लीजिए. रांची,

 धनबाद, गिरिडीह, देवघर और बोकारो में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर 860.50 रुपए में मिल रहे हैं. जमशेदपुर या पूर्वी सिंहभूम जिले के उपभोक्ता को यही सिलेंडर 842.50 रुपए में ही मिल रहा है. चाईबासा में एक सिलेंडर के बदले आपको 843.50 रुपए देने होंगे. हजारीबाग और कोडरमा 2 ऐसे जिले हैं, जहां एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करने वालों को 14.2 किलो के सिलेंडर के लिए सबसे ज्यादा 862 रुपए चुकाने पड़ते हैं.

देवघर, बोकारो समेत झारखंड के 10 शहरों में जानिए आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत.
Image 2Image 3

झारखंड में 2 जनवरी 2025 को एलपीजी सिलेंडर की न्यूनतम कीमत 842.50 रुपए और अधिकतम कीमत 862 रुपए है. आज हम आपको बताएंगे कि झारखंड के 10 बड़े शहरों में 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कितनी है.

राजधानी रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो समेत 10 जिलों के सिलेंडर के दाम क्या हैं, यहां जान लीजिए. रांची,

धनबाद, गिरिडीह, देवघर और बोकारो में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर 860.50 रुपए में मिल रहे हैं. जमशेदपुर या पूर्वी सिंहभूम जिले के उपभोक्ता को यही सिलेंडर 842.50 रुपए में ही मिल रहा है. चाईबासा में एक सिलेंडर के बदले आपको 843.50 रुपए देने होंगे. हजारीबाग और कोडरमा 2 ऐसे जिले हैं, जहां एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करने वालों को 14.2 किलो के सिलेंडर के लिए सबसे ज्यादा 862 रुपए चुकाने पड़ते हैं.
मंईयां सम्मान योजना’ की लाभुकों के लिए खुशखबरी. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाले 2500 रुपए के वितरण की तारीख तय
Image 2Image 3

* ‘मंईयां सम्मान योजना’ की लाभुकों के लिए खुशखबरी. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाले 2500 रुपए के वितरण की तारीख तय हो गई है. हालांकि, कुछ महिलाओं के खाते में यह राशि पहुंच भी गई है, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एकमुश्त 56 लाख महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500-2500 रुपए 6 जनवरी को ट्रांसफर करेंगे. यह कार्यक्रम 28 जनवरी को होने वाला था, लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन की वजह से इस कार्यक्रम को टाल दिया गया है. अब 6 जनवरी को नामकुम के खोजाटोली मैदान से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस योजना की हर लाभुक के खाते में 2500 रुपए ट्रांसफर करेंगे. 26 और 27 दिसंबर 2024 को टेस्ट के तौर पर हर जिले की कुछ महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गई थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की थी समीक्षा बैठक मंईयां सम्मान योजना की बढ़ी हुई राशि के वितरण की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर ली थी. निर्देश दिया था कि कार्यक्रम भव्य होना चाहिए. सभी जिलों से मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों को लाने और ले जाने की व्यवस्था की जाए. रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने नामकुम स्थित खोजाटोली मैदान में जाकर तैयारियों का जायजा लिया था. पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे. मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़कर हुई 2500 हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी. सरकार ने 18 से 50 साल तक की महिलाओं को 1,000 रुपए देना शुरू किया था. चुनाव के पहले सरकार ने वादा किया था कि फिर से सत्ता में लौटे, तो इस राशि को बढ़ाकर 2,500 रुपए कर देंगे. महिलाओं के वोट की बदौलत हेमंत सोरेन की सरकार लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटी. अब सरकार अपना वादा पूरा कर रही है. मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में 1000 रुपये की बजाय ब 2500 रुपए ट्रांसफर करने जा रही है.