तेनुघाट अधिवक्ता संघ के चुनाव हुआ सम्पन्न, पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव फिर से हुए निर्वाचित
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमारतेनुघाट अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो एवं कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव को विजय घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, सहायक सचिव प्रशासन शंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय राकेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद को विजय घोषित किए गए। मालूम हो कि चुनाव में कुल 273 मतदाता में से 263 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया था। अध्यक्ष पद पर कामेश्वर मिश्रा को 151 मत, मदन गोपाल वर्मा को 92 मत, बद्री नारायण पोद्दार को 19 मत मिला और रद्द मत 1 हुआ। उपाध्यक्ष पद पर वेंकट हरि विश्वनाथन को 132 मत, अवध किशोर सिंह को 101 मत, मोहितोष चक्रवर्ती को 23 मत एवं रद्द मत 7 दिया गया। महासचिव वकील प्रसाद महतो को 114 मत, वकील महतो को 76 मत, रमेंद्र कुमार सिन्हा को 72 मत एवं रद्द एक मत हुआ। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर शंकर ठाकुर को 149 मत, सुशील कुमार सिंह को 106 मत एवं रद्द मत 8 हुआ। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर राकेश कुमार को 160 मत, अरुण कुमार प्रसाद को 96 मत एवं रद्द मत 7 दिया गया। कोषाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार श्रीवास्तव को 120 मत, नरेन्द्र कुमार सिंह को 88 मत, गणेश तिवारी को 47 मत, एवं रद्द मत 8 हुआ। उपकोषाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर प्रसाद को 137 मत, महेश ठाकुर को 114 मत एवं रद्द मत 12 हुआ। वहीं इसके पूर्व कार्यकारिणी सदस्य में पांच पद के लिए पांच प्रत्याशी अनील कुमार प्रजापति, धर्मवीर कुमार जयसवाल, शारदा देवी, निरंजन महतो एवं नरोत्तम प्रसाद ने ही नामांकन किया था इस पांचों कार्यकारिणी सदस्य को निर्विरोध विजय घोषित किया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए चुनाव पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव अनील कुमार महतो एवं परमेश्वर मंडल के साथ चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा ने बताया कि सभी विजय प्रत्यासियों की घोषणा कर दी गई है और विजय प्रत्यासियों को पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण सोमवार को कराया जाएगा। वहीं चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने में चुनाव पदाधिकारी बिनोद कुमार गुप्ता, उमेश प्रसाद के साथ मनोज कुमार, मजहर जानी, पंकज कुमार झा, अरुण कुमार सिन्हा, द्वारिका नाथ तिवारी, बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, मो सबीर, मनोज कुमार चौबे, अजय कुमार कपूर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
![]()






बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार ठाकुर मोहल्ला के रहने वाले साधारण परिवार के अभय कुमार शर्मा और सचिन कुमार शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। पिता रंजय शर्मा उर्फ प्यारेलाल एक साधारण सैलून चलाते हैं, जबकि माता रीता देवी गृहिणी हैं।दोनों भाइयों ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के स्कूलों में की। सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।अभय कुमार शर्मा ने आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा पास कर खड़गपुर डिविजन में स्टेशन मास्टर के पद पर नियुक्ति पाई। वहीं, सचिन कुमार शर्मा ने एसएससी जीडी परीक्षा पास कर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) में अपनी जगह बनाई।सफलता पर दोनों भाइयों ने कहा, "सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से हर मंजिल पाई जा सकती है। बच्चों को पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही हर समस्या का समाधान है।पिता रंजय शर्मा ने कहा हमारे बेटों ने यह साबित कर दिया कि छोटे गांव और साधारण परिवार से भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।
तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने अवैध हथियार रखने के आरोप में मनसा मांझी और लालधन मांझी को सिद्ध दोषी पाने के बाद सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। मालूम हो कि वाद के सूचक तत्कालीन पेटरवार थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बयान दर्ज कराया कि 28/11/2016 को अपर पुलिस अधीक्षक अभियान बोकारो संजय कुमार के नेतृत्व में माओवादी के विरुद्ध विशेष अभियान टीम का गठन किया गया था। अभियान के क्रम में चरगी के समीप पहुंचा तो देखा कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में तेजी से जा रहे हैं। उन्हें आवाज देकर रुकने को कहा तो वे लोग दौड़कर भागने लगे। संदेह होने पर अपने सशस्त्र बल के मदद से पीछा कर पकड़ा। पूछने पर अपना नाम मनसा मांझी और लालधन मांझी बताया जो महुवाटांड़ थाना अंतर्गत पुतकाडीह निवासी बताया। पूछने पर बताया कि सोहराय के दिन दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के लेबर को लेवी के लिए चिट्ठी दिए थे। परन्तु ठिकेदार लेवी का रकम देने के लिए कोई पहल नही किया तब हमलोग गोलीबारी करने के उद्देश्य से यहां आए थे। तलाशी के क्रम में मनसा मांझी के कमर में खोसा हुआ एक प्रतिबंधित रिवाल्वर मिला जिसमे दो चक जिन्दा गोली पाया गया। कागजात मांगने पर कागजात नहीं प्रस्तुत किया। साथ ही दूसरे लालधन मांझी की तलाशी लेने पर दाहिना कंधा में टंगा हुआ झोला से भी गोली पाया गया। आरोप पत्र समर्पित होने के बाद मामला स्थानांतरण होकर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी के न्यायालय में आया। न्यायालय में उपलब्ध गवाह एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बहस सुनने के बाद श्री सूर्य मणि त्रिपाठी ने मनसा मांझी और लालधन मांझी को सिद्ध दोषी पाने के बाद सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साहू के ने बहस किया।
पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने ठंड से बचाव के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर छोटे-छोटे बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 712 में 20 बच्चों, केंद्र संख्या 711 में 15 बच्चों और केंद्र संख्या 708 में 15 बच्चों को गर्म कपड़े प्रदान किए गए।मुखिया निहारिका सुकृति ने कहा कि ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बच्चों को गर्म कपड़ों की सख्त जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सभी बच्चों को जल्द से जल्द गर्म कपड़े उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि इस बार सरकार की ओर से मिलने वाला कंबल अब तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसके कारण गरीब परिवारों को ठंड की मार झेलनी पड़ रही है। साथ ही, अभी तक अलाव की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविकाएं विभवारी देवी (मेला टांड), मंजू देवी (कमर टोला), और प्रीति वाला (केवट टोला) मौजूद रहीं।
8 वर्षीय किशोरी के दुष्कर्म के बाद हत्या के 7 महीना बीत जाने के बाद भी हत्यारों की नहीं हुई गिरफ्तारी, लोगों ने थाना प्रभारी से मिल डेढ़ महीने के अपराधी की गिरफ्तारी करने की माँग --- झाड़ियों में मिला था किशोरी का शव --- दर्जनों की संख्या में शामिल थे लोग
झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी एवं गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने सोमवार को पेटरवार स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न खेलों के आयोजन का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि खेलकूद केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों पर भी जोर देना चाहिए। उन्होंने लीला जानकी पब्लिक स्कूल प्रबंधन को इस वार्षिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे क्षेत्र में शिक्षा को नई ऊंचाई देने वाला कदम बताया। पूर्व विधायक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, बल्कि उनकी प्रतिभा को भी पहचान मिलती है।कार्यक्रम में बोकारो जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बबीता देवी ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद व्यस्तता के कारण स्वयं उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने स्कूल परिवार को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों की ओर से पूर्व विधायक बबीता देवी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्कूल प्रबंधन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि वे भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करते रहेंगे।यह वार्षिक आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके संपूर्ण विकास के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित हुआ।
Dec 22 2024, 19:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.7k