मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा में 625 करोड़ रूपये की राशि से अधिक के विकासकार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायपुर- हमारी सरकार के कार्यकाल को 13 दिसम्बर को एक वर्ष पूरे हो जायेंगे। इस अवसर को हम जनादेश परब के रूप में मना रहे हैं। हमने ’’मोदी की गारंटी’’ पर काम करते हुए शपथ लेने के दूसरे ही दिन मंत्रिमंडल में निर्णय लिया और प्रधानमंत्री आवास निर्माण की स्वीकृति दी। हमने आवास से वंचित हमारे प्रदेश के 18 लाख परिवारों को आवास देने के लिए निर्णय लिया। आज भी आवास के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया है। पीएम आवास के हितग्राहियों के पक्के मकान बन रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा के सीएसईबी पूर्व फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज ऊर्जाधानी कोरबा में 625 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया है। यह एक बड़ी राशि हैै और इस राशि से जिले के विकास का और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले को डीएमएफ से बड़ी राशि प्राप्त होती है और इस राशि से जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ अधोसंरचनात्मक विकास में खर्च किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से विवाह के बंधन में बंधने वाले 102 नव दांपत्य जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रहे हैं। 13 लाख से अधिक किसानों के दो साल का बकाया धान बोनस राशि 3716 करोड़ का भुगतान भी किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में सुशासन की दिशा में काम कर रही है और इसके लिए हम वचनबद्ध है। सरकार बनने के बाद पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच जारी है। जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। हमने प्रदेश में सुशासन देने का काम किया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदिवासी समुदाय के लोगों के विकास के लिए बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका में सुधार करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है, इस योजना में छत्तीसगढ़ के 6 हजार 500 गांव भी शामिल है और इस क्षेत्र के परिवारों को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में लागू नई उद्योग नीति के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस नीति से प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति युवाओं, अग्निवीर सहित अन्य युवाओं को लाभ मिलेगा। सिंगल विण्डो सिस्टम से एक जगह से आवेदन करने की सुविधा होगी।
उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है कि इतनी बड़ी 625 करोड़ रूपये की राशि से अधिक की राशि का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है।
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं की खाते में एक हजार प्रतिमाह डाले जा रहे हैं। 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने सरकार के एक साल पूर्ण होने पर कोरबा वासियों को बधाई देते हुए आभार भी प्रकट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी हितग्राहीमूलक योजनाओं से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने हसदेव नदी पर रपटा निर्माण सहित अन्य कार्यों की घोषणा की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की मांग पर जिले में विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने सर्वमंगला हसदेव नदी रपटा सहित, पुरानी बस्ती रानी रोड की ओर एप्रोच रोड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कोरबा मुख्यालय में नया सर्किट हाउस निर्माण, झगरहा में माध्यमिक शाला का हाई स्कूल में उन्नयन और कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डाे में विकास कार्याे के लिए 23 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की।


 
						







 रायपुर-   छत्तीसगढ़ राज्य की विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी सरकार नरेंद्र मोदी के हाथ की कठपुतली बनकर रह गए हैं और प्रदेश का हाल बदहाल है। राज्य में अपराध व नशे का करोबार बढ़ रहा है और माताएं -बहनें असुरक्षित है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार आज जनादेश दिवस मना रही है, लेकिन यह छल दिवस है। भाजपा को जनता ने जनादेश दिया था, लेकिन प्रदेश की जनता के साथ छल हुआ है। दूसरी तरफ बड़ी बेशर्मी के साथ भाजपा सरकार जनादेश परब मनाने में लगी है।
  रायपुर-   छत्तीसगढ़ राज्य की विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी सरकार नरेंद्र मोदी के हाथ की कठपुतली बनकर रह गए हैं और प्रदेश का हाल बदहाल है। राज्य में अपराध व नशे का करोबार बढ़ रहा है और माताएं -बहनें असुरक्षित है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार आज जनादेश दिवस मना रही है, लेकिन यह छल दिवस है। भाजपा को जनता ने जनादेश दिया था, लेकिन प्रदेश की जनता के साथ छल हुआ है। दूसरी तरफ बड़ी बेशर्मी के साथ भाजपा सरकार जनादेश परब मनाने में लगी है।
 
 नारायणपुर-  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है. इस बीच आज दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुआ. इस मुठभेड़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है. घटनास्थल पर अब तक सर्चिंग के दौरान 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें दो महिला माओवादियों का भी शव शामिल है. इस अभियान में 4 जिलों की डीआरजी के साथ एसटीएफ और सीआरपीएफ भी शामिल हैं.
नारायणपुर-  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है. इस बीच आज दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुआ. इस मुठभेड़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है. घटनास्थल पर अब तक सर्चिंग के दौरान 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें दो महिला माओवादियों का भी शव शामिल है. इस अभियान में 4 जिलों की डीआरजी के साथ एसटीएफ और सीआरपीएफ भी शामिल हैं. रायपुर-     छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने "स्पीकर हाउस" के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर CLAT 2025 परीक्षा में सफल हुए प्रदेश के 20 युवाओं को शुभकामनायें व्यक्त कीं। डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में करियर लांचर संस्थान की 29 वर्षों की उत्कृष्ट यात्रा और शिक्षा क्षेत्र में इसके योगदान पर कहा कि इस संस्थान ने रायपुर ने शिक्षा को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखा, बल्कि छात्रों को सशक्त व्यक्तित्व और मजबूत करियर निर्माण की दिशा में प्रेरित किया है।" उन्होंने बताया कि संस्थान ने अब तक 1000 से अधिक छात्रों को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश दिलाकर राज्य और देश का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम में करियर लांचर रायपुर के छात्रों की उपलब्धियों की भी सराहना की गई। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के गौरव, अनन्य तामस्कर को CLAT 2025 में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल करने पर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि ने उनके परिवार और राज्य को गर्व महसूस कराया है।
रायपुर-     छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने "स्पीकर हाउस" के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर CLAT 2025 परीक्षा में सफल हुए प्रदेश के 20 युवाओं को शुभकामनायें व्यक्त कीं। डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में करियर लांचर संस्थान की 29 वर्षों की उत्कृष्ट यात्रा और शिक्षा क्षेत्र में इसके योगदान पर कहा कि इस संस्थान ने रायपुर ने शिक्षा को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखा, बल्कि छात्रों को सशक्त व्यक्तित्व और मजबूत करियर निर्माण की दिशा में प्रेरित किया है।" उन्होंने बताया कि संस्थान ने अब तक 1000 से अधिक छात्रों को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश दिलाकर राज्य और देश का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम में करियर लांचर रायपुर के छात्रों की उपलब्धियों की भी सराहना की गई। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के गौरव, अनन्य तामस्कर को CLAT 2025 में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल करने पर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि ने उनके परिवार और राज्य को गर्व महसूस कराया है। रायपुर-  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, CBI ने आज राजनांदगांव में पूर्व परीक्षा नियंत्रक रही आरती वासनिक से जुड़े एक शख्स के घर पर छापा मारा है और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
रायपुर-  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, CBI ने आज राजनांदगांव में पूर्व परीक्षा नियंत्रक रही आरती वासनिक से जुड़े एक शख्स के घर पर छापा मारा है और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। रायपुर-   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य की जनता के नाम अपने संदेश में कहा है कि 13 दिसम्बर को हमारी सरकार का पहला साल पूरा हो रहा है। हमारा यह पहला साल आप सभी की सहभागिता और विश्वास के साथ विकास के लिए समर्पित रहा। बीते 12 महीनों में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में हम सफलता के साथ लगातार आगे बढ़े हैं। इस दौरान हमने प्रदेश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया और उपलब्धियां हासिल की, हमारी प्राथमिकता में वे लोग रहे जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं।
रायपुर-   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य की जनता के नाम अपने संदेश में कहा है कि 13 दिसम्बर को हमारी सरकार का पहला साल पूरा हो रहा है। हमारा यह पहला साल आप सभी की सहभागिता और विश्वास के साथ विकास के लिए समर्पित रहा। बीते 12 महीनों में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में हम सफलता के साथ लगातार आगे बढ़े हैं। इस दौरान हमने प्रदेश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया और उपलब्धियां हासिल की, हमारी प्राथमिकता में वे लोग रहे जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। रायपुर-   छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई. इस दौरान आयोग ने कई मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. आयोग के सदस्य सरला कोसरिया, लक्ष्मी वर्मा, ओजस्वी मंडावी, और सुदीपिका शोरी ने भी सुनवाई में भाग लिया.
   रायपुर-   छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई. इस दौरान आयोग ने कई मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. आयोग के सदस्य सरला कोसरिया, लक्ष्मी वर्मा, ओजस्वी मंडावी, और सुदीपिका शोरी ने भी सुनवाई में भाग लिया.
   रायपुर-  प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है. इस कड़ी में रायपुर जिले के जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों में आरक्षण की तारीख तय हो चुकी है. रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों के आरक्षण के लिए 17 और 19 दिसंबर तय कर दी है.
रायपुर-  प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है. इस कड़ी में रायपुर जिले के जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों में आरक्षण की तारीख तय हो चुकी है. रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों के आरक्षण के लिए 17 और 19 दिसंबर तय कर दी है.




 रायपुर-  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने राज्य की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार, अपराध और धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही, उन्होंने यह दावा किया कि राज्य सरकार ने उनके द्वारा स्वीकृत सभी कार्यों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा, उन्होंने साय सरकार के एक साल पूरा होने पर आयोजित जश्न और दुबई में कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा में महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर के देखें जाने को लेकर भी सवाल खड़े किये हैं।
   रायपुर-  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने राज्य की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार, अपराध और धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही, उन्होंने यह दावा किया कि राज्य सरकार ने उनके द्वारा स्वीकृत सभी कार्यों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा, उन्होंने साय सरकार के एक साल पूरा होने पर आयोजित जश्न और दुबई में कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा में महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर के देखें जाने को लेकर भी सवाल खड़े किये हैं।
  
Dec 12 2024, 21:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k