*प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत पर कांग्रेस पार्टी नेताओ ने जताई खुशी*
![]()
अयोध्या- कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के वायनाड सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय कार्यालय नेहरू भवन पर पटाखे जलाकर तथा मिष्ठान वितरण करके खुशियां मनाई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे नेता प्रियंका गांधी जी ऐतिहासिक जीत के साथ पहली बार सांसद पहुंची है ,निश्चित तौर पर प्रियंका जी आम आदमी, गरीब ,मजदूर ,दलित और पिछड़े की आवाज लोकसभा में मजबूती के साथ उठाएंगी।पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा वायनाड की जीत और झारखंड की जीत लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की जीत है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, बृजेश रावत कविंद्र साहनी, अशोक कनौजिया उमेश उपाध्याय, बबलू सिंह,चंचल सोनकर आदि उपस्थित रहे।



Nov 23 2024, 18:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k