अवैध जमीन का कब्जा ना खाली कराने पर मंझनपुर कोतवाल को कप्तान ने लगाई फटकार
विश्वनाथ प्रताप सिंह
कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर तहसील व थाना क्षेत्र के बभनपुरवा मंजरा बंधवारजवर गांव निवासी दु:खू पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप के पटटे की भूमि पर पड़ोसी लोगों द्वारा अवैध कब्जा करके भूस्वामी को जान से मारने की धमकी दें रहें थें। घटना गंभीर होने के कारण पीड़ित ने पुलिस अधिकारी को शिकायती पत्र देकर आपबीती बताई। पुलिस अधीक्षक ने मंझनपुर कोतवाल व लेखपाल को 2 दिन के अंदर राजस्व टीम और पुलिस फोर्स के साथ कब्जा हटाने का फरमान जारी कर दिया। बभनपुरवा मजरा बंधवारजवर गांव में भूमि गाटा संख्या 66 पर 100 वर्ग गज आवासीय भूमि का पट्टा दिया। गया हैं।
कई वर्षों बाद भूस्वामी को राजस्व प्रशासन कब्जा दिलाने में नाकाम रहा है। किशन छत्रधारी प्रमोद कुमार फूलचंद पुत्रगण स्वर्गीय छेदीलाल राजू पुत्र रोशन लाल, सीता देवी पत्नी प्रमोद कुमार रीना देवी पत्नी फूलचंद निराशा देवी पत्नी बाबूलाल सुनीता देवी पत्नी राम प्रकाश अभय सिंह नन्हू सिंह पुत्रगण किशन लाल पटटे की जमीन में मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। अवैध कब्जा दारो के खिलाफ पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर राजस्व टीम और पुलिस की लापरवाही का कारण बताया, पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल मंझनपुर को फटकार लगाते हुए। 2 दिन के अंदर राजस्व व पुलिस टीम के साथ अवैध कब्जा खाली कराने का निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा यदि अवैध कब्जेदार कब्जा खाली करने के उपरांत जमीन पर पुन: कब्जा करते हैं। तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

















Nov 22 2024, 15:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k