सरकार की योजनाओं व उसके सफल क्रियान्वय से किसान हुए हैं समृद्धशाली- आलोक सिंह
![]()
अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने साधन सहकारी समिति बघौड़ा अमानीगंज में धान की तौल की शुरूआत की। यह सेंटर धान तौल के लिए कट गया था। आस-पास के किसानों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह से इसकी शिकायत करते हुए पुन: धान तौल प्रराम्भ कराए जाने का अनुरोध किया गया था। शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा प्रयास करके पुन: इस केन्द्र पर धान की तौल प्रारम्भ कराई गई है। धान की तौल प्रारम्भ होने से आस-पास के किसानों को धान की तौल के लिए दूर नही जाना होगा। तौल प्रारम्भ होने से स्थानीय किसानों में प्रसन्नता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने बताया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में किसानों कोे आर्थिक सबल बनाने के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई है। किसान सम्मान निधि से सीधे किसानों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। सरकार की योजनाओं व उसके सफल क्रियान्वय से किसान समृद्धशाली हुए है। उन्होंने बताया कि बघौड़ा साधन सहकारी समिति में धान की तौल बंद होने की शिकायत स्थानीय किसानों द्वारा की गई थी। प्रशासन से वार्ता करके पुन धान की तौल को प्रारम्भ कराया गया है। मौके पर समिति के सचिव सतीश कुमार पाण्डेय सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय किसानों की उपस्थिति रही।





अयोध्या/ अंबेडकरनगर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को अम्बेडकरनगर के कटहरी में विधानसभा उपचुनाव में जनसभा के लिए महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा जान चुकी थी कि वह मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव हारने जा रही है। इसी कारण चुनाव कैंसिल करा दिया है। भाजपा ने सर्वे भी कराया था, जिसमें पार्टी को यह बात पता चल गई थी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यह वही भाजपा है जो वन नेशन वन इलेक्शन कराने का दावा करती है, लेकिन परीक्षा नहीं करा पाती है।

Nov 18 2024, 19:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k