सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान : वाजपेयी ने ही मुझे मुख्यमंत्री बनाया था, अब दाएं-बाएं नहीं
डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एकबार फिर कहा है कि उन्होंने दो बार गलती कर चुके है। स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ने ही पहली बार मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। अब वे दाएं बाएं नहीं करने वाले है। अब उनका बीजेपी से अलग होने का कोई सवाल ही नहीं है।
![]()
दरअसल बीते शनिवार को उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में तरारी और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमलोग 2005 से ही बिहार के विकास में लगे है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई समेत हर क्षेत्र में कार्य हुआ है। केंद्र सरकार से भी अब भरपूर मदद मिल रही है। इससे विकास और तेजी से होगा।
तरारी स्थित खेल मैदान में राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत और रामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत नुआंव प्रखंड के चंदेश गांव में भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने लालू-राबड़ी के शासनकाल की याद दिलाई। कहा कि 2005 के पहले बिहार में जंगल राज था। लोग शाम में डरकर घर से बाहर नहीं निकलते थे। स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती थी। अस्पतालों में इलाज नहीं होता था। बिजली नहीं थी। आने-जाने का रास्ता नहीं था। लेकिन, जबसे हमारे हाथ में बिहार की कमान आई, तब से लगातार विकास हो रहा है। हमलोगों ने सब काम किया।
उन्होंने मुस्लिम समुदाय को आगाह करते हुए कहा कि वे लोग केवल वोट लेने का काम करते थे और हिन्दू-मुस्लिम में झगड़ा कराते थे। 1989 के भागलपुर दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि हम लोगों ने सरकार में आने पर इसकी जांच कराई और दोषियों पर कार्रवाई हुई। पीड़ितों को मदद भी दिलाई। 2006 से कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू कराई और हिन्दू-मुस्लिम का झगड़ा बंद हुआ। इसलिए अब फिर से उन्हें वोट दीजिएगा तो वे लोग गड़बड़ करेंगे। हम लोगों ने सबके लिए काम किया है। चाहे हिन्दू हों या मुस्लिम, अगड़ा हों या पिछड़ा-अतिपिछड़ा, दलित हों या महादिलत, युवा हों या महिला। इसीलिए आज आपके बीच आये हैं। अगले साल विधानसभा चुनाव के पहले सारे काम पूरे कर लिये जायेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने ही मुझे बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था। केन्द्र में मंत्री रहते वे मुझे बहुत मानते थे। तभी से हम भाजपा के साथ बिहार के विकास में लगे हैं। हमसे दो बार गलती हो गई थी। गलत लोगों का साथ लेकर काम किया। बाद में पता चला कि वे लोग हर काम में गड़बड़ करते हैं तो हमने तय कर लिया है कि अब किसी भी प्रकार से दाएं-बाएं नहीं होगा।













Nov 10 2024, 11:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k