देवघर- डढवा नदी छठ पूजा सेवा समिति का उद्घाटन गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने फीता काटकर किया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: छठ पूजा को लेकर आज डढबा नदी के छठ घाट का उद्घाटन करने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे। मौके पर उन्होंने सूर्य मंदिर के फीता काटकर छठ घाट का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में छठ पर्व की उत्साह देखी जा रही है। छठ पर्व शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक है इसके साथ-साथ सभी को छठ की शुभकामनाएं भी उन्होंने दी। और यह भी कहा कि देवघर इकलौता जगह है जहां सूर्य देव की प्रतिमा को स्थापित कर छठ पर्व मनाया जाता है। और उन्होंने कहा यह एक ऐसा पर्व है जहां अमीर गरीब सभी लोग सामान्य हैं और सभी लोग एक ही तरह से पूजा करते हैं। इसके लिए डढ़वा नदी छठ पूजा सेवा समिति को बधाई भी दी डढवा नदी में चारों तरफ छठ पूजा की उत्साह जा रही थी। शाम 5:00 बजे सभी छठ धारी एवं श्रद्धालु भगवान भास्कर को अरग देने में लग गए।
देवघर-निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले मतदाता सूचना पर्ची (VIS) का घर-घर किया जा रहा है वितरण।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  विशाल सागर के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर जिले अंतर्गत 15-देवघर, 13-मधुपुर, 14-सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता पर्चियों का वितरण किया जा रहा है। इस कड़ी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्चियों (VIS) का वितरण मतदाताओं के बीच किया जा रहा है। इसके अलावा मतदाता सूचना पर्ची का वितरण करते हुए बीएलओ द्वारा मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी प्रदान करने, 20 नवंबर मतदान की तिथि बताने, मतदान केन्द्रों पर दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराने का कार्य किया जा रहा है, ताकि, अधिक से अधिक लोगों की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही शहर हो या सुदूर गांव, प्रत्येक मतदाता तक मतदाता पर्ची पहुंचाई जा रही है, ताकि सभी मतदाता अपने बूथ के बारे में जानते हुए जागरुक हो सकें। साथ ही पंद्रह नवम्बर तक शत प्रतिशत मतदाताओं के बीच भीआईएस का वितरण सुनिश्चित करने का निदेश अधिकारी व बीएलओ को दिया गया है। साथ ही अगर किन्हीं मतदाता को सूचना पर्ची प्राप्त नहीं होता है तो वह अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते है या 1950 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
देवघर छठ पूजा को लेकर शाम मे खरना पूजा किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: में छठ महापर्व को लेकर खरना पूजा आयोजित किया गया। जिसे छठव्रतियों के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ रसिया और रोटी को बना कर छठी मैया की आराधना करते हुए पूजा किया गया। छठ व्रतियों ने बताया कि यह नेम निष्ठा के साथ शुद्धता पूर्वक मनाया जाने वाला छठ महापर्व है, यह 36 घंटे का निर्जला उपवास का पर्व है। जिसे हम सभी छठव्रती उपवास व्रत करते हुए छठी मैया का आराधना करते हैं।
और अस्ताचलगामी भगवान सूर्य एवं उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ इस छठ महापर्व का समापन होता है।
देवघर-सिदो कान्हो के वंसज और हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल, एवं 14 विधायक के साथ की गई बैठक।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: सिदो कान्हो के वंसज और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू आज भाजपा में शामिल हो गए।देवघर में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा की मौजूदगी में मंगल मुर्मू भाजपा में शामिल हुए।इस दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सहित संताल परगना के सभी भाजपा प्रत्याशी और विधानसभा प्रभारी मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने पर मंगल मुर्मू ने कहा कि संताल परगना की डेमोग्राफी बदलने के कारण भाजपा में शामिल ही नही हुए पूरे जोरशोर से चुनाव प्रचार प्रसार भी करेंगे।वही हिमंता बिस्वा शर्मा और शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इनके आने से पार्टी को और धार मिलेगी। वही बताते चले की संथाल  परगना के 14 प्रत्याशी के साथ मिलकर हेमंत विशवा शरमा एवं शिवराज सिंह चौहान रविंद्र राय सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बैठक कर सभी प्रत्याशियों को चुनाव को जीतने की गुड रहस्य बताया। वही उन्होंने कहा हीरो के तरह नहीं एक कार्यकर्ता की तरह आम लोगों के पास जाना होगा। यह चुनाव किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जीतना होगा।
देवघर: आर्या हेल्थकेयर का उद्घाटन किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: आर्या हेल्थकेयर का उद्घाटन स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे व ऑल इंडिया मैक्स हॉस्पिटल के पेडिएट्रिक विभाग के हेड डॉ. अनुराग कृष्णा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया गया। मौके पर डॉ. रमन कुमार, डॉ. सौरभ सुल्तानिया व डॉ. सोनाली वर्मा सहित शहर के कई गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे। मौके पर डॉ. रमन कुमार ने बतलाया कि संपूर्ण रूप से इक्युप्ड 36 बेड का यह अस्पताल शहर के प्राइम लोकेशन पर स्थित है। अस्पताल में चौबीसों घंटे लैबोरेट्री सपोर्ट, एक्स-रे के अलावा डायग्नोस की सुविधा उपलब्ध है। डॉ. रमन कुमार ने बतलाया कि खासकर न्यू बॉर्न चाइल्ड के केअर की विशेष सुविधा उपलब्ध है। डॉ. रमन ने यह भी कहा कि यह अस्पताल झारखंड का पहला अस्पताल है जहां वयस्क होने वाले बच्चे में हार्मोनल डिजीज का उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। ज्ञात हो कि इस अस्पताल के एमडी डॉ. रमन कुमार संथाल परगना के रेप्युटेड एंड वेल नोन पेडिएट्रिक हैं जिन्होंने चार दशक से देवघर में अपनी सेवा दे रहे हैं। डॉ. रमन ड्युटी के प्रति प्रतिबद्धता, समर्पण व सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं। डॉ. सोनाली वर्मा, एमबीबीएस, एमडी (पेडिएट्रिक यूसीएमएस दिल्ली), पीडीसीसी (इंडोक्राइनोलॉजी, एसजीपीजीआई, लखनऊ) जो झारखंड का पहला पेडिएट्रिक एंड एडोलेसेन्ट इंडोक्राइनोलॉजिस्ट है। जिनकी सेवा यहां उपलब्ध है। इसके अलावे डॉ. सौरभ सुल्तानिया, एमबीबीएस (जेन. सर्जरी, आईजीएमसी) जो संथाल परगना का पहला पेडिएट्रिक नियोनेटाल सर्जन है, जो कि अपनी सिनसियरिटी, डेडिकेशन, इस सेवा में काफी नॉलेज रखते हैं। इनकी भी सेवा यहां उपलब्ध होगा।
देवघर- विधानसभा चुनाव को लेकर देवघर उत्पाद विभाग की छापेमारी।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला में आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अधीक्षक उत्पाद, देवघर के निर्देशानुसार अवैध शराब के उत्पादन एवं बिक्री के रोकथाम हेतु छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में *सारवां* थाना अंतर्गत *बिशनपुर*,*सारठ थाना* अंतर्गत *जोगिया- टिकुर* व *देवीपुर थाना* अंतर्गत *बांदरचुवां* में स्थित अवैध महुआ चुलाई शराब निर्माण एवं अवैध शराब बिक्री स्थलों को ध्वस्त किया गया। छापामारी के क्रम में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य अवैध महुआ चुलाई शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त फरार व्यक्ति को चिन्हित कर संबंधित के विरुध्द विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी। जप्त प्रदर्श का विवरण निम्न है:- 1.जावा महुआ - 200.00 Kg 2.अवैध महुआ चुलाई शराब - 60.00 लीटर 3.विदेशी शराब - 03.750 लीटर 4.बियर- 07.500 लीटर किया गया।
देवघर-भाजपा प्रत्याशी ने किया प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: विधानसभा चुनाव को लेकर  आँसिस गार्डन बाजला चौक में शनिवार को प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन देवघर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी नारायण दास एवं जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता गौरी शंकर शर्मा ने किया। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन से पहले वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजा पाठ किया गया। उसके बाद नारियल फोड़ व फीता काट कर किया। मौके पर उन्होंने दूर दराज के विभिन्न बूथों से आए कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्याशी नहीं बल्कि कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं और जब जीत होती है तो एक -एक कार्यकर्ताओं की जीत होती है और मुझे पूरा यकीन है हमारे कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि मैं प्रत्येक दिन क्षेत्र का भ्रमण कर रहा हूं और मैं देख रहा हूं कि जनता ने झारखंड में परिवर्तन का मूड बना लिया है।
और इस बार भाजपा सरकार बनना तय है और कहा कि कार्यकर्ताओं व आम लोगों में जिस प्रकार का जोश दिख रह है, उससे साफ है कि देवघर विधानसभा में एक बार फिर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच देवघर विधानसभा क्षेत्र में बीते 10 सालों में किये गए विकास कार्यो को लेकर पहुंच रहे हैं। क्षेत्र की जनता को विकास योजनाओं की जानकारी देंगे। तत्कालीन भाजपा सरकार में देवघर में एयरपोर्ट एम्स अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड, आदि का निर्माण कराया गया। कई पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण हुआ। देवघर विधानसभा क्षेत्र में एक अरब से ज्यादा की लागत से पूल पुलिया का निर्माण हुआ है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पावर ग्रिड और आधा दर्जनों से अधिक सब स्टेशन का निर्माण कराया गया। और कई सड़क पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। गांव गांव में पक्की सड़क का जल बिछाया गया। पुल पुलिया का निर्माण कराया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी , महामंत्री अधीर चंद्र भैया संतोष उपाध्याय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े रीता चौरसिया , देवघर विधानसभा प्रभारी अशोक उपाध्याय, प्रवासी प्रभारी देवघर विधानसभा विकास प्रसाद सिंह लोजपा के जिला अध्यक्ष कुमार सौरभ जदयू जिलाध्यक्ष सतीश दास आजसू के जिला अध्यक्ष आर्दश लक्ष्य पूर्व जिला अध्यक्ष नवल राय राजीव रंजन सिंह अजय सिंह चंद्रशेखर खवाड़े तुफान महथा बबलू पासवान आदि थे।
देवघर-हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करे सरकार : डॉ अनिल सुलभ बिहार साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: 2 नवंबर। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष साहित्यकार डॉ अनिल सुलभ के देवघर आगमन पर स्थानीय साहित्यकारों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन मदर्स टच प्ले स्कूल के प्रांगण में किया गया। सर्वप्रथम सर्वेश्वरदत्त द्वारी और प्रो रामनंदन सिंह ने आगत अतिथि का सम्मान पुष्पगुच्छ और शॉल देकर किया। संचालन कर रहे कवि गीतकार अनिल कुमार झा ने डॉ सुलभ से स्थानीय साहित्यकारों का परिचय कराया। डॉ सुलभ ने बातचीत के क्रम में हिंदी की वर्तमान स्थिति की चर्चा की आज हिंदी राष्ट्रभाषा है न पूर्णतः राजभाषा। हिंदी को सरकार राष्ट्रभाषा घोषित करे। उसके बाद उमाशंकर राव उरेंदु, रविशंकर साह, सर्वेश्वर दत्त द्वारी, अनिल कुमार झा और डॉ शंकर मोहन झा ने अपनी प्रतिनिधि काव्य रचनाएं सुनाई। कथाकार प्रशांत कुमार सिन्हा ने भी कहानी लेखन की अपनी प्रक्रिया बताई। धन्यवाद ज्ञापन आनंद लॉ के संचालक एडवोकेट अमन अमिताभ ने किया। अवसर पर उपर्युक्त के अलावा लेखक प्रसन्न कुमार चौधरी, पत्रकार शत्रुघ्न प्रसाद, आभास आदि उपस्थित थे।
देवघर-सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन का किया गया आयोजन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: विधानसभा आम चुनाव, 2024 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता में आज दिनांक 01 नवंबर 2024 को समाहरणालय सभागार में मतदान हेतु उपयोग में ली जाने वाली मशीनों का सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन रेंडमाइजेशन सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। इसके अलावा विधानसभा आम चुनाव, 2024 के प्रथम रेंडमाइजेशन के पश्चात बीयू 1863, सीयू 1431, भीभीपैट 1617 हैं। वही रेंडमाइजेशन की एक प्रति सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित विभाग व कोषांग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
देवघर- विधानसभा चुनाव को लेकर तीन विधानसभा देवघर, सारठ, मधुपुर, से कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनकी जानकारी देवघर उपायुक्त ने दी।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: समाहरणालय के सभागार में देवघर उपायुक्त विशाल सागर ने प्रेस वार्ता करके बताया मधुपुर-13 से 17 प्रत्याशी ने नामांकन किया था जिसमें से दो प्रत्याशी आज अपना नाम वापस लिया शेष 15 प्रत्याशी मधुपुर से चुनाव मैदान में है। वहीं अगर बात करें सारठ-14 विधानसभा से 18 प्रत्याशी ने नामांकन किया था। जिसमें से एक प्रत्याशी का नाम रिजेक्ट किया गया है। सारठ से अब 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अगर हम बात करें देवघर-15 की तो यहां से 8 प्रत्याशी ने अपना नामांकन किया था। जिसमें से एक प्रत्याशी का नाम रिजेक्ट किए गए हैं। टोटल 7 प्रत्याशी देवघर से चुनाव मैदान में भाग आजमाएंगे। वहीं अगर हम बात करें चुनाव को लेकर तो देवघर के पांच इंटर स्टेट चेक पोस्ट लगाए गए हैं। जहां चेकिंग के दौरान काफी राशि बरामद हुई है देवघर उपायुक्त विधानसभा चुनाव पर अपनी पहली नजर बनाए हुए हैं ताकि चुनाव निष्पक्ष हो।