राजनीतिक सलाहकार के रुप में कामयाब रहे पीके की बिहार विस उपचुनाव में अग्नि परीक्षा, अपनी पार्टी के लिए क्या कमाल कर पाएंगे प्रशांत किशोर !
डेस्क : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) अब राजनेता बन गए हैं। पीके का 'जन सुराज' अभियान 2 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर एक राजनीतिक दल में बदल गया। इसके साथ ही 'जन सुराज' का पहला इम्तिहान बिहार के चार विधान सभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में होने जा रहा है। प्रशांत किशोर पहले की घोषणा कर चुके हैं कि उनकी पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं उससे पहले, पीके बिहार में होने वाले चार विधानसभा सीटों के उपचुनावों में अपनी पार्टी की ताकत का आंकलन करने के लिए चुनाव मैदान में कूद गए है।
जन सुराज ने बिहार विधान सभा के चार सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में अपना प्रत्याशी दिया है। बेलागंज से मोहम्मद अमजद, इमामगंज से जितेन्द्र पासवान, रामगढ़ से सुशील कुमार सिंह और तरारी से किरण सिंह को पीके ने अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।
बिहार की इन चार सीटों में दो सीट बेलागंज और रामगढ़ राजद का गढ़ माना जाता है। जबकि इमामगंज और तरारी में एनडीए की अच्छी पकड़ है। अब ऐसे में पीके का सीधा मुकाबला राजद और जदयू के प्रत्याशी से होने वाला है।
रामगढ़ सीट पर पीके केी पार्टी के लिए कड़ी चुनौती हो सकती है। यह सीट राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का गढ़ मानी जाती है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उनके बेटे सुधाकर सिंह इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सुधाकर सिंह के हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बक्सर से जीत दर्ज करने के बाद यह सीट खाली हुई है।
वहीं बेलागंज सीट पर पिछले तीस सालों से राजद का कब्जा रहा है। यह सीट राजद के सुरेन्द्र यादव के लोकसभा चुनाव जीतने से खाली हुई है। सुरेन्द्र यादव का लंबे समय तक इस सीट पर कब्जा रहा है। इसबार उनके बेटे विश्वनाथ कुमार सिंह राजद की टिकट पर चुनाव मैदान में है। वहीं जदयू ने यहां पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को चुनाव मैदान में उतारा है। मनोरमा देवी की छवि भी एक बाहुबली नेता की है। हालांकि प्रशांत किशोर जिस मोहम्मद अमजद को अपना प्रत्याशी बनाया है उनकी छवि भी बाहुबली की है।
इमामगंज सीट वर्तमान केन्द्रीय मंत्री व हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी के लोकसभा चुनाव जीतने से खाली हुई है। यहां से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर जीतन राम मांझी की बहू चुनाव मैदान है। मांझी की इस क्षेत्र पर अपनी अलग पकड़ है। ऐसे में जन सुराज जितेन्द्र पासवान के लिए के जीत का रास्ता आसान नही होगा।
तरारी विधान सभा क्षेत्र पर जदयू और माले दोनो की अच्छी पकड़ रही है। यहां से दोनो के प्रत्याशी जीत हासिल करते रहे है। ऐसे में जन सुराज प्रत्याशी किरण सिंह को अच्छी टक्कर मिलेगी।
यह यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशांत किशोर जो अबतक दूसरी पार्टियों के लिए रणनीति बनाकर उन्हे जीत दिलाने का काम करते रहे है उनकी रणनीति इस उपचुनावों में उनकी अपनी ही पार्टी के लिए कितनी कारगर साबित होती है और जन सुराज पार्टी राजद और जद(यू) जैसे दिग्गजों को कितना टक्कर दे पाती है। यदि इस उपचुनाव मे जनसुराज के दो प्रत्याशी भी जीत हासिल कर लेते है तो अगले वर्ष 2025 के विधान सभा चुनाव में बिहार के दिग्गज पार्टियों के लिए चिंता विषय बन सकता है।








डेस्क : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ की आज मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरूआत हो गई। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय व्रत करने का विधान है। आज मंगलवार को छठ व्रती गंगा नदी में स्नान के बाद भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर नहाय-खाय का प्रसाद बनाएंगे। व्रती अरवा चावल, चना दाल, कद्दू की सब्जी और आंवले की चटनी आदि का भोग भगवान को लगाकर प्रसाद के रूप में उसे ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही वे चार दिवसीय महापर्व अनुष्ठान का संकल्प लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासन को छठ घाटों पर सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। बीते सोमवार को उन्होंने छठ महापर्व के मद्देनजर जेपी सेतु घाट-दीघा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बैरिकेडिंग, घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल से छठ महापर्व शुरू हो रहा है। प्रशासन छठ घाटों पर सारी व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहे। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखें। छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की कोई कोताही न हो। छठ घाटों तक छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए सुगम व सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था कराएं ताकि छठ व्रतियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। छठ घाट के निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री ने जेपी सेतु घाट-दीघा घाट पर आयोजित गंगा उत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। निरीक्षण के दौरान नगर विकास व आवास मंत्री नितिन नवीन, पटना की मेयर सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, सीएम के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, निगम के आयुक्त अनिमेश परासर मौजूद थे।

Nov 06 2024, 09:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.7k