माँ काली की पूजा अर्चना कर राज सिन्हा ने लिया आशीर्वाद। समिति के सदस्यों ने राज सिन्हा का ढोल नगाड़े के साथ किया स्वागत।
धनबाद। भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने माँ काली के पूजा अर्चना में शामिल होकर माँ काली का आशीर्वाद लिया। वही विभिन्न पंडालों के समिति के सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। पूजा अर्चना कर प्रशाद ग्रहण किया। भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने कहा की आप सबों का यह प्यार मेरे ऊपर ऐसे ही बना रहे। वहीं कहा की कोयलांचल वाशियो पर मां काली की कृपा दृष्टि बनी रहे।
डीएस क्लोनी, मनईटांड़ स्थित डुमरियाटांड, काली मंदिर मनईटांड़, भूली ए ब्लॉक, सेंट्रल कॉलोनी बी ब्लॉक भूली, दास तोला पांडरपाला, कोर्ट क्वाटर, हीरापुर हटिया इन सभी जगहों पर धनबाद प्रत्याशी राज सिन्हा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही समिति के सदस्यों ने कहा कि धनबाद में प्रत्याशी ऐसा ही चाहिए जो एक बुलावे पर खड़ा हो जाय। ओर कहा तक राज सिन्हा की बात है, यह हर समय जनता के बीच रहने वाले है।
मौके पर अमरेंद्र सहाय, अशोक कुमार, संजय कुशवाहा, सिसम राऊत, स्वपन कश्यप, दिनेश दीवान, सुबीर साव, मौसम सिंह, मोंटी सिंह, विजय सिंह, मिंटू सिंह, विजय रजक, संकट मोचन पाण्डेय, ऋषभ राज, अम्बर कलश, सूरज पासवान, मानस रंजन पाल, जीतेन्द्र प्रसाद, रंजन यादव, हुलास दास, सतीश दास, भगीरथ दास, रंजम दास, सावित्री देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

धनबाद। भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने माँ काली के पूजा अर्चना में शामिल होकर माँ काली का आशीर्वाद लिया। वही विभिन्न पंडालों के समिति के सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। पूजा अर्चना कर प्रशाद ग्रहण किया। भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने कहा की आप सबों का यह प्यार मेरे ऊपर ऐसे ही बना रहे। वहीं कहा की कोयलांचल वाशियो पर मां काली की कृपा दृष्टि बनी रहे।





धनबाद विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में भाजपा प्रत्याशी माननीय राज सिन्हा जी का पूर्ण समर्थन और यथाशक्ति सहयोग किये जाने के निहितार्थ जगजीवन नगर स्थित उनके आवास पर आज दिनांक 29.10.24 को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (कॉपीराइट) के दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए धनबाद जिला समिति के द्वारा आयोजित एक आवश्यक बैठक में संभावित रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। सर्वप्रथम माननीय राज सिन्हा जी को महामंत्री, जिला समिति, चि. विकास कुमार के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उक्त बैठक में रांची से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डा. सी. बी सहाय ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज से जुड़े प्रत्याशी विशेष को एकजुट होकर विजय सुनिश्चित करना अब समय की मांग है। महासभा के चुनावी दौरा के क्रम में जामताड़ा से पहुंचे प्रदेश महामंत्री निकेश लाल ने वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा कि हमें अपने आस-पास के लोगों के साथ मिल-बैठकर इसके माहौल बनाना होगा। बैठक में उपस्थित डा. पी.सी.एल. दास ने यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। चि. जितेन्द्र सिन्हा ने भी अपनी सहमति प्रदान की। राष्ट्रीय कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चि. प्रकाश कुमार सिन्हा ने मतदान तक अपनी सक्रियता को बनाये रखने का संकल्प लिया और उनके द्वारा शाल देकर ट्रस्ट की ओर से राज सिन्हा जी को सम्मानित किया गया। इसी बीच प्रधान संपादक चि. रंजन श्रीवास्तव के निर्देश पर ट्रस्ट की पत्रिका प्रतिध्वनि का वितरण किया गया। मंच संचालन चि. सुनील सिन्हा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य सहित शशिभूषण लाल, विकास सिन्हा, सभापति लाल कर्ण, पूनम श्रीवास्तव, अशोक सिन्हा, डी पी लाल, राज सहाय जी, चि. अजय कांत सिन्हा जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
धनबाद : मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2024 के नामांकन के अंतिम दिन सिंदरी विधानसभा से 6, निरसा से 5, धनबाद से 7, झरिया से 3, टुंडी से 12 एवं बाघमारा 7 विधानसभा से प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
39 निरसा विधानसभा के लिए समाजवादी पार्टी के विजय कुमार, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अशोक कुमार मंडल, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के बुद्धेय मुर्मू तथा निर्दलीय उम्मीदवार मोतीलाल सोरेन एवं मोहम्मद इस्लाम अंसारी ने निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
40 धनबाद विधानसभा के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के अजय कुमार दुबे, लोकहित अधिकार पार्टी के मोहम्मद मुर्तजा आलम तथा निर्दलीय उम्मीदवार राम विनय सिंह, कैलाश कुमार बाउरी, उमेश पासवान, रूबीना नाज तथा मोहम्मद फैसल खान ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
41 झरिया विधानसभा के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के मोहम्मद रुस्तम अंसारी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के अनिल बाउरी एवं निर्दलीय उम्मीदवार सद्दाम हुसैन ने निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
धनबाद:मंगलवार टुंडी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विकास महतो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस नामांकन में उनके साथ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय, पूर्व सांसद पीएन सिंह मौजूद थे।नामांकन करने के बाद विकास महतो ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि टुंडी विकास के मामले में पिछड़ा है। पानी बिजली सड़क जैसे ज्वलंत मुद्दे के साथ पलायन, विस्थापन जैसे बड़े मुद्दे भी हैं।
धनबाद:धनबाद फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल बाँसफोर को झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन का संयुक्त सचिव घोषित किया गया। इस अवसर पर झारखंड फेसिंग एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव कुमार बिट्टू , अध्यक्ष अर्चित आनंद, सचिव जय कुमार सिन्हा , रिस्टर्निंग ऑफिसर बिनय कर्ण,जेओए ऑब्जर्वर सुरेश कुमार,झारखंड खेल विभाग से देवेंद्र कुमार के साथ-साथ धनबाद फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव विजय शंकर विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष कृष्णा बाँसकोर एवं अमर बाउरी उपस्थित थे।
धनबाद/रांची :श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (श्रीराम फाइनेंस) देश के अग्रणी फाइनेंस कम्पनियों में सुमार है जोकि पिछले 50 सालों से लोगों का विश्वास जीतते आ रही है। देश भर में श्रीराम फाइनेंस की तीन हजार से अधिक शाखाएं हैं और करीब पंद्रह सौ रूरल ब्रांच हैं।
धनबाद: सोमवार को धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन के द्वारा 2024 के सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा के पंडाल विधुत साज सज्जा और थीम पंडाल पर बनाए गए अपने सदस्य के बीच जिले भर के 60 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सदस्यो को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
धनबाद: मेमको मोड़ समाहरणालय के समीप E1 इलेक्ट्रिक वन मल्टी-ब्रांड स्कूटर शोरूम में धनतेरस के अवसर पर शानदार ऑफर की घोषणा की है। अपनी पसंदीदा इलेक्ट्रिक स्कूटी एस्प्रिंटो, बैट्रे, शीमा, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रिक वन पर 5000 रुपयों तक की नकद छूट दी गई है।
धनबाद: धनबाद के बाघमारा से कांग्रेस नेता रहे रोहित यादव को टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे रोहित यादव ने आज अपने समर्थकों के साथ बाघमारा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया।
Nov 03 2024, 18:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.4k