पीठासीन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण
Image 2Image 3
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कोडरमा के आदेशानुसार विधान सभा चुनाव 2024 को सफलतापूर्वक संचालित कराने के लिए पीठासीन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण उप विकास आयुक्त ऋतुराज के निदेशन में सम्पन्न हुआ।इस प्रशिक्षण का मॉनिटरिंग प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी DSE अजय कुमार एवं सहायक नोडल पदाधिकारी कृष्णमूर्ति प्रसाद तथा सन्नी दयाल शर्मा के द्वारा किया गया। 8 कमरों में चल रहे 125 मतदान दल को पूरे दिन 10 बजे से 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया।प्रथम सत्र में सभी पोलिंग पार्टी को डमी प्रपत्र,पीठासीन की हस्तपुस्तिका एवं लिफाफे वितरित कर सभी फॉर्म पीपीटी के माध्यम से भरवाए गए एवं उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जबाब देकर संतुष्ट किया गया। सभी को पीडीएमएस एप्प की जानकारी दी गई एवं डाउनलोड कराया गया।द्वितीय सत्र में मॉक पोल ईभीएम सीलिंग एवं संचालन के तरीकों को बताते हुए सभी पोलिंग पार्टी से हैंड्स ओन प्रैक्टिस करवाए गए। उसके उपरांत वालंटियर्स के कार्य मतदान दिवस के दिन कतार प्रबंधन के बारे में बताया गया साथ ही एक मिनट में दो वोट कराने की तकनीकी जानकारी दी गई।उसके बाद आई एल एम एस एप्प के द्वारा टेस्ट लिया गया।कक्षो में उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया एवं सभी को स्वतंत्र ,निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदान कराने के आवश्यक तकनीक की जानकारी देते हुए बताया गया कि हर हाल में मॉक पोल डाटा को CRC करके डिलीट कर देना है।तब सीलिंग की प्रक्रिया करनी है।सभी प्रपत्र सही सही भरना है। प्रशिक्षकों सुदीप सहाय,अश्विनी तिवारी,चौरसिया मनोज ,सत्यजीत हिमवान अनंत मिश्र,राजेश्वर पांडेय ,दिलीप बर्णवाल संजय सुमन, ,उमेश सिन्हा ,रामचन्द्र ठाकुर आदि ने अलग अलग कमरों में प्रशिक्षण दिया।व्यवस्था में प्रेम नारायण मेहता,युगल कुमार आदि ने योगदान दिया।
सुभाष यादव के पक्ष में पत्नी, बेटी और बेटा ने चलाया जनसम्पर्क, जनता से कोडरमा की तरक्की के लिए मांगा समर्थन
Image 2Image 3
राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के पक्ष में शुक्रवार को मरकच्चो प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। अभियान के नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने किया। राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के पक्ष में उनकी धर्मपत्नी लालती देवी,पुत्र नीतीश कुमार यादव,पुत्री आयुषी यादव ने जेल का बदला वोट देने की अपील की।उन्होंने कहा कि सुभाष प्रसाद यादव की सेवा-समर्पण का भाव हमेशा के लिए है। उनके दिल मे कोडरमा के लिए हज़ारो ख्वाहिशें है। उन सपनों को पूरा करने के लिए सुभाष प्रसाद यादव को विधायक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा जनता समस्याओं से घिरी है, लेकिन यहां के सत्ता पर काबिज़ लोगों ने जनता के लिए कोई काम नही किया। वक़्त बदलाव का है और तरक्की की राह को मजबूत बनाने की है। मौके पर विजय सिंह,जेएमएम के दिवाकर तिवारी, सरफराज नवाज खान, मनिंदर राम, राजेश पासवान, नारायण दास,राजू रविदास, कैलास यादव, प्रयाग यादव, सुभाष यादव, भुनेश्वर यादव,जनार्दन यादव, गोविंद यादव समेत गठबन्धन के नेता मौजूद थे।
जनता ही मेरी स्टार प्रचारक -शालिनी
Image 2Image 3
कोडरमा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने जनसंपर्क अभियान में झोंकी ताकत झुमरी तिलैया कोडरमा मे 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए झुमरी तिलैया के कई प्रमुख क्षेत्रों में दौरा किया। जिसमे असनाबाद, इंदरवा बस्ती, आजाद मुहल्ला, तिलैया बस्ती, गीता क्लिनीक, नरेश नगर, फुटानी चौक, बिशुनपुर दुर्गा मण्डप, कोरियाडीह, डोईयाडीह, माइका नेट, गुमो समेत अन्य इलाकों का दौरा करते हुए शालिनी गुप्ता ने लोगों से अलमारी छाप पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी जीत क्षेत्र के विकास और नई संभावनाओं के द्वार खोलने की दिशा में एक नई गाथा लिखेगी।शालिनी गुप्ता ने दिवाली के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, अलमारी छाप पर आपका वोट क्षेत्र की अलमारी को समृद्ध करेगी । माइका उद्योग और क्रेशर जैसे उद्योग को विकास के नए आयाम हमारे प्राथमिकता में होंगे। हम कोडरमा में रोजगार के अवसर सृजित कर पलायन को रोकने की दिशा में कार्य करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि कोडरमा के वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर "JH12" से शुरू होता है, और ईवीएम में उनका क्रमांक भी 12वां है। यह संयोग कोडरमा की जनता और उनके बीच की गहरी कड़ी को दर्शाता है। उन्होंने 13 तारीख को भारी संख्या में घरों से बाहर आकर मतदान करने की अपील की और कहा कि जनता की एकता ही क्षेत्र में विकास, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा की बेहतरी और रोजगार सृजन की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।इस दौरान जनसंपर्क के विभिन्न इलाकों में लोगों का उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर शालिनी गुप्ता का स्वागत ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ किया गया। क्षेत्र की जनता ने उन्हें समर्थन का आश्वासन देते हुए कहा कि परिवर्तन की इस लड़ाई में वे अपना मूल्यवान वोट देकर उनका साथ देंगे। शालिनी गुप्ता ने जनता से आशीर्वाद की अपेक्षा करते हुए कहा कोडरमा की जनता ही मेरा परिवार है और उनका समर्थन ही मेरी ताकत। जनता ही मेरे स्टार प्रचारक हैं।
महिला मोर्चा की एक बैठक बसुधंरा गार्डन कोडरमा लखिबागी मे संपन्न
Image 2Image 3

भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला महिला मोर्चा की एक बैठक बसुधंरा गार्डन कोडरमा लखिबागी मे संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सुनीति सेठ ने किया। बैठक मे राष्ट्रीय महिला प्रभारी डा़ पदमा विपन्न, प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी तथा प्रदेश प्रभारी सुचिता सिंह, उपस्थित हुई। डॉ पदमा विपन्न ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार निकम्मी , एवं भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार है इसे झारखंड से उखाड़ फेंकना है और भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनानी है कोडरमा के प्रत्याशी डॉ नीरा यादव को रिकॉर्ड मतों से जीताकर भेजें। प्रदेश मंत्री विनीता ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो सबसे पहले गोगो दीदी योजना आएगी और सभी महिलाओं को ₹2100 दिया जाएगा। गैस सिलेंडर ₹500 में और 1 साल में दो सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है और बाबूलाल मरांडी के हाथों को मजबूत करना है। सुनीति सेठ ने जिला पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्षों को कहा कि आप सभी अपने-अपने पंचायत एवं वार्डों में जाकर मैं पंचपरण है वह जाकर मतदाताओं को बताएं और अपने पक्ष में मतदान कराकर भारी मतों से जीत की हैट्रिक बनानी है। बैठक मे सावित्री देवी पुर्व प्रमुख सह जिला महिला उपाध्य्क्ष, नगर अध्यक्ष रीता लोहानी झुमरी तिलैया , कुसुम देवी डोमचांच अध्यक्ष सतगांवा अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष कंचन देवी डोमचांच नगर उपाध्यक्ष कलावती देवी, सावित्री देवी नगर मंत्री सतगांवा, सरीता देवी मंडल अध्यक्ष सतगांवा, डोमचांच मंडल महा मंत्री उर्मिला देवी, पुर्व नगर अध्यक्ष रेखा भदानी, लीना देवी नगर चुनाव प्रभारी, सीता देवी , बेबी देवी आदि उपस्थित हुई
राजद ने चलाया जनसम्पर्क अभियान,पत्नी, बेटी और बेटे ने संभाली कमान
Image 2Image 3
विरोधी पार्टियों का मंसूबा नही होगा सफलकोडरमा। 19,कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबन्धन समर्थित राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के पक्ष में गुरुवार को विभिन्न जगहों पर जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। प्रत्याशी के पक्ष में उनकी धर्मपत्नी ललिता देवी,बेटी आयुषी और पुत्र नीतीश यादव ने जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी श्री सुभाष प्रसाद यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास,गरीब गुरबो का उद्धार,जनकल्याण सहित जनहित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा गया कि विरोधी पार्टियां जानबूझकर और षड्यंत्र के लिए तहत फंसाने का प्रयास कर रही है।लेकिन उनके मंसूबे कभी भी सफल नही होंगे। लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है और राजद भारी मतों से हासिल करेगी।जनसम्पर्क अभियान में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।अभियान में राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव, अवधेश प्रसाद यादव, डॉ जावेद अख्तर, रामबचन यादव,अनवारुल हक़, अर्चना देवी,गणेश दास, दीपक यादव, वीरेंद्र पासवान,महेंद्र यादव, आरके मिश्रा, अर्जुन पासवान, कन्हाई यादव, महेश यादव, टुकलाल यादव,बिनोद यादव, विजय यादव, अमरजीत कौर समेत कई लोग मौजूद थे।
KODERMA कोडरमा विधानसभा 2024 के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का हुआ आवंटन व EVM पर क्रम संख्या
Image 2Image 3
KODERMA कोडरमा विधानसभा 2024 के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का हुआ आवंटन व EVM पर क्रम संख्या 1.नीरा यादव - भाजपा ( कमल फूल) 2.प्रकाश अंबेडकर - बहुजन समाज पार्टी ( हाथी ) 3.सुभाष यादव - राजद ( लालटेन) 4.गालीब मंसूरी - निर्दलीय ( बाल्टी) 5.कामेश्वर महतो - निर्दलीय (चारपाई ) 6.महेन्द्र प्रसाद यादव - निर्दलीय ( सेव ) 7.योगेन्द्र कुमार पंडित - निर्दलीय ( कढ़ाई ) 8.राजेश राज - निर्दलीय ( हेलमेट) 9.रीतलाल प्र०सिंह- निर्दलीय ( ऑटो रिक्शा ) 10.रौनक कुमार यादव - निर्दलीय ( कैंची ) 11.देवेन्द्र प्रसाद वर्मा - निर्दलीय ( गैस सिलेंडर ) 12.शालिनी गुप्ता - निर्दलीय ( अलमीरा) 13.सुनिल कुमार सिन्हा - निर्दलीय ( फूलगोभी)
विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
Image 2Image 3
कोडरमा : चेचाई, चाराडीह स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में दिवाली के शुभ अवसर पर इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिसमें भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव हाउस के सभी बच्चों ने भाग लिया। भगत सिंह हाउस के बच्चों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित रंगोली बनाकर जिलेवासियों को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। वहीं सुखदेव हाउस ने प्रभु श्री राम के चित्र को रंगोली में उकेर कर सभी को उनके आदर्शो को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इधर राजगुरु हाउस ने देश में बढ़ते बलात्कार की घटनाओं को अपने रंगोली में स्थान देते हुए देशवासियों से ऐसे जघन्य अपराध न दोहराने की भावुक अपील किया। तीनों हाउस के रंगोली को सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि दिवाली के अवसर पर रंगोली बनाना हमारे संस्कृति का अभिन्न अंग है। युवा पीढी इस परंपरा को और मजबूती आगे बढ़ाएं। सभी लोग एक-एक दिया ईश्वर के नाम और एक-एक दिया देश के सुरक्षाबलों के नाम का जरूर जलाएं। इसमें समाज में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी। और ऐसे रंगोली के चित्रण से जहां एक ओर भक्तिमय माहौल बनता है वहीं दूसरी ओर समाज को कई संदेश जाता है। इस प्रतियोगिता में राजगुरु हाउस ने प्रथम स्थान, सुखदेव हाउस ने द्वितीय स्थान एवं भगत सिंह हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में प्राचार्या राधेश्याम पंडित सह निदेशिका खुशबू गुप्ता शिक्षक राहत अली, चंदन कुमार चौधरी, उत्तम कुमार, अनुपम कुमार दास, राजीव रंजन कुमार, अशोक कुमार राणा, मोहम्मद एमएस एवम शिक्षिका रानी देवी, रिंकी देवी, सुचित्रा सिन्हा, आरती गुप्ता, मनीषा प्रजापति, द्रक्षा प्रवीण इत्यादि उपस्थिति थे।
शालिनी गुप्ता ने कोडरमा में किया जनसंपर्क, जनता से मांगा समर्थन
Image 2Image 3
बुधवार को कोडरमा विधानसभा चुनाव में उतरी निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने जनसंपर्क अभियान के तहत मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर, बरियारडीह, डोगोडीह, लालुडीह, नावाडीह, तोलखार, बकासपुरा, दरदाही, तेलोडीह, योगीडीह, सोनेडीह, कादोडीह और मुर्कमनाय जैसे गाँवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जनता से आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त किया। शालिनी गुप्ता का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।जनता को संबोधित करते हुए शालिनी गुप्ता ने कहा कि वह उनकी बेटी, बहन और बहू की तरह हैं और उन्हीं के समर्थन से वह क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार और पलायन रोकने का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि कोडरमा को वह औद्योगिक रूप से विकसित क्षेत्र बनाएंगी ताकि रोजगार यहीं पर उपलब्ध हो सके और युवाओं को पलायन न करना पड़े।गुप्ता ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में क्षेत्र में शिक्षा का विकास करना शामिल है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर पुस्तकालय, किताबें, कंप्यूटर और वाई-फाई सुविधाओं के साथ अध्ययन का शांत माहौल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को उच्च पदों पर चयनित होने का अवसर मिले। उन्होंने जेजे कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने का भी आश्वासन दिया।उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से आह्वान किया कि 13 नवंबर को उन्हें क्रम संख्या -12 अलमारी छाप पर अपना बहुमूल्य मत देकर एक नई दिशा में क्षेत्र का विकास करने का मौका दें।
नीरा यादव के पक्ष में रिकॉर्ड मत से जीत का मिल रहा रुझान
Image 2Image 3

हुए विकास कार्यों के बदले मैं मांग रही हूं आपसे वोट : डॉ नीरा यादव


  बुधवार को विधायक डॉ नीरा यादव ने डोमचांच प्रखंड अंतर्गत कई गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया और अपने पक्ष में अर्थात भाजपा के पक्ष में वोट करने का आशीर्वाद मांगा। जन संपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी देखी गई। नीरा यादव ने बंगाई काराखूंट बगड़ो बगरीडीह, धुआंडीह, मसमोहना, असनाबाद, कटाही, निमाडीह, कुंडीधनवार,बच्छेडीह, खरखार, धरगांव, फुलवरिया आदि क्षेत्रों का दौरा किया। ग्रामीणों ने नीरा यादव के कार्यों को सराहा और कुछ आवश्यक जनहित योजनाओं को जीत के बाद आगे कार्यकाल में प्राथमिकता के आधार पर उन्हें करने को कहा। छूटे आवश्यक जनहित कार्यों को उन्होंने करने का आश्वासन दिया। नीरा यादव द्वारा अनुशंसित पुल,पुलिया,कॉलेज, बड़े बड़े सड़कें, कोल्ड स्टोरेज को देखते हुए हर गांवों में एकतरफा समर्थन नीरा यादव के तरफ मिलते हुए देखा गया। जन संपर्क अभियान में डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, परमेश्वर यादव, संजीव यादव, नरेश ठाकुर, शिवलाल सिंह, प्रिंस सिंह,सुनील पंडित, कुलदीप राम, बैजनाथ यादव, सुरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, सौरभ कुमार, सचिन यादव, शिशिर सिंह, संजय प्रसाद, कारू सिंह, कैलाश यादव, अर्जुन यादव, सरयू दास, मुंशी पासवान, भीम ठाकुर, नकुल कुमार शर्मा, परमेश्वर शर्मा, निरंजन सिंह, होरिल राम, मनोज कुमार, भोला राम, प्रकाश यादव, शिवशंकर यादव, गंगाधर गोप, महेंद्र मोदी, किशोर यादव, शंकर सोनी, गोपाल यादव, अशोक यादव आदि सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने सुरक्षित यातायात हेतु जागरूकता अभियान चलाया
Image 2Image 3
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में माय भारत कार्यक्रम की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक संचालित दीवाली विथ माई भारत कार्यक्रम के अंतर्गत इंदरवाटांड़ के के ग्रामीणवासियों को सुरक्षित यातायात के नियमों से अवगत कराया एवं वाहन चालको को सुरक्षित यातायात से संबंधित जानकारी साझा किए। *इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मृदुला भगत ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को यातायात के नियमों पालन अवश्य करना चाहिए जिससे हम सभी हमेशा सुरक्षित रहेंगे।* *राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी समन्वयक सौरभ शर्मा ने सुरक्षित यातायात के विभिन्न पहलुओं एवं भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया।* कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2024- 26 के प्रशिक्षु ,सहायक प्राध्यापक सीताराम यादव , अनिल दास, आदि एवं शिक्षिकेत्तर कर्मचारी सुचित कुमार ,सुधीर साव ,दीपक पांडे, आलम मुख्तार ,ओंकार, विवेक जॉन मुर्मू आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा की देखरेख को संपन्न किया गया।