देवघर- स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के तहत बिग बाजार मॉल में मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से फ्लैस मॉब जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों के युवा मतदाताओं एवं विभिन्न डांस ग्रुप ने फ्लैस मॉब कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। साथ की फ्लैस मॉब डांस के माध्यम से 20 नवम्बर को अपने घरों से निकलकर मतदाताओं को मतदान करने का आग्रह किया। इसके अलावे फ्लैस मॉब कार्यक्रम के दौरान निर्वाची पदाधिकारी 15-वि०स०नि०क्षे० सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार द्वारा मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक करने में आप सभी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। आगामी 20 नवम्बर को मतदान के दिन वोट देने के लिए अपने आसपास अपने मित्रों को प्रेरित करें, ताकि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही सभी को वोटर हेल्पलाइन एप, सी विजिल एप के अलावा वोटर हेल्पलाईन नंबर 1950 से जुड़ी जानकारी से सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, मीडिया व स्वीप कोषांग के कर्मी आदि उपस्थित थे।
देवघर-कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय देवघर में फर्स्ट टाईम के साथ युवा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव, 2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-26.10.2024 को स्वीप कार्यक्रम के तहत कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय देवघर के सभागार में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवा मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ की कार्यक्रम के दौरान सभी ने अपने-अपने युवा साथियों के साथ-साथ अपने परिजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने का शपथ लिया। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान सभी ने भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपने परिजनों और अपने युवा साथियों को जागरूक करने का संकल्प लिया। आगे सभी को बताया गया कि कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने 20 नवम्बर को मतदान के प्रति जागरुक करना और निष्पक्ष होकर मतदान करने को लेकर प्रेरित करना है।
देवघर-एग्जिट पोल पर रहेगा प्रतिबंध।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान के दौरान एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही जारी आदेश में निर्देश दिया गया है कि कोई भी प्रिंट या टीवी मीडिया 13 नवंबर की सुबह 7 बजे से 20 नवंबर की शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल को ना तो छाप सकती है और ना ही टीवी पर चला सकती है। ================== *#TeamPRD(Deoghar)*
फुटबॉल प्रतियिोगिता में शामिल सभी टीमों ने मतदान के प्रति अपने परिजनों को जागरूक करने का लिया शपथ।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव, 2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-24.10.2024 को स्वीप कार्यक्रम के तहत सारठ विधानसभा अन्तर्गत गोपीबांध मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवा मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ की कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों ने अपने युवा साथियों के साथ-साथ अपने परिजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने का शपथ लिया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सभी ने भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपने परिजनों और अपने युवा साथियों को जागरूक करने का संकल्प लिया। आगे सभी को बताया गया कि कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने 20 नवम्बर को मतदान के प्रति जागरुक करना और निष्पक्ष होकर मतदान करने को लेकर प्रेरित करना है। इसके फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान कचुआबांक की टीम विजेता एवं जमुआसोल की टीम को उप विजेता घोषित किया गया।
देवघर: नामांकन के पहले दिन 13-मधुपुर विधानसभा से 05, 14-सारठ विधानसभा से 03 एवं 15-देवघर विधानसभा से 01 नामांकन पत्र खरीदे गये।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  विशाल सागर ने जानकारी दी कि विधानसभा चुनाव, 2024 के तहत आज दिनांक-22.10.2024 को 15-देवघर विधानसभा से 01, 13-मधुपुर विधानसभा से 05 एवं 14-सारठ विधानसभा से 03 नामांकन फॉर्म खरीदा गया। ज्ञात हो कि नामांकन पत्रों को दाखिल करने एवं क्रय करने के लिए समय पूर्वाह्न 11 बजे से 3 बजे अपराह्न तक निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके अलावे सरकारी अवकाश के दिन नामांकन की प्रक्रिया नहीं की जा सकेगी। *इसके अलावा देवघर जिला अन्तर्गत दूसरे चरण के तहत 20 नवम्बर को सुबह 7ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है।
देवघर-झारखंड विधानसभा चुनाव, दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, देवघर जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।दो चरणों मे होने वाले चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना आज जारी कर दी गयी है।देवघर जिला अंतर्गत सारठ,मधुपुर और देवघर विधानसभा क्षेत्र का भी आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गया है। समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने जानकारी देते हुए बताया की आज से 29 अक्टूबर तक तीनों विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया जाएगा।30 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगा। और 1 नवंबर को नाम वापसी के बाद बचे उम्मीदवारों को सिंबल अलॉट कर दिया जाएगा।उपायुक्त ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को मतदान सुबह 7 से 3 बजे तक निर्धारित है। सुबह 7 बजे से डेढ़ घंटा पहले मॉक ड्रिल किया जाएगा।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग और अक्षम सहित 40 प्रतिशत दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग का इंतज़ाम किया जाएगा।इक्छुक मतदाता बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 20 भर कर जमा करवा सकते हैं।पूरी तरह गोपनीयता उनके मताधिकार का रखा जाएगा।उपायुक्त ने देवघर जिला में इस बार रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत होने की उम्मीद की है। *तीनों विधानसभा में इतने इतने वोटर है* 18 लाख 37 हज़ार 560 देवघर जिला की जनसंख्या है।इनमें से 11 लाख 20 हज़ार 613 मतदाता है।जिनमे 5 लाख 78 हज़ार 69 पुरूष,5 लाख 42 हज़ार 531 महिला जबकी 13 की संख्या में थर्ड जेंडर मतदाता है।वही जिला में 1245 मतदान केंद्र है।बात अलग अलग तीनों विधानसभा क्षेत्र की करें तो सुरक्षित देवघर विधानसभा क्षेत्र संख्या 15 में कुल 460 मतदान केंद्र है।विधानसभा की जनसंख्या 6 लाख 29 हज़ार 477 है इनमें से 4 लाख 36 हज़ार 621 मतदाता है।इस विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 26 हज़ार 161 है महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 10 हज़ार 448 है जबकी 12 की संख्या में थर्ड जेंडर वोटर है।अब जिला के दूसरे विधानसभा सारठ की बात करें इसकी जनसंख्या 4 लाख 91 हज़ार 385 है।यहाँ 376 मतदान केंद्र है जहाँ 3 लाख 16 हज़ार 173 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।इनमें पुरूष मतदाता 1लाख 61 हज़ार 939 और महिला मतदाता 1 लाख 54 हज़ार 233 है जबकी इस क्षेत्र में 1 थर्ड जेंडर मतदाता भी है।वही झारखंड का हॉट सीटों में से एक माना जा रहा देवघर जिला का मधुपुर विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या 5 लाख 70 हज़ार 982 है।जिनमे 3 लाख 67 हज़ार 888 ही मतदाता है।इन मतदाताओं में 1 लाख 89 हज़ार 985 पुरुष और 1 लाख 77 हज़ार 903 महिला मतदाता है।जबकी इस क्षेत्र में 409 मतदान केंद्र बनाया गया है।
देवघर- जरमुंडी से कांग्रेस विधायक एवं मंत्री रहे बादल पत्र लेख को फिर से कांग्रेस पार्टी ने बनाया जरमुंडी विधानसभा प्रत्याशी।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जरमुंडी के झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही सभी को जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने देवघर जिला कांग्रेस की ओर से शुभकानाऐं दीं। मुंनम संजय ने कहा फिर से बरसेगा बादल। देवघर जिला में पड़ने वाला एकमात्र जरमुंडी सीट से पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक तथा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता बादल पत्रलेख को पार्टी आलाकमान द्वारा पुनः उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ सभी केंद्रीय तथा प्रदेश के नेताओं का आभार व्यक्त किया। देवघर जिला में पड़ने वाले एक मात्र कांग्रेस कोटा का सीट जरमुंडी तथा गठबंधन के मधुपुर,सारठ तथा देवघर विधानसभा से अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए देवघर जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पुरे जोश एवं तन्मयता से लग जाने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए हमारे कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ेंगें। बहुत जल्द ही गठबंधन के सभी घटक दलों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पुरे प्रदेश के माहौल तथा आमजनों के उत्साह से स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है कि पुनः राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। राज्य की जनता ने मन बना लिया है। इनके आगे किसी का कुछ नहीं चलने वाला है। उक्त आशय की जानकारी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया।
देवघर- बिहार पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुंचे देवघर बाबा बैजनाथ की पूजा एवं प्रेस से हुए रूबरू।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव आज पहुंचे देवघर जहां उन्होंने सत्संग आश्रम के शताब्दी समारोह में शिरकत की उसके बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे जहां स्थानीय पुरोहितों ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना कराया। उसके बाद पप्पू यादव सीधे झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय पहुंचे। और मीडिया से मुखातिब होते हुए कहां की झारखंड में चुनाव हो रहा है इस चुनाव में जनता मूड बना ली है। दोबारा फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी क्योंकि हेमंत सोरेन ने जितनी वादा अगले चुनाव में किया था। वह सभी वादे जनता के घर तक पहुंचा दिया गया है। वहीं भाजपा सिर्फ नफरत और झारखंड सरकार को अस्थिर करने में 5 साल गुजार दी पहले तो भाजपा सरकार बनाना चाह रही थी। लेकिन इसमें सफलता नहीं पाने पर ईडी द्वारा झूठे केस में फंसा कर हेमंत सोरेन को जेल भिजवाने का काम किया। लेकिन विषम परिस्थिति में भी इंडिया गठबंधन एकजुट रही और जनता के हित में काम करते रही। साथ ही सांसद ने बताया कि हेमंत विश्व शर्मा बार-बार झारखंड आकर गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। जो यहां की जनता देख रही है और आने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन फिर से सरकार मजबूती के साथ बनाएगी।
देवघर-बैद्यनाथ पांडा कीर्तन मंडली के द्वारा मासव्यापी अखंड हरी नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन बाबा मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के बाबा मंदिर पूर्व द्वारा स्थित श्री बैद्यनाथ पांडा कीर्तन मंडली के द्वारा मासव्यापी अखंड हरी नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन 18 अक्टूबर से लेकर 16 नवंबर तक बाबा मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। जिसको लेकर आज भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें नौ कीर्तन मंडली के द्वारा भजन कीर्तन करते करते हुए पूरे शोभायात्रा में भक्ति का वातावरण बनाया वहीं बीच में देव झांकी में भगवान गणेश लक्ष्मी कार्तिकेय माता पार्वती व कृष्णा के रूप में अनेक कलाकारों ने भाग लेकर झांकी की प्रस्तुति की शोभायात्रा में आगे आगे बैंड बाजा ढोल नगाड़ा व झंडा लेकर धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो का नारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया गया। जिसमें बैद्यनाथ लेने चांदनी चौक शिक्षा सभा चौक एसबी राय रोड होते हुए टावर चौक और वहां से वापस आजाद चौक बड़ा बाजार होते हुए बाबा मंदिर में शोभा यात्रा का समापन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में श्री बैद्यनाथ कीर्तन मंडली के सदस्यों के अलावे सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। श्री बैद्यनाथ पांडा कीर्तन मंडली के महामंत्री विनोद दत्त द्वारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अखंड हरी नाम संकीर्तन महायज्ञ 240 प्रहार 30 दिन और रात किया जाएगा इस दौरान बाबा मंदिर प्रांगण में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर मंच से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन संध्या में आयोजित किया जाएगा इसके बाद दैनिक भजन संध्या कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रस्तुत की जाएगी जिसमें देश के अनेक प्रसिद्ध गायक भाग लेंगे और भजन कीर्तन प्रस्तुत करेंगे साथ ही संत महात्माओं द्वारा प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा।
देवघर में मिथिलांचल का पर्व कोजागरा धूमधाम से मनाया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: मिथिला की खुशबू अब झारखंड में मिल रही है इसी कड़ी में आज बचपन प्ले स्कूल में मिथिला मंच की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर कोजागरा का पर्व का आयोजन मदर्स टच स्कूल के प्रांगण में किया गया। जहॉं सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।सभी ने लक्ष्मी जी की पूजा की ,आरती और भजन -कीर्तन भी किया।साथ ही सबको करवा चौथ की बधाई भी दी। इस पर्व को लेकर  महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिली मिथिलांचल के लोग शरद पूर्णिमा को यह पर्व धूमधाम से मानते हैं। और इस पर्व के मौके पर उपस्थित महिलाऐ रूपा श्री, गुड्डी झा,पूनम झा, रीना झा ,बबीता झा, सरस्वती झा ,अनीता केसरी, प्रेम तारा, सविता गुप्ता ,डॉ• मंजूषा झा एवं रीता चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। और पूजा समाप्त होने के बाद सब महिलाएं एक दूसरे को इस पर्व की बधाई दे रही थी।