अधिकारी कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली को अद्यतन करें, नई ऊर्जा व सोच के साथ जिले के विकास हेतु तत्परता से करें काम: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्राथमिकता से पहुँचाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करने एवं उनके समस्याओं का निराकरण कर उन्हें राहत पहुचाने हेतु निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा में संसाधनों की कोई कमी नही है। यहां हर क्षेत्र में कार्य करने की संभावनाएं असीम है। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों का काम अपग्रेड हो गया है। आप सभी अधिकारी कर्मचारी भी अपनी कार्यप्रणाली को अद्यतन करें एवं नई ऊर्जा व सोच के साथ जिले को विकास की दिशा में ले जाने के लिए तत्परता से काम करें।
समीक्षा बैठक में वाणिज्य, उद्योग, व्यापार एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ अरविंद पीएम, कुमार निशांत, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत व नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने सभी शासकीय कार्यालयों में साफ सफाई एवं व्यवस्थित रख रखाव, नगरीय निकायों में प्रकाश व स्वच्छता की पूर्ण व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, सड़को की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन योजना लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री आवास, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं की बेहतर क्रियान्वयन हेतु सभी अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के लिए कहा। अधिकारी के फील्ड में जाने से आपकी टीम कार्य करने के प्रति सचेत होती है। इसके साथ ही आपको योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत पता चलती है। फील्ड जाने पर कार्यों में गति आएगी और समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने सभी शासकीय कार्यालय परिसर के अंदर व बाहर स्वच्छता व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं फाइलों के व्यवस्थित रख रखाव हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही आमजनो से सम्मानजनक व्यवहार कर उन्हें संतोष दिलाने की बात कही। उन्होंने सभी नगरीय निकायों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इस हेतु सार्वजनिक शौचालयों, सड़कों व नालियों की सफाई, शहर में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों को स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को विशेष प्रयास करने निर्देशित किया।
राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने सभी लंबित राजस्व प्रकरणों को गम्भीरता से निराकृत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण होने से आमजनो को राहत मिलता है। इस हेतु सभी अधिकारी राजस्व प्रकरण के निराकरण में प्रगति लाएं। उन्होंने सभी पटवारियों को मुख्यालय में रहने एवं आमजनों का कार्य पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को न्यायालयों में किसानों की समस्याओं को समझने और उन्हें पूरी सहूलियत प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। जिससे उनका काम समय पर हो एवं उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने जिले में चल रहे सभी सड़क निर्माण व मरम्मत एवं अधोसरंचना निर्माण कार्याे को समयावधि में पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के नगरीय निकाय व ग्रामीण क्षेत्र की पीडब्ल्यूडी सड़क, पीएम सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़कों के मरम्मत कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने के लिए कहा। इस हेतु सभी कार्याे के निविदा का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से जिम्मेदारी तय कर कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। सभी गांवों में गुणवत्तापूर्ण कार्य होना चाहिए। साथ ही पंचायत सर्टिफाइड होने के बाद जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जल महोत्सव मनाया जाए एवं जल के बचाव के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करें।
श्री साव ने शहरी एवं ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिछड़े परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने में अपनी महती भूमिका निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी इन योजनाओं के महत्व को गंभीरता से समझें एवं अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। प्रभारी मंत्री अरुण साव को जिले में किए जा रहे विकास कार्याे की जानकारी देते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का आमजनों को लाभ पहुचाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सतत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीएमएफ मद से जिले के सभी शासकीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी एवं आश्रम छात्रावासो में जलावन हेतु गैस सिलेंडर व रिफलिंग की व्यवस्था की गई है। जिले के 100 टॉपर बच्चों को रायपुर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में नीट व जेईई की तैयारी के लिए भेजा गया है।
एसपी श्री तिवारी ने विभागीय कार्याे की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा अपराधियों के मन में कानून का डर एवं जनता के अंदर विश्वास बढाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिले में नशीली दवाओ, अवैध शराब के परिवहन भंडारण एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु सतर्कता से कार्यवाही की जा रही है। सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने ब्लेंक स्पॉट और दुर्घटनाजन्य क्षेत्रो में बैनर पोस्टर व स्पीड ब्रेकर बनाया जा रहा है। बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर नियमित रूप से चलानी कार्यवाही किया जा रहा है।

रायपुर- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्राथमिकता से पहुँचाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करने एवं उनके समस्याओं का निराकरण कर उन्हें राहत पहुचाने हेतु निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा में संसाधनों की कोई कमी नही है। यहां हर क्षेत्र में कार्य करने की संभावनाएं असीम है। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों का काम अपग्रेड हो गया है। आप सभी अधिकारी कर्मचारी भी अपनी कार्यप्रणाली को अद्यतन करें एवं नई ऊर्जा व सोच के साथ जिले को विकास की दिशा में ले जाने के लिए तत्परता से काम करें।


रायपुर- आदिम जाति विकास विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया गया है. विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक संचालक, सहायक संचालक, उपायुक्त सहित मंडल संयोजक को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है.





रायपुर- रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक सोलह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 23 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से आकाश शर्मा, शक्ति सेना (भारत देश) से सविता बंजारे, निर्दलीय शेख जैनब बेगम, हैदर भाटी, राधेश्वरी गायकवाड़ ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024 का शुभारंभ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारवान् बनाने और भारतीय संस्कृति से जोड़ने में विद्या भारती द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव में नई पीढ़ी के बच्चे अपने सांस्कृतिक गौरव से परिचित होंगे। साथ ही वे संस्कारवान् भी बनेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की घोषणा की।

रायपुर- उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव आज कोरबा के दर्री रोड स्थित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्या बाई होलकर ने पूरे भारत के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए। कुओं और सड़कों का निर्माण कराया। काशी विश्वनाथ में शिवलिंग स्थापित किया। उन्होंने बेटी, बहू, मां, कुशल प्रशासक और सेनापति का दायित्व बखूबी निभाया। इंदौर में 28 साल के शासन में उन्होंने सांस्कृतिक विरासत की नींव डाली। लोक कल्याण के अनेक कार्य किए। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और कटघोरा के विधायक प्रेमचंद पटेल भी लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में शामिल हुए।



रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के कर्मचारियों को अधिकतम 12 हजार रूपए के बोनस की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के मुख्यालय में छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह घोषणा की। उन्होंने पावर कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए कैश लेस हेल्थ स्कीम भी लॉन्च की।





रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनता को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देने तथा उन्हें लाभान्वित करने के लिए कई सुधार कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और जनता के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ’सुगम ऐप’ का शुभारंभ किया गया है। इस ऐप को 21 अक्टूबर से लागू किया गया, जिसके बाद से राज्य में 1200 से अधिक रजिस्ट्री की जा चुकी हैं।
रायपुर- योग के बराबर कोई शक्ति नहीं है। योग के माध्यम से हम जीवन की सभी कमियों को दूर कर सकते हैं। योग के द्वारा शरीर, मन, बुद्धि, विचार, व्यवहार व जीवन सबको अपने नियंत्रण में लाया जा सकता है। उक्त बातें महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुधवार को 65वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय तुलसी बाराडेरा में तीन दिवसीय योग शिविर उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में योग से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है। प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सकता है। शारीरिक रोग सरल तरीके से दूर किए जा सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी साहस एवं निष्ठा से अपना कर्तव्य निभा रहे जवानों की प्रशंसा की। विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य पर डटे रहने वाले जवानों को छत्तीसगढ़ महतारी की ओर से अभिनंदन किया तथा सी. आर.पी.एफ. कैम्प में योगाभ्यास शिविर के आयोजन को सराहना की।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत बनाने में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। खेती-किसानी को आधुनिक बनाने के साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाना छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से धान की खेती के साथ-साथ आमदनी बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन, पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले एवं प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।




Oct 23 2024, 22:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1