जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन : आत्मानंद स्कूलों के निर्माण कार्य में विलंब करने पर ठेकेदारों पर 45 लाख से ज्यादा की पेनाल्टी
मुंगेली- कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर संबंधित ठेकेदारों के विरूद्ध लगभग 45 लाख रुपए से अधिक का पेनाल्टी शुल्क लगाया गया है. वहीं तय समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने पर आगे भी पेनाल्टी शुल्क लगाने की चेतावनी दी गई है.
बता दें कि कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल लालपुर थाना, सरगांव, मोतिमपुर, पथरिया और लोरमी के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्माण कार्य में धीमी प्रगति के कारण की जांच करते हुए अनुबंधित ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता पी. एल. पडवार ने बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लालपुर थाना के निर्माण हेतु 11 फरवरी 2023 को कार्यादेश जारी कर 11 माह में कार्य को पूर्ण करने के लिए अनुबंधित किया गया था, लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा आज दिनांक पूर्ण नहीं किया गया है। विलंब के लिए पेनाल्टी के तौर पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 10 लाख 23 हजार 661 रूपए का विलम्ब शुल्क लगाया गया है। वहीं ठेकेदार को 31 जनवरी 2025 तक कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा गया है।
इसी तरह स्वामी आत्मानंद स्कूल सरगांव के निर्माण हेतु 15 मई 2023 को कार्यादेश जारी कर 14 अप्रैल 2024 तक कार्य पूर्ण करने अनुबंधित किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध 09 लाख 22 हजार 453 रूपए पेनाल्टी शुल्क लगाने की कार्यवाही की गई है और 31 मार्च 2025 तक कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा गया है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल मोतिमपुर के निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध 13 लाख 21 हजार रूपए पेनाल्टी लगाया गया है और 31 मार्च तक कार्य को पूर्ण करने कहा गया है. स्वामी आत्मानंद स्कल पथरिया के निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध 08 लाख 42 हजार रूपए के पेनाल्टी शुल्क लगाकर कार्य को 26 फरवरी 2025 तक पूर्ण करने की चेतावनी दी गई है. इसी तरह स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी के निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध 04 लाख 27 हजार रुपए पेनाल्टी लगाते हुए 05 फरवरी 2025 तक काम को पूरा करने कहा गया है.

मुंगेली- कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर संबंधित ठेकेदारों के विरूद्ध लगभग 45 लाख रुपए से अधिक का पेनाल्टी शुल्क लगाया गया है. वहीं तय समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने पर आगे भी पेनाल्टी शुल्क लगाने की चेतावनी दी गई है.
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। तरक्की और सुशासन का ये सफर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में भी नजर आ रहा है। । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रहे है। इसी क्रम में राज्य के चार नवीन मेडिकल कालेजों के भवन के लिए निविदा जारी कर दी गयी है।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित शस्त्र पूजन में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की और मां भगवती की आराधना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री सुरक्षा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय गुरु दर्शन मेले में शामिल होने बलौदाबाजार के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की बधाई दी. सीएम ने कहा, आज विजयदशमी है. सभी को दशहरा की बहुत-बहुत बधाई. ये पर्व असत्य में सत्य की जीत का पर्व है. आज शस्त्रों की पूजा करने की परंपरा है. आज हमने शस्त्रों की पूजा की. पुराने सालों में भी राजा महाराजा शस्त्रों की पूजा करते थे।




रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर में संकल्प दुर्गोत्सव समिति द्वारा सजाए दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को महानवमीं पर्व की बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और संजय श्रीवास्तव, नवीन मार्कण्डेय, राजेश गुप्ता सहित संकल्प दुर्गोत्सव समिति के सदस्य व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,प्रबुद्ध लेखक और सांसद डॉ.राम मनोहर लोहिया की 12 अक्टूबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहिया जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन अन्याय के खिलाफ़ लड़ने के लिये समर्पित कर दिया । लोहिया जी ने विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक सुधारों की वकालत की जिसमें जाति व्यवस्था का उन्मूलन, भारत की राष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी को मान्यता और नागरिक स्वतंत्रता का मज़बूती से संरक्षण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लोहिया जी को उनकी प्रखर देशभक्ति और लोककल्याणकारी विचारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
रायपुर- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा शहर की बहुप्रतिक्षित मांग ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड जुनवानी चौक तक सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि-पूजन किया। इस 4.20 किलोमीटर उन्नयन कार्य के लिए 11 करोड़ 6 लाख 78 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि कवर्धा में हाईटेक बस स्टैण्ड के निर्माण के बाद इस सड़क की उपयोगिता काफी बढ़ गई थी, जिससे इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा था। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन करने की आवश्यकता थी जिससे आवागमन की सुविधा और बेहतर हो सके। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर लोगों के बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए नवरात्र के पावन अवसर पर शहर वासियों को बड़ी सौगात दी है।
उ
प मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय के नेतृत्व में कबीरधाम जिले सहित कवर्धा-पंडरिया का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में साय सरकार बनने के बाद सभी विकास कार्य अब तेजी से किया जा रहा है, मोदी गारंटी के तहत किए गए वादे को भी पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैण्ड जुनवानी तक बनने वाली यह सड़क मार्ग शहर के विकास और यातायात व्यवस्था के सुधार में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय व्यापार और आम जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन से न केवल यातायात की समस्या का समाधान होगा, बल्कि शहर के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। इससे यातायात सुगम होने से समय की बचत होगी और यात्रियों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और आसान बनेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से आसपास के क्षेत्रों से शहर में आवागमन आसान होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सभी बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंचे और यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Oct 12 2024, 16:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1