आमस प्रखंड क्षेत्र में धूम धाम से मनाया जा रहा दशहरा का पर्व
आमस प्रखंड क्षेत्र में धूम धाम से मनाया जा रहा दशहरा का पर्व

आमस:- आमस प्रखंड क्षेत्र में दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर घरों व प्रतिष्ठानों पर पूजा अर्चना की जा रही है। दशहरे पर बहनों ने भाइयों के कानों पर नौरते रखकर उनके स्वस्थ जीवन व खुशहाली की कामना की। नवरात्री के नौ दिन के पश्चात दसवें दिन दशहरा पर्व मनाया जाता है। दशहरा पर्व पर भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। इसलिये इसे विजय पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। इस पर्व को सभी सनातन धर्मावलम्बी अपने घर में पूजन कर मनाते है। जिसके तहत आमस के ताराडीह, बुधौल,सिमरी,रामपुर,आमस, चंडिस्थान, सहित दर्जनों स्थानों पर नौरात्रि में नौ रूप का पूजा अर्चना कर शुख शांति का कामना किया जा रहा।ताराडीह पूजा समिति के द्वारा दसवीं के दिन मेला का आयोजन किया गया जहां पूजा समिति से सदस्यों के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से मेला संपन्न करने को लेकर दर्जनों सदस्य उपस्थित रहेंगे।इस मौके पर हीरा लाल,बिट्टू यादव,अखिलेश सिंह,त्रिपुरारी कुमार,विक्रम कुमार,मनोज साव,निरंजन सिंह,रूपेश कुमार,अलकरी भुईयां,डिंपल सिंह,विजय यादव, बसीर खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
हम नेता ने रेगनिया स्कूल जांच करने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को दिया ज्ञापन

गया/आमस। बिहार सरकार के द्वारा शिक्षा व्यवस्था सुधारने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा लेकिन कुछ शिक्षको के लापरवाही के कारण शिक्षा व्यवस्था सुधर नही पा रही है।शिक्षक विद्यालय आते जरूर है लेकिन बच्चों को पढ़ाने के बजाए आपस में गप कर टाइम पास करते है और उसके बदले में सरकार से मोटी रकम उठाते है।

एक अयेसा ही मामला रेगनिया मध्य विद्यालय से आया है।जहां सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहने के बाबजूद बच्चे स्कूल टाइम में बाहर खेल कूद कर रहे हैं।जिसके ऊपर कोई शिक्षक का ध्यान नही है।जिसके खिलाफ हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उदित कुमार भोक्ता ने अनुमंडल पदाधिकारी से लिखित शिकायत करते हुए स्कूल जांच करने का मांग किया है।साथ ही उनके द्वारा आरोप लगाया गया है की यहां के शिक्षको के द्वारा बच्चों को पढ़ाने में घोर लापवाही वर्ती जा रही है और यहां कभी भी मीनू के अनुसार मध्यान भोजन नहीं बनाया जाता है।

वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश कुमार फोन के माध्यम से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की यहां के शिक्षको को कई बार कहा गया है की बच्चो को बाहर नहीं जाने दीजिए लेकिन कोई शिक्षक के द्वारा इसका पालन नहीं किया जाता है।और कहा यहां सभी दिन मध्यान भोजन मीनू से ही मनाया जाता है।मीनू से खाना नहीं बनाने का आरोप गलत है। आखिर कब तक शिक्षा व्यवस्था को शुधारा जाएगा की शिक्षा देने के नाम टाइम पास ही किया जाएगा।

रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव

आमस के बुधौल में राजद नेताओं ने एमएलसी नागेंद्र यादव उर्फ रिंकू यादव को किया स्वागत

गया/आमस:। गया जिला के आमस प्रखंड क्षेत्र स्थित बुधौल में बुधवार की संध्या करीब चार बजे गया एमएलसी नागेंद्र यादव उर्फ रिंकू यादव का आगवन हुआ।जहां राजद नेताओं के द्वारा पुष्प माला एवं बुके भेट कर स्वागत किया गया।

एमएलसी नागेंद्र यादव के द्वारा उपस्थित सभी राजद नेताओं एवं अपने समर्थकों के साथ बैठक कर सभी समर्थकों को हाल जाना और उसके बाद उनके द्वारा इस क्षेत्र के विकाश के मुद्दे पर चर्चा किया गया साथ आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर अपने पार्टी को मजबूत करने पर भी विचार विमर्श किया गया।

इस मौके पर मुखिया महेंद्र पासवान,वीरेंद्र यादव,कृष्ण मुरारी यादव,राजेश प्रकाश,राजेंद्र यादव,अरविंद कुमार,विनोद यादव,संजय यादव,सतेंद्र यादव अभय कुमार सीताराम यादव,पुकार यादव,इंद्रदेव यादव सहित अन्य लोग मौजूद थें।

रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव

आमस के नए थानाध्यक्ष के रूप में शैलेश कुमार ने दिया योगदान
आमस के नए थानाध्यक्ष के रूप में शैलेश कुमार ने दिया योगदान

जनप्रितिधियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने बुके देकर किया स्वागत

आमस:- गया जिला के आमस थाना के नए थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने सोमवार को अपना योगदान दिया।योगदान के समय थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा उनका बुके देकर स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होंने कहा निष्पक्ष तरीके से एवं गरीब गुरबो के लिए काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। नए थानाध्यक्ष के स्वागत करने में एसआई प्रियनंदन,आलोक,प्रवीण कुमार,नीतीश कुमार,राजेश कुमार,अनुज कुमार,प्रखंड प्रमुख लड्डन खान,मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार सिंह,मुखिया महेंद्र पासवान, अनुराग रंजन,रामदयाल चौधरी,बिट्टू यादव सहित अन्य लोग मौजूद थें।

रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
आमस पुलिस ने डीजे संचालकों को दुर्गा पूजा में डीजे नहीं बजाने एवं भाड़ा पर नहीं देने का दिया निर्देश
आमस पुलिस ने डीजे संचालकों को दुर्गा पूजा में डीजे नहीं बजाने एवं भाड़ा पर नहीं देने का दिया निर्देश

आमस:- आमस थाना के पुलिस ने दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन कराने एवं असमाजित तत्वो पर नकेल कसने और विधिव्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार प्रयास कर रही है।जिसके तहत सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी डीजे संचलको को सख्त निर्देश दिया गया है कि दुर्गा पूजा में डीजे नहीं बजाना एवं भाड़ा पर नहीं देने का निर्देश दिया गया है। अपर थानाध्यक्ष प्रियनंदन आलोक ने बताया की सोमवार को सभी डीजे संचालकों को दुर्गा पूजा में डीजे नहीं बजाने का निर्देश दिया गया है।साथ ही रामपुर गांव से दुर्गा पूजा में उपयोग किए जा रहे साउंड को जब्त कर थाना लाया गया है।

रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
आमस पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वसूला जुर्माना
आमस पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वसूला जुर्माना

आमस :- गया जिला के आमस पुलिस ने रविवार को इमामगंज मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों को उलघन कर रहे चालको से जुर्माना वसूला है।प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियनंदन आलोक ने बताया की वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार रविवार को इमामगंज मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जहां बिना हेलमेंट,ओवर लोड,सहित अन्य कागजात एवं यातायात नियमों को उलघन करने वाले चालको चलान काटकर कर 5000₹ जुरवाना वशुला गया।साथ बिना ही हेलमेंट के चलने वाले बाइक चलको को हेलमेंट जरूर लगाकर चलने का हिदायत भी दिया गया है।

रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
आमस पुलिस ने पांच वारंटी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
आमस पुलिस ने पांच वारंटी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

आमस:- थाना के पुलिस ने शनिवार की देर रात्रि पांच वारंटी को गिरफ्तार किया है।प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियनंदन आलोक ने बताया की शनिवार की देर रात्रि NBW पांच वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।जिसका पहचान रामपुर गांव निवासी रामाक्ष्या पासवान के पुत्र सुबोध पासवान,कारू पासवान के पुत्र विजय पासवान,विजय पासवान के पुत्र संतु पासवान,कारू पासवान के पुत्र धरमवीर पासवान एवं ढिबरा गांव निवासी स्व रामस्वरूप भुईयां के पुत्र प्रदीप भुईयां बताया गया है।

रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
आमस पुलिस ने दो वर्षो से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
आमस पुलिस ने दो वर्षो से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

आमस:- जिला के आमस पुलिस ने शनिवार की देर रात्रि दो वर्षो से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियनंदन आलोक ने बताया की आमस थाना कांड संख्या 12/22 दिनांक 14/01/22 को मोटर साइकिल चारी के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया था।उसी दिन से युवक फरार चल रहा था।जिसे शनिवार की देर रात्रि को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसका पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के रक्सा गांव निवासी शंकर पासवान के पुत्र चंदन पासवान ऊर्फ विभूषण बताया गया है।जिसे पुछ ताछ कर जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
आमस के सभी पंचायत कार्यालय में मनाया गया महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती
आमस के सभी पंचायत कार्यालय में मनाया गया महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती

आमस:- प्रखंड क्षेत्र में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती बहुत धूम धाम से मनाया गया। जिसके तहत बड़की चिलमी पंचायत भवन मुखिया महेंद्र पासवान,रामपुर पंचायत भवन मुखिया अनुराज रंजन ,आमस पंचायत भवन में मुखिया मनोज यादव के द्वारा महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।साथ ही सभा आयोजित कर सभी वार्ड सदस्यों के द्वारा योजना लिया गया। साथ ही भूमि सर्वे का काम करने आ रही परेशानी को लेकर सभी किसानों को जानकारी दिया गया।इस मौके पर समाजसेवी श्याम यादव,कुलेंद्र कुमार,रोजगार सेवक विनोद चौधरी,पंचायत तकनीकी सहायक विनय शंकर यादव,पंचायत सचिव अजीत कुमार, नीरा कुमारी,संतोष गुप्ता,प्रमिला देवी,बिरेंद्र पासवान,गणेश पासवान,बिंदेश्वरी दास,जितेंद्र प्रसाद,बबलू सिंह,योगी रजक,सुनीता कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थें।