बड़ी खबर : आईजी शिपदीप लांडे का पूर्णिया रेंज से हुआ स्थानातरंण, अब दी गई यह जिम्मेवारी
डेस्क : बिहार पुलिस मुख्यालय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। पुलिस मुख्यालय ने बिहार के सुपर कॉप के नाम से मशहूर पूर्णिया रेंज के आईजी शिवदीप लांडे एकबार फिर स्थानांतरण भी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से जारी नए आदेश के अनुसार शिवदीप लांडे को अब पुलिस ट्रेनिंग का आईजी बनाया गया है। वहीं उनकी जगह पूर्णिया रेंज के नई आईजी के रूप में राकेश राठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
![]()
बता दें कि लांडे को कुछ महीने पहले ही पूर्णिया रेंज का आईजी बनाया गया था। जिसके बाद अचानक ही उन्होंने इस्तीफा देकर पुलिस महकमे में हंगामा मचा दिया। शिवदी लांडे ने अपने इस्तीफे का कारण निजी बताया था।
हालांकि इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा था कि वह बिहार छोड़कर नहीं जाएंगे। वे बिहार में ही रहकर यहां प्रदेशवासियों की सेवा करना चाहते है। जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि वे राजनीति में इंट्री करेंगे। लेकिन ऐसा भी कुछ नहीं हुआ। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के फेसबुक पर राजनीति में इंट्री की चर्चा पर विराम लगाया था।
अब पुलिस मुख्यालय से एकबार फिर उनका ट्रांसफर कर दिया गया है।








Oct 10 2024, 10:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.1k