रावण दहन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए: डीजीपी प्रशांत कुमार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बुधवार को यहां कहा कि रावण दहन के दौरान अग्निशमन समेत पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किया जाए।डीजीपी ने दुर्गापूजा, महानवमी और दशहरा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट, जिलों के पुलिस कप्तान और वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूसों को लेकर सारे इंतजाम कर लिए जायें। प्रतिमाओं एवं जुलूस की सुरक्षा को लकर चारों तरफ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाए। समस्त पुलिस, पीएसी को तैनात किया जाए। इस दौरान रूफ टॉप ड्यूटी के लिए स्ट्रेटजिक भवनों का चयन कर ड्यूटी लगायी जाए।
महानवमी के दौरान मंदिरों में महिलाओं, बच्चियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर आने-जाने वाले मार्ग पर पर्याप्त संख्या में महिला और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाए। एंटी रोमियो स्क्वायड टीम भी सक्रिय रहे। मूर्ति विसर्जन के समय नदियों के घाटों, तालाबों पर बैरिकेटिंग, स्थानीय गोताखोर, जल पुलिस, बाढ़ राहत व पीएसी की व्यवस्था की जाए। सड़काें पर लाइट की पर्याप्त व्यवस्था रहे।
जिन-जिन जगहों पर रावण दहन होना है, उस स्थान पर पर्याप्त संख्याा में पुलिस, अग्निशमन दल की व्यवस्था की जाए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, बाजार, शापिंग मॉल आदि स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाए। सोशल मीडिया पर चौबीस घंटे निगरानी रखी जाए। अफवाह फैलाने व भ्रामक खबरों को डिलीट करते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाए।

 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अपराध के अमृतकाल के लिए जानी जाएगी। अपराधी बेखौफ होकर घटनाएं कर रहे हैं। भाजपा सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज बना दिया है।

   लखनऊ। नारकोटिक्स और एसटीएफ लखनऊ की टीम ने बुधवार को एक कंटनेर से दो कुंतल 51 किलो गांजा बरामद किया है। बाजार में इसकी कीमत करीब 62 लाख 75 हजार रुपये है। मौके से चालक समेत दो अभियुक्त भी गिरफ्तार किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स, एसटीएफ और कबरई थाना की पुलिस ने बांदा तिराहा पर एक संदिग्ध कंटनेर को रोका। यह कंटेनर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से आ रहा था। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर वेल्डिंग कर अलग से एक बनाए गए बॉक्स को जब खोलकर देखा तो उसमें भारी मात्रा में गांजा के पैकेट बनाकर रखा हुआ था।

   लखीमपुर खीरी। भाजपा सदर विधायक योगेश वर्मा और बार काउंसिल के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच हुई हाथापाई के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।

   लखनऊ/अागरा। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। आगरा में वह 11 साल पहले ताजमहल का दीदार करने के लिए आए थे और तब यहां के उद्यमियों से भी मुलाकात की थी। एक सितंबर 2013 को रतन टाटा जब ताज देखने आए तो कहा कि ताजमहल उनके दिल में है। विजिटर बुक में लिखा कि ‘इंजीनियरिंग और वास्तुकला की महानतम प्रस्तुति ताजमहल है। यह न आज और न कल इस तरह दोबारा नहीं बन सकता है।

   लखनऊ/वाराणसी। रतन टाटा की काशी से भी यादें जुड़ी हुईं हैं। पांच साल पहले अपनी पहली और अंतिम यात्रा पर वो काशी आए थे। 19 फरवरी, 2019 को न केवल काशी, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और बिहार के कैंसर मरीजों की जान बचाने को लेकर बहुत बड़ी सौगात दी थी।

   लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति, 'पद्म विभूषण' रतन टाटा का निधन अत्यंत दुःखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Oct 10 2024, 09:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.3k