बाराचट्टी के सोभ बाजार से लापता दो सहेली लड़की को गया पुलिस खोज निकाला: पटना के कदमकुआं से सकुशल बरामद
गया। बिहार के गया में बाराचट्टी के सोभ बाजार से लापता दो लड़की को गया पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों लड़की की सकुशल बरामदगी पटना के कदमकुआं से की गई है।
![]()
इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर की है। एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि बाराचट्टी थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि उनकी पुत्री और एक सहेली ग्राम सरवां बाजार से सोभ गई हुई थी, जो घर वापस नहीं लौटी थी। इसके बाद बाराचट्टी थाना में कांड संख्या 432/24 दर्ज कर मामले का अनुसंधान प्रारंभ किया गया और एक विशेष टीम का गठन किया गया, इसी दौरान गया रेलवे जंक्शन पर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया था।
इसी दौरान एक युवक के साथ दोनों लड़की मर्जी से जाते हुए दिखी थी। इसी दौरान गठित विशेष टीम को सूचना मिली कि दोनों लापता लड़की कदमकुआं थाना अंतर्गत पटना के चुडी बाजार में देखा गया है। सूचना के बाद गया पुलिस पटना के कदमकुआं थाना अंतर्गत चुड़ी बाजार पहुंचकर कदमकुआं थाना की पुलिस के सहयोग से दोनों लड़की को सकुशल बरामद किया गया।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

गया। बिहार के गया में बाराचट्टी के सोभ बाजार से लापता दो लड़की को गया पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों लड़की की सकुशल बरामदगी पटना के कदमकुआं से की गई है।


गया। बिहार के गया में गया पुलिस ने फ्लिपकार्ट, अमेजॉन ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में ऑफर देकर साइबर ठगी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरअसल, जिले के आमस थाना की पुलिस ने साइबर फ्रॉड में उपयोग किए गए मोबाइल एवं अन्य सामग्री के साथ साइबर गिरोह में शामिल तीन अपराध कर्मी को गिरफ्तार किया गया।
गया। बिहार के गया में बागेश्वर धाम सरकार के नाम से चर्चित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर तीन दिवसीय दौरे पर कल गया आ रहे हैं। बाबा बागेश्वर बोधगया के एक निजी रिसोर्ट में उनका प्रवास होगा।
गया/शेरघाटी। शेरघाटी थाना क्षेत्र के बनिया बरौन गांव से पुलिस ने गुरुवार को विवाहिता प्रीति देवी उम्र लगभग 35 वर्ष पिता शंकर मंडल के शव को बरामद की है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सत्यापन के लिए घटना स्थल पहुंची। जहां विवाहिता का शव बरामद किया।
गया। बिहार के गया में नगर पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा पितृपक्ष मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विष्णुपद मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। 
गया/डोभी। डोभी थाना क्षेत्र के चकला पर गांव में एक संत्रास मिस्त्री की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहेरा थाना क्षेत्र के कोठवारा गांव निवासी इस्लाम मिया बुधवार की सुबह डोभी थाना क्षेत्र के चकला पर गांव में संत्रास का काम करने गए थे। बुधवार की देर शाम तक वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों ने संत्रास मिस्त्री इस्लामिया की खोज शुरू किया।
गया/बहेरा। जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के रानी चक गांव निवासी उमेश यादव 45 वर्ष मंगलवार के दिन अपनी भैंस को चराने के बाद नहलाने तेतरिया आहर पहुंचे थे। आहर के किनारे पैर फिसलने से वह संतुलन खो बैठे और गड्ढे में जा गिरे जिससे उनकी मौत हो गई।
गया/शेरघाटी। शहर से उचक्कों ने दुकान के समीप सड़क किनारे खड़ी दुपहिया वाहन की डिक्की में रखी हजारों रूपये उडा ले गए।

गया। बुधवार को गया शहर के वज़ीर अली रोड में मिलन कलेक्शन शोरूम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद नैयर अहमद ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया और कलेक्शन के बारे में विशेष रूप से जानकारी दिए।
Sep 27 2024, 20:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
119.3k